Mann ki Tahen

आओ खोलें मन की तहें | Mann ki Tahen

आओ खोलें मन की तहें

( Aao khole mann ki tahen ) 

 

आओ खोले मन की तहें कुछ सुने कुछ कहें
खोल दे गांठे हम भी दर्द मन के जो दबे रहे

इक दूजे के दुख बांटे पीर मन की सब कहे
अंतर्मन में व्यथा दबाए चिंताओं में क्यों रहे

सुख-दुख धूप छांव से जीवन में आते जाते
खुशियों के दीप जला गुलशन रहे महकाते

दिल की बातें होठों पे बहने दे घट भावों को
खोल दे वो परतें पुरानी पीर और प्रवाहों को

दुखती रग पे रखे हाथ पीर मन की भी सुने
दर्द सारे भूला दिल से ख्वाब सुरीले भी बुने

 

 

कवि : रमाकांत सोनी
नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

जीवन सारा बीत गया | Jeevan Sara

Similar Posts

  • गिनती की सांसे | Poem Ginti ki Saanse

    गिनती की सांसे ( Ginti ki Saanse )   फूटल कौड़ी साथ में केहू न लेके जाई, लूटा मत दुनिया के सुना मेरे भाई। पाप और पुण्य कै ई बाटे दुई डगरिया, दुई दिन कै जिनगी बा, छूटी ई बजरिया। सोनवाँ जस देहियाँ के दीहैं लोग जलाई, लूटा मत दुनिया के सुना मेरे भाई। फूटल…

  • 2623 वां महावीर जन्म कल्याणक दिवस

    2623 वां महावीर जन्म कल्याणक दिवस   भगवान महावीर का ध्यान धरे । सुप्त चेतना को जगाये । आत्मा की उज्जवलता को पाये । भगवान महावीर का ध्यान धरे । अब भोर भई उठ जाग जाये । क्यों आँख मूंदकर सोये । आया है यह शुभ दिन । क्यों वक्त कीमती हम खोये । भगवान…

  • कागा कारवां | Kaga Karvan

    हिंदी है हम हिंदी है हम हिंदी राष्ट्र भाषा हमारी लिखना पढ़ना हिंदी में राष्ट्र भाषा हमारी हिंदी आन बान शान जान ज़ुबान आलीशान रोम रोम में बहती धारा भाषा हमारी हर शब्द में प्रेम की ख़ुशबू पावन कल कल करती रस धारा भाषा हमारी बोल चाल में खिलते दिल के कंवल आनंद की चलती…

  • आनंदा आसवले की कविताएं | Ananad Asawle Poetry

    बढ़ना सीखो लिखते लिखते चलना सीखो,चलते चलते बढ़ना सीखो।रुकना मत तूम राहों में अब,हर मुश्किल से लड़ना सीखो।।धृ।। काग़ज़ पे उतरे ख्वाब जो तेरे,उन्हें हकीकत बनाना सीखो।हर गिरने को सीढ़ी समझकर,मंज़िल तक जाना सीखो।।१।। लिखते लिखते चलना सीखो,चलते चलते बढ़ना सीखो….. थोड़ा दर्द, थोड़ा सुख होगा,हर रंग में जीना सीखो।आंधी आए या हो तूफ़ाँ,जैसे दीपक,…

  • बनना है मुझे सैनिक | Banna hai Mujhe Sainik

    बनना है मुझे सैनिक! ( Banna hai mujhe sainik )    बनना है मुझे सैनिक बन करके दिखा दूँगा, सरहद की हिफाजत में मैं प्राण लुटा दूँगा। प्यारा है वतन मेरा, प्यारा है चमन मेरा, मैं कूच करूँ पहले नभ-थल को नमन मेरा। गर जंग हुई लाजिम श्मशान बना दूँगा, सरहद की हिफाजत में मैं…

  • शैलपुत्री | Kavita shailputri

    शैलपुत्री ( Shailputri )   गिरिराज घर जन्मी देवी शैलपुत्री कहलाई। कमल सुशोभित कर में शक्ति स्वरूपा माई।   तुम त्रिशूलधारी भवानी हो वृषारूड़ा हो माता। मंगलकारणी दुखहर्ता मां तुम ही हो सुखदाता।   प्रजापति ने यज्ञ किया सब देवन को बुलवाया। विकल हो गई सती मां शिवशंकर नहीं बुलाया।   घर पहुंची मैया स्नेह…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *