Mata pita ke samman par kavita

मात पिता का जीवन में सम्मान होना चाहिए | Mata pita ke samman par kavita

मात पिता का जीवन में सम्मान होना चाहिए

 ( Mata pita ka jeevan mein samman hona chahiye )

 

मात पिता का जीवन में सम्मान होना चाहिए
अनजाने में भी न कभी अपमान होना चाहिए

पालते हैं पोसते वे कइयों बेटा बेटियां
सोंचते रहते सदा कैसे खिलाएं रोटियां

न देखते कोई मुसीबत या कोई मजबूरियां
खुद चाहते बस देखना प्रसन्न बेटा बेटियां

इनके सेवा त्याग से न अंजान होना चाहिए,
अनजाने में भी न कभी अपमान होना चाहिए।

चाहते हमको उठाना आसमां के छोर तक
साथ चलना चाहते हैं सफ़र के हर मोड़ तक

हर बलाओं से सदा लडते रहते जी तोड़ तक
सुबह से हर शाम तक के,रात गहन घनघोर तक

पद, कद, औचित्य में आसमान होना चाहिए,
अनजाने में भी न कभी अपमान होना चाहिए।

चार लोगों को खिलाता है कहीं घर छोड़ कर
दो वक्त की रोटी कही लाता हृदय निचोड़ कर

दर्द अपना नहीं बताता है किसी परिवार से
है तड़पता अंदर अंदर दर्द के उस वार से

उनके इस तपस्या का परिणाम होना चाहिए,
अनजाने में भी न कभी अपमान होना चाहिए।

अफसोस होता है कभी समाज में यह देख कर
चार बेटे हैं सही पर जीते आंसू पोंछ कर

बांट कर रखते उन्हें घर में पड़े सामान सा
मोल होता है नही न उनके उन एहसान का

उनके हर समस्या का समाधान होना चाहिए
अनजाने में भी न कभी अपमान होना चाहिए।

जाना है तो हम सभी को छोड़ इस संसार को
ले लो अपने जन्मदाता मात पिता के प्यार को

जाने वाले न फिर आते वापस इस परिवार में
चाह कर मिल पाते हैं ना सपनों के दिदार में

हृदय के मन मंदिर का भगवान होना चाहिए
अनजाने में भी न कभी अपमान होना चाहिए।

मात पिता ही जीवन के सच्चे पथ प्रदर्शक हैं
पकड़ हाथ हमें थामने वालें वे संरक्षक हैं

कब मिलेंगे एक साथ मात पिता गुरु सच्चे हैं
जग के सारे तीर्थ धाम न इनसे कोई अच्छे हैं

दिल में इनका ईश्वर सा स्थान होना चाहिए,
अनजाने में भी न कभी अपमान होना चाहिए।

 

( अम्बेडकरनगर )

यह भी पढ़ें :-

जन्म दिन | Janam din par kavita

Similar Posts

  • गोवर्धन गिरधारी | Govardhan Girdhari

    गोवर्धन गिरधारी ( Govardhan girdhari )    पूज रहा है आपको आज सारा-संसार, मौज और मस्ती संग मना रहा त्योंहार। कभी बनकर आये थें आप राम-श्याम, कई देत्य-दुष्टो का आपने किया संहार।। पहना रहे है आपको हम फूलो के हार, जीवन में भर दो हमारे खुशियां अपार। रघुकुल नंदन आप है गिरधारी गोपाल घर-घर में…

  • कह देना चाहिए | Kah Dena Chahiye

    कह देना चाहिए ( Kah dena chahiye )    जीवन में कह देना चाहिए हां बहुत प्यार करते हैं हम बच्चों को बहुत डांटते गुस्सा तो कभी चिल्लाते हैं हर काम पर उनके हम सदा कमियां निकालते हैं पर वह कब बड़े हो जाते हैं वह बिगड़ ना जाए इसलिए हम प्यार का इजहार करने…

  • पीछे हटना नहीं | Kavita in Hindi Motivational

    पीछे हटना नहीं  ( Piche hatna nahi )   चलो आगे आओ बढ़ाओ दो चार कदम, जिसको आना होगा साथ में वो आएगा भरेगा दम। अकेला हो तो क्या हुआ डरना नहीं, मकसद एक हो राह कितना भी कठिन हो पीछे हटना नहीं। अक्सर हवाएं दीपक को जलने नहीं देते पर कब तक जब हम…

  • ब्याह | Byah

    ब्याह ( Byah )    तेरे आंगन की चिड़ियां बाबा एक दिन मैं उड़ जाऊंगी, दिखेगा चंदा सूरज तुझको पर मैं नजर ना आऊंगी। मंडप सजाया खुशियां मनाई सहरे सजें बाराती थे, वो तो तेरे दहेज के बाबुल आए बन सौगाती थे, तेरी आंखों ने सपने बुने थे गुड़ियां को ऐसे ब्याहूंगा, अपनी लाडो की…

  • एक शक्की पत्नी | Shakki patni par kavita

    एक शक्की पत्नी ( Ek shakki patni )    एक शक्की पत्नि अपने पति पर शक करने लगी, मन ही मन में उसके बारे में नई नई कहानी गढ़ने लगी। मेरा पति शाम को ऑफिस से देर से क्यों आता है ? शायद किसी लड़की के साथ गुलछर्रे उड़ाता है। छुट्टी के दिन भी क्यो…

  • राइफल हमारी साथी | Rifle par Kavita

    राइफल हमारी साथी ( Rifle hamari sathi )    यही हमारी एक सच्ची साथी, दुश्मन का यह संहारक साथी। हार को जीत यह बना देती है, हमेशा हमारे संग रहती साथी।। रायफल नाम दिया है इसको, रखतें जवान हाथों में इसको। इसके बिना हम रहते है अधूरे, और हमारे बिना ये भी अधूरी।। रात एवं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *