Mera parichay

मेरा परिचय | Mera parichay | Kavita

मेरा परिचय

( Mera parichay )

 

मैं अगम अनाम अगोचर हूँ
ये श्रृष्टि मेरी ही परछाई

 

मैं काल पुरुष मैं युग द्रष्टा
मानव की करता अगुआई

 

मेरी भृकुटि स्पंदन से
आती हर युग मे महा – प्रलय

 

मैं अभ्यंकर मैं प्रलयंकर
हर युग मे मैं ही विष पाई

 

मैं सतयुग का हूँ सत्य स्वयं
जो शाश्वत है अविनाशी है

 

त्रेता युग मे वन मे भटका
रामायण का सन्यासी है

 

मानवता का पालन करता
बाली रावण संहारक हूँ

 

मैं दिग दिगन्त मे व्याप्त कर्म
सुख दुःख दोनों का कारक हूँ

 

मैं कान्हा द्वापर युग का भी
वंशी धर भी गो पालक भी

 

विषधर के मस्तक पर नर्तन
करने वाला वह बालक भी

 

मैं क्रूर कंस का मर्दन कर
देता जन जन को देता अभय दान

 

मैने ही दिया विश्व भर को
सार्थक गीता का दिव्य ज्ञान

 

मैं हूँ अनादि मैं हूँ अनन्त
हाँ सहज सूक्ष्म बिंदू हूँ मैं

 

जो होगा जगत गुरु कल फिर
मैं भारत हूँ हिन्दू हूँ मैं

?

कवि : डॉक्टर// इंजीनियर मनोज‬ श्रीवास्तव

Ex BEL Ghaziabad/Ex HAL Lucknow

( उत्तर प्रदेश )

यह भी पढ़ें :- 

शिव | Shiva | Chhand

Similar Posts

  • आया प्यारा बाल दिवस | Bal Diwas par Kavita

    आया प्यारा बाल दिवस ( Aaya pyara bal diwas )      खुशियाॅं देकर जाता है सब को हर वर्ष, आज फिर से आया प्यारा बाल दिवस। होती है अंताक्षरी वाद-विवाद एवं खेल, नेहरु जी का मनातें सभी जन्म-दिवस।।   बाल दिवस भी कहते इस दिन को सब, चाचा नेहरु कहकर बुलाते उनको तब। प्यार…

  • मेरा और उसका गुमान

    मेरा और उसका गुमान   वो अपने को सरेख समझ,            मुझे पागल समझती रही, अब देख मेरी समझ,            उसके तजुर्बे बदल गए, अब मुझे ज्ञानी समझ ,         अपने को अज्ञानी समझ रही।   कुछ शब्द बोल माइक पर,        अपने को वक्ता समझती रही, अब  मंचों पर देख शब्दों का सिलसिला मेरा,…

  • माँ की याद में | Maa ki Yaad me

    माँ की याद में ( Maa ki yaad me )  किसी को धरती मिली और,किसी को आकाश। मैं तो सबसे छोटा था तो, मुझे मिल गयी माँ। स्याह में भी टिमटिमाती, पूछती हर ख्वाब। शून्य में भी लग रहा था, पूरा था संसार। चमकता उज्जवल सा माथा, और चेहरा लाल। आंखों मे जितना ही ढूंढो,…

  • जेवर | Jewar kavita

    जेवर ( Jewar )   रत्न जड़ित आभूषण जेवर मनमोहक लगते रखड़ी बाजूबंद बोरला गले में सुंदर हार सजते   छम छम पांवों की पायल नथली के नखरे न्यारे हाथों में मुद्रिका मनोहर कानों में झुमके प्यारे   स्वर्ण आभूषण जड़ित कंगना भी कहर ढहाते हैं जेवर जो आकर्षण भर पिया के मन को भाते…

  • मन का महफ़िल | Man ka Mehfil

    मन का महफ़िल  ( Man ka mehfil )    महफिल के वे शब्द “तुम मेरे हो” आज भी याद आते हैं , गीतों के सरगम मन को छू जाते हैं रह-रह कर सताते हैं दिल की धड़कन बढ़ बढ़ जाते हैं वही सजावट बनावट नैनों में छपा चेहरा जिसके लिए मैं देता था पहरा बसती…

  • सब क्यों नहीं | Kyon nahi | kavita

    सब क्यों नहीं ? ( Sab kyon nahi ) ***** खुशबू सा महक सकते? चिड़ियों सा चहक सकते? बादलों सा गरज सकते? हवाओं सा बह सकते? बिजली सा चमक सकते? बर्फ सा पिघल सकते? सूर्य सा जल सकते? नदियों सा लहरा सकते? तिरंगा सा फहरा सकते? भौरों सा गुनगुना सकते? कोयल सी कू कू कर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *