मन की दीवार | Man ki Deewar

मन की दीवार

( Man ki deewar )

 

मर सी जाती हैं भावनाएं
दिन रात की नित तकरार से
हो जाता है खत्म सा सफर
शुरू करते हैं जिसे प्यार से

कभी शक की खड़ी दीवार
कभी बदलते विचारों की भिन्नता
कभी किसी का बढ़ता प्रभाव
उपजा ही देते हैं मन में खिन्नता

कभी रुपयों की खींचा तानी
कभी बच्चों की हो रही मनमानी
कभी बोझ जिम्मेदारियों के
हिल जाती है नींव दरार से

रहती है कसक फिर भी प्यार की
बदलता रूप भी चाहता है निखरना
टीस तो उठती ही है लगाव की
जीता है पति मानो जिंदगी उधार से

मर सी जाती हैं भावनाएं
करते हैं शुरू जिसे प्यार से

मोहन तिवारी

( मुंबई )

यह भी पढ़ें :-

लहर | Lehar

Similar Posts

  • स्वास्थ्यवर्धक है नारंगी | Narangi

    स्वास्थ्यवर्धक है नारंगी ( Swasthya vardhak hai narangi )    आयुर्वेदा में ‌इसके गुणों के फ़ायदे बताएं है अनेंक, गेंद जैसा दिखने वाला गुणकारी यह फल है एक। रंग-रूप एवं स्वाद जिसका है सभी फलों से भिन्न, आसानी से जो मिल जाता नाम इसके है अनेंक।। फल फूल छिलके पत्ते जिसके सभी आते है काम,…

  • संयम करना सिखा दिया

    संयम करना सिखा दिया तेरे प्यार ने सिखा दिया, कैसे दर्द को हँसते हुए सहना है। तुझे अपनी यादों में बसाकर, तुझमें ही खोया रहना है। तेरे ख्यालों ने समझाया, दूरी को कैसे सहेजा जाता है। तेरी याद मात्र से भी मुस्काना, यह प्यार में कितना मज़ा आता है। तेरी बातों की मिठास, हर दर्द…

  • खाली | Kavita Khali

    खाली ( Khali )   गगन को छु रही आज की इमारतें, मगर…इंसान हुआ ज़मीन-बोश है, इन इमारतों में ढूंढता वजूद अपना, वो क्या जाने सब कर्मों का दोष है, ईंट पत्थरों पर इतराता यह इंसान, है कुदरत के इंसाफ से ये अनजान, जब पड़ती उसकी बे-आवाज़ मार, पछताता रह जाता फिर ये नादान, जब…

  • तमन्ना | Tamanna

    तमन्ना ( Tamanna )   दिल में यही तमन्ना है कोई मेरे मन जैसा प्रेम करें आये जिन्दगी में तन्हाई दूर करे रूठे खुशियां को मनाए छुपी मुस्कराहट को होंठों पे लाए तमन्ना है प्रेम की कोई असीम प्रेम करे दर्द की सन्नाटों से दूर लाकर हंसी की ही आवाज सुनाए मचले मन को स्थिर…

  • तू ही खुशियों का खजाना | Kavita Tu hi

    तू ही खुशियों का खजाना ( Tu hi khushiyon ka khajana )    मन मोहक मुस्कान तेरी हर लेती है व्यथा मेरी। तू ही खुशियों का खजाना शरण आया प्रभु तेरी। हे ईश्वर तू अंतर्यामी तू रखवाला तू ही है स्वामी। घट घटवासी लखदातार सबके रक्षक सृजनहार। सारी सृष्टि के संचालक है परमेश्वर तुम हो…

  • योग | Yoga Diwas

    योग ! ( Yoga )  ( विश्व योग दिवस विशेष )   खिला -खिला रहता है जीवन, जो भी योग अपनाता। छिपी हैं योग में अनंत शक्तियाँ, पर विरला इसे जगाता। प्राणायाम के माध्यम से हम, अपना विश्वास बढ़ाएँ । अनुलोम-विलोम,कपालभाती से, जीवन दीर्घायु बनाएँ। चुस्ती-फुर्ती रहती दिनभर, मन प्रसन्न भी रहता। बुद्धि-विवेक बढ़ता है…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *