मानवता ही धर्म हमारा | Manavta hi Dharm Hamara

मानवता ही धर्म हमारा

( Manavta hi dharm hamara )

 

जहां प्रेम की सरिता बहती, सद्भावो की नव धारा।
मजहब में क्या रखा भाई, मानवता ही धर्म हमारा।
मानवता ही धर्म हमारा

अपनापन दीन ईमान हो, शुभ कर्म कीर्तिमान हो।
मधुर तराने राष्ट्रगान, कड़ी मेहनत स्वाभिमान हो।
पीर हर लें दीन दुखी की, ऐसा हो जाए इक नारा।
घट घट बरसे झड़ी प्रीत की, बहती रहे प्रेम की धारा।
मानवता ही धर्म हमारा

एक रहे हम नेक रहे, मन में समता भाव विवेक रहे।
विविधता में एकता झलके, समरसता अभिषेक रहे।
बंधुत्व भाव में जीए मरे हम, अटूट हो ये भाईचारा।
विश्वास समर्पण पूंजी हो, दमके जग में सुख सितारा।
मानवता ही धर्म हमारा

हिंदू मुस्लिम सिख इसाई, मजहब में क्या रखा भाई।
आपस में हिल मिल समझो, क्या होती है पीर पराई।
हाथ बढ़ाओ जरा मदद को, मिल जाए कोई दुखियारा।
दुख कम हो बांटों जरा, सुख की बहती अविरल धारा।
मानवता ही धर्म हमारा

कवि : रमाकांत सोनी

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

हंगामा खड़ा कर दिया | Hungama Khada kar Diya

Similar Posts

  • सर्दी | Sardi

    सर्दी सर्दी में होती जब कड़क ठंडी हवा ।चाय की प्याली होती सबकी प्यारी दवा।।मास दिसंबर में जब होती प्यारी सर्दी।भाई पहन लेते सब अपनी गर्म वर्दी।। सर्दी में जब-जब ठंडी हवा चलती।कपड़े भी देखो कहा हवा सुखाती।।ठंडी हवा में चाय की प्याली होती प्यारी।ठंडी हवा में चाय का मजा लें दुनिया सारी।। किट-किट बजते…

  • सांप तुम सभ्य कब हुए

    सांप तुम सभ्य कब हुए   सांप तुम सभ्य कब हुए तुम विश्वास दिलाते हो मेरी विष थैली में अब भरा हुआ है अमृत दंश करना छोड़ दिया है मैंने लोग गाते हैं जीवन-गीत सांप तुम पर भला कभी भरोसा किया जा सकता है बेफिक्र जीया जा सकता है नहीं बिल्कुल नहीं हंसुआ टेंढ़ का…

  • शाबाश अनन्या | Anannya par kavita

    शाबाश अनन्या ( Shabash Anannya ) ***** तुने हिम्मत दिखाई, खुद के लिए ‘राजधानी’ चलवाई। रेल प्रशासन को झुकाई, गया गोमो होते हुए ट्रेन रांची ले आई। तुम बहादुर हो, प्रेरणा हो; शेरनी हो । अकेली हो इतनी हिम्मत दिखाई! वरना 930 यात्रियों ने तो डाल्टेनगंज में ही ट्रेन ही छोड़ दी, आवाज उठाने की…

  • हम पंछी उन्मुक्त गगन के | Hum Panchi Unmukt Gagan ke

    हम पंछी उन्मुक्त गगन के ( Hum Panchi Unmukt Gagan ke ) धूप की पीली चादर को, हरी है कर दें, तोड़ के चाॅद सितारे, धरती में जड़ दें, सब रंग चुरा कर तितली के, सारे जहाॅ को रंगीन कर दें, हम पंछी उन्मुक्त गगन के, उड़ें उड़ान बिना पंखों के, अपने काल्पनिक विचारों को,…

  • कान्हा की आशनाई | Kanha par Kavita

    कान्हा की आशनाई ( Kanha ki Aashnai )    अगहन की ठिठुराई में, कान्हा की आशनाई सनातन धर्म द्वादश मास, अद्भुत अनूप पावन महत्ता । अंतर्निहित मांगलिक प्रभा, दिग्दर्शन सेतु परम सत्ता । मगसर माह दिव्यता अथाह, रोम रोम अनुभूत कन्हाई । अगहन की ठिठुराई में,कान्हा की आशनाई ।। जनमानस हर्षित गर्वित , नदी सरोवर…

  • गणतंत्र दिवस पर कविता | Republic Day Poem in Hindi 2024

    गणतंत्र दिवस पर कविता   रामराज्य की झलक, भारतीय संविधान में विश्व पटल वृहत्तर छवि, हर नागरिक हित प्रहरी। शब्द आभा मानवता वंदन, समग्र विकास नींव गहरी । संघात्मक भव्य रूप श्रृंगार, संप्रभुता स्वतंत्रता आह्वान में। रामराज्य की झलक, भारतीय संविधान में ।। जाति धर्म लिंग रंग सह, नस्ल भाषा विभेद दूर । समता समानता…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *