मेहनत का मोल

मेहनत का मोल | लघु कथा

अरूण स्वाभिमानी लड़का था। वह कक्षा‌ में सदैव प्रथम आता था। सब पूछते ” अरूण तुम घर में कितने घंटे
पढ़ते हो आखिर रोज ?

वह बोलता ” मुझे घर पर समय ही कहां मिलता है।
दो गायें और एक भैंस है। उनको सानी पानी देना और फिर घूम घूम कर दूध बेचना आदि में व्यस्त हो जाता हूं।
एक दोस्त उसके घर‌ के पास ही रहता था, उसने अरूण की भीतर की बात बताई।

अरूण जब नाद में पानी रखता है तब एक पाठ बोलता है, पानी मिलाता है जब भी। और जब एक छोटी लाठी से उसे चलाता है तब भी पाठ का स्मरण करता है। ऐसा कर हर काम में सारा दैनिक पाठ अपना रट लेता है। आस पास रखी पुस्तकों की ताक – झांक करता रहता है।

सुना है कि वह एक आई.ए.एस बन गया है। कहीं दूर नामी गिरामी और दबदबे वाला एस.डी.ओ. है।
एक तीन मंजिला मकान है। उसका पिता बीस बाइस गायों भैंसों का तबेला चलाकर बहुत सुखी एवं सन्तुष्ट है।

श्रीमती उमेश नाग

जयपुर, राजस्थान

यह भी पढ़ें :-

Similar Posts

  • खाना | Bhojpuri kahani

     ” खाना ” ( Khana )   बहुत पहिले के बात हऽ। एगो देश में एगो राजा रहत रहे।  उ बहुत भुखड रहे। रोज रोज नया नया तरह के खाना खाइल ओके शैक रहे । एक बार उ आपन मंत्त्री से कहलक कि देश में ढिंढोरा पिटवा देवे के कि जे केहूं राजा के सबसे…

  • ख़ुद को शीशे में ढाल के रखना | दिल को छूने वाली ग़ज़ल

    ख़ुद को शीशे में ढाल के रखना। ख़ुद को शीशे में ढाल के रखना। अपनी पगड़ी संभाल के रखना। डस न ले तीरगी कहीं तुमको। घर में दीपक उजाल के रखना। सांप इनमें ही छुप के पलते हैं। आस्तीनें संभाल के रखना। हो न ताख़ीर उनको देने में। हाथ पर दिल निकाल के रखना। दोस्त…

  • स्टील का डब्बा

    चिलचिलाती ज्येष्ठ की दुपहरी हो या सावन की घनघोर बारिश हो सरला अपने बेटे आलेख की स्कूल बस के इन्तेजार में समय से पहले बस स्टॉप पे आकर खड़ी हो जाती थी. पल्लु से पसीना पोछती या फिर बारिश की बूंदे हटाते हुए वो बार बार सड़क में दूर तक निगाह दौड़ाती। बस स्टॉप से…

  • द्वंद | Dvand

    वैसे वह एक हट्टा कट्टा नौजवान है । उसे जिम जाने का शौक बचपन से है । क्या मजाल किसी को की उसको कोई नीचा दिखा कर चला जाए? मोहल्ले में ऐसी धाक जमाया है पट्ठा कि पूछो मत। सब उसे देवता समझते हैं देवता। परंतु इस देवता के हृदय में जलने वाली अग्नि को…

  • अछूतो का भगवान | Kahani Achuto ka Bhagwan

    चारों तरफ मैले कुचैले कपड़े पहने बच्चे दिखाई दे रहे थे । बदबू ऐसी आ रही है कि एक-दो मिनट बैठना मुश्किल है । कैसे रहते होंगे ये लोग ? क्या लोगों की जिंदगी ऐसे भी हो सकती है ?जहां जानवर भी ना रहना चाहे वहां मनुष्य रह रहे हैं। सुरेश को आज नींद नहीं…

  • जरूरी काम

    मेरी बेटी 12 वर्षीय चुनमुन कक्षा 6 में पढ़ती है। उसमें एक गंदी आदत है कि वह एक बार में किसी काम को नहीं सुनती। ऐसा भी नहीं है कि उसे कम सुनाई देता है, बल्कि ऐसा वह जानबूझकर करती है। गुस्सा करो, तो कहती है- “मम्मी, आप इतना क्यों चिल्ला रही हो? मैं आ…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *