Mazdoor par Kavita

मजदूर है मजबूर | Mazdoor par Kavita

मजदूर है मजबूर

( Mazdoor hai majboor )

 

जो मज़दूर था वह आज मजबूर हो गया,
न रहा कोई काम वह बेरोजगार हो गया।
निर्भर था पूरा परिवार उसकी दिहाड़ी से,
रोज़गार उसके हाथ से सारा दूर हो गया।।

 

इस महामारी को लेकर आया था अमीर,
आज इस मज़दूर को बेचना पड़ा ज़मीर।
पुश्तैनी ज़मीन, गहना गिरवी रखना पड़ा,
लाचार इस ग़रीब को बनना पड़ा फ़कीर।।

 

मेहनत करके कमाता फिर पेट यें भरता,
वर्षा तेज़ धूप व ठण्ड कड़ाके की सहता।
क्या करें बेचारा किस्मत ने तमाचा मारा,
नही आज कुछ खानें को इसलिए मरता।।

 

थोड़ा खाओ तरस यारो करें इनकी मदद,
दिखाओ थोड़ा दया भाव बदलो स्वभाव।
इन्ही श्रमिको से चलता सब का करोबार,
पैदा करते है खेतो में धान एवं रहते गांव।‌।

 

सभी श्रेष्ठ होते है इंसान चाहे छोटे व बड़े,
एक दूसरे के मेल मिलाप से होते है खड़े।
उंगुली थाम के अपनो की चलना सीखते,
कोरोना व सूखे के कारण गरीब दबे पड़ें।।

 

रचनाकार : गणपत लाल उदय
अजमेर ( राजस्थान )

Similar Posts

  • Kavita | चित आदित्य

    चित आदित्य  ( Chit Aditya ) देखो ! उसकी सादगी, गीली मिट्टी से ईंट जो पाथ रही। लिए दूधमुंहे को गोद में, विचलित नहीं तनिक भी धूप में। आंचल से ढंक बच्चे को बचा रही है, रखी है चिपकाकर देह से- ताकि लगे भूख प्यास तो सुकुन से पी सके! खुद पाथे जा रही है।…

  • पिता का महत्व | Kavita Pita ka Mahatva

    पिता का महत्व ( Pita ka Mahatva ) माता होती है धरती सम, तो पितु होते हैं आसमान। माता देती है हमें ठौर, तो पितु करते छाया प्रदान।। अंदर ही अंदर घूंटे पर, नयनों में नीर नहीं लाते। कुछ भी तो नहीं हुआ कहकर, हैं वे नित ऐसे मुस्काते ।। एक पितु स्वयं दुख सहकर…

  • इच्छा | Ichcha par kavita

    इच्छा ( Ichcha )  छोटी बड़ी पवित्र दूषित अधूरी पूरी मृत जीवित दबी तीव्र अल्पकालिक दीर्घकालिक व नाना प्रकार की होती है, सबको होती है। किसी की कम या ज्यादा होती है, किसी की पूरी तो किसी की अधूरी रह जाती है। यह कहां से आती है? जीवन से आती है, जीवनोपरांत समाप्त हो जाती…

  • हिन्दी कविता बेटी | Poem by Sumit

    “बेटी” नील गगन को छूना चाहती हूँ, आसमान में उड़ना चाहती हूँ, माँ मुझे भी दुनिया में ले आ मैं भी तो जीना चाहती हूँ । मुझे भी खूब पढ़ने दे माँ, मैं आगे बढ़ना चाहती हूँ। भ्रूण हत्या है एक महा पाप, सबको समझाना चाहती हूँ। सब कर सकती है बेटी भी, जमाने को…

  • मेरी पूर्णता | Meri Purnata

    मेरी पूर्णता ( Meri purnata )   यथार्थ के धरातल पर ही रहना पसंद है मुझे जो जमीन मेरी और मेरे लिए है उससे अलग की चाहत नहीं रखता क्यों रहूँ उस भीड़ के संग जहां सब कुछ होते हुए भी और भी पा लेने की भूख से सभी त्रस्त हों वहां कोई संतुष्ट हो…

  • गौतम बुद्ध पर कविता

    गौतम बुद्ध पर कविता   बुद्ध पूर्णिमा के दिन जन्मे बुद्ध पूर्णिमा के दिन पाया ज्ञान ‘ । बुद्धपूर्णिमा के दिन ही हुआ जिनका महापरिनिर्वाण ‘ । उसे ही हम गौतम बुद्ध कहते है । अक्रोध से क्रोध को भलाई से दुष्ट को दान से कंजूस को सच से झूठ को जीतना सिखाता जो उसे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *