Ishrar par kavita

मत करो इसरार जी | Ishrar par kavita

मत करो इसरार जी

( Mat karo ishrar ji )

 

हर किसी को चाहिए, अधिकार ही अधिकार जी।
कोई भी करता नहीं , कर्तव्यहित व्यवहार जी।।

बिन दिए मिलता नहीं है, बात इतनी जान लो,
प्यार गर पाना है तो, देना पड़ेगा प्यार जी।।

दूसरो को दोगे इज्जत, होगी तब हासिल तुम्हें,
कब भला मिलता है मांगे से यहां सत्कार जी।।

आदमी हो आदमी ही, क्यों नहीं बनते हो तुम,
जानवर सा आचरण, करते हो क्युं हर बार जी।।

जो सभी को माफ़ कर दे, उससे बढ़कर कौन है,
सोचिएगा क्या मिला, रखकर सदा प्रतिकार जी।।

हर किसी की ख्वाइशें, “चंचल” कहां पूरी हुईं,
जो मिला उसमें रहो खुश, मत करो इसरार जी।।

 

कवि भोले प्रसाद नेमा “चंचल”
हर्रई,  छिंदवाड़ा
( मध्य प्रदेश )

 

यह भी पढ़ें :-

बात बात में अलगाव की | Kavita baat baat mein algav ki

 

 

Similar Posts

  • ढलती साँझ | Dhalti Saanjh

    ढलती साँझ ( Dhalti saanjh )   ढलती साँझ के साये तले कदम हमारे हैं बढ़ चले गहराती रात का अंदेशा है कल के आगाज का यही संदेशा है बदली हुई धाराओं का शोर है एक अलग ही अंदाज चहुँओर है भूल चुके हैं दिन की तपिश को हम जाने कल आने वाली कैसी भोर…

  • भारत के वीर जवान | Bharat ke Veer Jawan

    भारत के वीर जवान ( Bharat ke veer jawan )    हे भारत के वीर जवान तुम सबको है सादर प्रणाम, भारत माता के हृदय पर लिखा है तुम सच्चे सपूतों का नाम, तेरे अनुपम त्याग से ही हम सुखी जीवन बिताते हैं, तेरे अदम्य साहस से हम सुरक्षित रह पाते हैं, तेरी हिम्मत और…

  • शारदीय नवरात्र | Shardiya Navratra

    शारदीय नवरात्र ( Shardiya Navratra )   प्रथम से परम तक, आध्यात्म आनंद अपार श्री गणेश दर्शन मां शैलपुत्री, सुख समृद्धि अथाह वरदान । द्वितीय आभा ब्रह्मचारिणी, ज्योतिर्मय जीवन पथ विधान । चंद्र घंटा अनूप रूप तृतीय , सद्यःफलदायक विमल बहार । प्रथम से परम तक, आध्यात्म आनंद अपार ।। चतुर्थ दिवस कूष्मांडा मात, सृजन…

  • मकरसंक्रांति का उल्लास

    मकरसंक्रांति का उल्लास सोचा था इस बार तेरे संग पतंग उड़ाऊं,तेरे हाथों से डोर थाम, सपनों को आसमान में ले जाऊं।आसमान संग हमारी खुशी को मैं जीता जाऊं,तेरे साथ हर पल को मैं सजीव बनाऊं। सूरज की किरणों में तेरी मुस्कान को पाऊं,तेरी हंसी की मिठास से, मैं दिन को सजाऊं।दिल की रोशनी से हमारा…

  • शिव पार्वती | Shiva Parvati

    शिव पार्वती ( Shiva Parvati )   हो रहे विवाहितआज बाबा भोले आनंदित हुए संग पार्वती सजा महल हिमालय राज का सुर असुर सब बने बाराती शिव संग शक्ति मिलन परम जीवन का यही उत्तम धरम दिन ब्रह्मांड के एकाकार का रूप शाश्वत प्रभु के साकार का आदि भी शिव ,अंत भी शिव अणु भी…

  • बिटिया घर की जान | Bitiya Ghar ki Jaan

    बिटिया घर की जान ( Bitiya ghar ki jaan )    सौ दीपक एक मुस्कान बिटिया तो घर की जान ! लाडली सबकी होती हैं दानी नानी की पहिचान ! बड़ी मम्मी बुलाते इनको जब बातों से खींचे ये कान ।। कुछ भी हो ,रखती हैं आखिर ये बेटियां परिवार का ध्यान! अपनी मधुर मुस्कान…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *