Mera Bhai Hai Wo

मेरा भाई है वो | Mera Bhai Hai Wo

मेरा भाई है वो

( Mera Bhai Hai Wo )

 

क्या कहूं, किसे कहूं, कौन है वो,
मेरी जिंदगी की सबसे बड़ी उपलब्धि है वो,
ना शिकायतें उसे मुझसे, ना शिकवा करे वो,
मेरी हर बात बिन कहे ही समझ जाता वो,
कब, कहां,कैसे पता नहीं,
पर मेरे जीवन का सबसे अहम हिस्सा है वो,
दुनियां उसे किस नज़रों से देखती मतलब नहीं,
मगर मेरे लिए मेरी पूरी दुनियां हैं वो,
जन्म बेशक मां पापा से मिला,
लेकिन मेरे लिए मेरे पालनहार है वो,
जब रोता हूं अकेले में तो आंसू पोंछता हैं वो,
जब ख़ामोश रहता हूं तो खामोशी पढ़ता है वो,
जब कभी लगे अकेला हूं तो साथ रहता है वो,
होंगे सबके दोस्त,रिश्तेदार बहुत,
मगर मेरे लिए बस एक काफी है वो,
मैं जो हूं, जैसा हूं, वैसा ही पसन्द करता है मुझे वो,
दुनियां बेशक उसे भगवान का दर्जा देती हैं,
लेकिन मेरे लिए मेरा भाई है वो,
मेरे लिए मेरा पूरा जहान है वो,
मेरा सुकून मेरे जीने की वजह है वो।।

रचनाकार : योगेश किराड़ू
बीकानेर ( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

वसंत आया है | Basant Aaya hai

Similar Posts

  • कार्तिक पूर्णिमा का स्नान | Poem on kartik purnima

    कार्तिक पूर्णिमा का स्नान ( Kartik purnima snan kavita )   पूर्णिमा से शुरु होती यह सर्दियों की रात, अमृत बरसता है इस दिन सब पर खास। चन्द्र और पृथ्वी इस रोज आतें है समीप, राधे व कृष्ण ने इस दिन रचाया था रास।।   इसी उजियाली शरद पूनम वाली रात में, अनेंक रुप बनाऍं…

  • तेरी चाहत के सिवा | Teri Chahat ke Siva

    तेरी चाहत के सिवा ( Teri Chahat ke Siva )   कई काम हैं और भी जिंदगी में तेरी चाहत के सिवा वक्त की पेचीदगी ने सोचने की मोहलत ही दी कहाँ आरजू तो थी बहुत तेरी बाहों में सर रखने की कमबख्त कभी तकदीर तो कभी खामोशी भी दगा दे गई तेरे आंचल से…

  • होगा निश्चय सबेरा

    होगा निश्चय सबेरा   अधिकार है सबको जीने का राजा रंक और फकीर, तृप्त होता कोई ख़्वाब देखकर हँसकर काटता कोई गम के जंजीर। लाख उलझनें हो जीवन में ख़्वाब सभी सजाते हैं, किसी के ख़्वाब पूरे होते किसी के अधूरे रह जाते हैं। नीद में देखता ख़्वाब कोई कोई सो नही पाता है, न…

  • मैं अपना | Main Apna

    मैं अपना ( Main Apna )    मैं अपना सर्वस्व लुटा दूँ. फिर भी तुम्हारी नजर में नहीं आऊँगा क्योंकि तुम्हारी निरपेक्षता केवल जिहवा पर आती है. तुम बहुत ही माइनर हो, तुमने रचकर छद्म मकड़जाल इसीलिए लोगों को शिक्षा से वंचित किया, जिससे तुम मिटाकर सारी वास्तविकता इतिहास से बता सको दुनिया को नहीं…

  • तुम आओ तो, ईद हो जाये

    तुम आओ तो, ईद हो जाये न जाने कितनी बारपढ़ा है मैंने तुम्हारा चेहराखामोश-सी तुम्हारी आँखेइस बार तुम्हारी सदा कोएक अनुकृति से सजाया है मैंनेऔर—-देह को एक लिबास पहनाया हैकहो न, इस देह सेअब तो तोड़कर आ जायेसारी बंदिशे—-सारी जंजीरें—-सारे बंधन—-मेरे इस शहर,मेरी इस गली मेंऔर लाँघ जाओमेरे घर की चौखट को।साथ में लेकर आ…

  • ये मन्नतों के धागे | Ye Mannaton ke Dhage

    ये मन्नतों के धागे ( Ye mannaton ke dhage )    मैं बांध आई थी, एक मन्नत का धागा, मंदिर के द्वार पर। जहाँ न जाने कितनों के द्वारा मांगी गईं थी और मांगी जा रही थी हजारों मन्नतें, जानते थे तुम मेरी पीड़ा को, इसलिए कहते थे बांध आओ तुम भी एक मन्नत का…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *