मजबूत नींव का भरोसा चाहिए

मजबूत नींव का भरोसा चाहिए || Majboot neev ka bharosa || Kavita

मजबूत नींव का भरोसा चाहिए

( Majboot neev ka bharosa chahiye  )

कमजोर नींव पर बना मकान टिकता नहीं है
माल रद्दी हो तो मुफ्त में भी बिकता नहीं है।
टिकने या बिकने के लिए भरोसेमंद होना जरुरी है-
तभी उसके प्रति लोग आकर्षित होते हैं,
कभी कभी तो मुंहमांगी कीमत देते हैं।
बनिए भरोसेमंद
बनिए हुनरमंद
आपके चाहने वाले ढ़ूंढ़ ही लेंगे
कीमत के प्रति आंखें मूंद ही लेंगे।
यही बिकता है
यही टिकता है
आपका विश्वास ही उनको चाहिए,
बस यह विश्वास बना रहना चाहिए।
यही रिश्ता टिकाऊ होता है,
वरना इस आर्थिक युग में तो हर चीज बिकाऊ है,
पर किंचित न टिकाऊ है।
बिकाऊ से बचिए,
विश्वास बनाए रखिए।
खरीदने से पहले परखिए,
मकान से पहले नींव देखिए।
खाने से पहले चखिए,
रिश्ता करने से पहले गरीब रिश्तेदारों से मिलिए।
वही सच बयां करेंगे,
सारी हकीकत सामने ला खड़ा करेंगे।
दादा/नाना के घर जाइए,
उनसे महत्वपूर्ण जानकारी पाइए।
तब जाकर कीजिए कोई रिश्ता,
यही लोग हैं फरिश्ता ।
वरना आगे पछताना पड़ेगा,
घुट घुटकर रिश्ता निभाना पड़ेगा;
दिन-रात भय में बिताना पड़ेगा।
भरोसेमंद ना लगे तो छोड़ दें,
बढ़े कदम पीछे खींच लें
इसी में समझदारी है
होशियारी है,
वरना समस्या आने वाली भारी है।
सदैव सचेत रहेंगे,
तो परेशानी में कम पड़ेंगे।
यही जीवन दर्शन है,
बाकी सब माया मोह का आकर्षण है।

 

लेखक-मो.मंजूर आलम उर्फ नवाब मंजूर

सलेमपुर, छपरा, बिहार ।

यह भी पढ़ें : 

अच्छे दिन वाले शहर की हकीकत | Kavita

Similar Posts

  • डॉ.भीमराव अम्बेडकर जयंती

    डॉ.भीमराव अम्बेडकर जयंती ( 2 ) चौदह अप्रेल अम्बेडकर जयंती है जशन मनायें संविधान निर्माता की जयंती है जशन मनायें अभावों में जीवन बसर कर आगे बढ़े पग पग पर अपमान झेल आगे बढ़े मां बाप का चौदहवां रतन अनमोल हीरा चौदह अप्रैल जयंती भारत रतन अनमोल हीरा विदेश में शिक्षा अर्जित की इकलोता शेर…

  • हे माँ ! सरस्वती वरदायिनी ! | Saraswati Vandana

    हे माँ ! सरस्वती वरदायिनी ! ( He Maa ! Saraswati Varadayini ! )     हे माँ ! सरस्वती वरदायिनी ! जगत चेतना बोध प्रदायिनी वीणा पाणी हंस वाहिनी जनमानस उरलोक निवासिनि अपने कल्याणी आँचल में मुझको लेकर पावन कर दो !   ध्यान तुम्हारा कर पाऊॅं मैं शरण तुम्हारी आ पाऊॅं मैं चरण…

  • जीवन की शुरुआत | Jeevan ki Shuruaat

    जीवन की शुरुआत ( Jeevan ki Shuruaat ) हम हरदम ही हारे ज़माना हमेशा हमसे जीत गया, हार जीत के इस खेल को खेलते जीवन बीत गया, सारे दाव-ओ-पेंचों को समझने में उम्र निकल गया, खेल के इख़्तिताम पे तन्हा थे दूर हर मनमीत गया, रिश्तों की उलझी गिरहें सुलझाने में खुद यूँ टूट गए,…

  • धनतेरस का त्योहार आया

    धनतेरस का त्योहार आया जगमग जगमग चांद सितारेमाता लक्ष्मी के चरण पधारे। व्यापारियों के भाग्य संवारेधनतेरस पर बज रहे नगाड़े। हो रहा दीपावली का शुभारंभनव वर्ष का सफल प्रारंभ। सभी खुशी-खुशी गाये मल्हारधनतेरस का आया है त्यौहार। आज झालर दिपों से सजी सभी की गेहमन के नभ से बरसे माधुरीम नेह। पुजे कुबेर संग धनवंतरी…

  • सत्य राम कहॉं से लाऊँ?

    सत्य राम कहॉं से लाऊँ? दशानन रावण का अहम् हुंकार ,विजय से पराजय जाता है हार,पर यह तो त्रेतायुग की कहानी,कलयुग रावणों का ही है संसार । दुष्कर्म,विवाद,द्वेष,दम्भ,दिखावट,ढूँढती कहाँ हैं राम, कहाँ है केवट?छल-कलह,दगेबाज,कपटी-व्यापार,अन्याय,अत्याचार,अनादर, बनावट। प्रत्येक साल विजयादशमी है आती,नई ऊर्जा जन-जनार्दन में है भरती,नौ दिन आदिशक्ति देवी नवरात्र पर्व,रामलीला प्रदर्शन हर्षोल्लासित करती। प्रशंसा से…

  • अष्ट दीप दान

    अष्ट दीप दान आदि लक्ष्मी अर्पित करें, प्रथम दीप का दान।ह्रदय बुद्धि शीतल करें, और बढ़ाएँ मान।। 1।। धन लक्ष्मी को दीजिये, दूजा दीपक दान।भौतिक सुख सम्पन्नता, मान और सम्मान।। 2।। कौशल प्रतिभा ज्ञान का, दीप तीसरा दान।विद्या लक्ष्मी जान कर, मनुज बढ़ाया मान।। 3 ।। अन्न बिना जीवन नही, अर्पित लक्ष्मी धान ।चौथा दीपक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *