जाने कहां चले गए

जाने कहां चले गए ?

जाने कहां चले गए ?

******

महंगाई महंगाई का शोर करने वाले,

सड़क और संसद पर धरना देने वाले!

नहीं दिख रहे आजकल?

जो बात बात पर करते थे बंद का आह्वान,

प्याज की माला गले में डाल-

चलते थे सीना तान।

जाने कहां चले गए?

सो रहे होंगे शायद?

या फिर खो गए होंगे ?

उन्हें तो मिल ही जाता है-

कैंटीन में किफायत!

पेट्रोल डीजल गैस टमाटर की महंगाई

अब नहीं दिखती ?

भले ही पंपों पर 90 पार-

और 50 की हो बिकती !

आमजन भी है खामोश?

कुछ कोरोना ने भी कर दिया है,

जीवन चिंताओं से भर दिया है।

जैसे तैसे घर की गृहस्थी चला रहे हैं,

कुछ समझ नहीं पा रहे हैं।

आमदनी कम है?

फिर भी कुछ कहने से कतरा रहे हैं।

पूछने पर दबी जुबान में बतला रहे हैं-

लगे हाथ कोरोना को वजह बता रहे हैं,

व्यवसाय मंद है , ठप्प हैं काम धंधा,

भला हो सस्ते मूल्य के राशन का!

महीने में 20 किलो गेहूं/चावल मिल जा रहे हैं ,

उसे ही पीस/पका कर खा रहे हैं ।

वरना गृहस्थी भी ठप हो जाती?

गृहणीयां बेवजह बेलन उठाती ।

कुछ ना कुछ कर जाती,

शासन प्रशासन को हिलाती;

कुर्सियां कितनों की गिराती ।

शुक्र है ऐसा नहीं है ,

लेकिन धरना देने वालों का-

इतना भी खामोश रहना ठीक नहीं है ।

क्या अब महंगाई नहीं है डायन?

या फिर बन गई है समधन!

 

?

नवाब मंजूर

लेखक-मो.मंजूर आलम उर्फ नवाब मंजूर

सलेमपुर, छपरा, बिहार ।

यह भी पढ़ें : 

कर्मफल

Similar Posts

  • खूबसूरत | Khoobsurati ki Tareef par Kavita

    खूबसूरत ( Khoobsurat )    खूबसूरत नज़र आती हो, अदाओं से भी लुभाती हो, आती हो जब भी सामने सच में कयामत ढाती हो। माथे पर बिंदी सजाती हो, आँखों में कजरा लगाती हो, महकाती हो बालों में गजरा सच में कयामत ढाती हो। हाथों में मेहंदी रचाती हो, चूड़ी कंगना खनकाती हो, ओढ़ती हो…

  • त्रेता सम अहसास | Treta Sum Ehsaas

    त्रेता सम अहसास ( Treta sum ehsaas )    कलयुग में हो रहा,त्रेता सम अहसास हिंद रज रज अति हुलसित, निहार राम मंदिर निर्माण । कल्पना भव्य साकार रूप, जनमानस स्पर्श पथ निर्वाण । बाईस जनवरी दो हजार चौबीस, सर्वत्र रामलला प्राण प्रतिष्ठा उजास । कलयुग में हो रहा त्रेता सम अहसास ।। जय श्री…

  • मिट्टी के दिये | Mitti ke Diye

    मिट्टी के दिये ( Mitti ke diye )    मिट्टी के दीयों से, सुख समृद्धि मंगलता अपार प्रकृति पंचम तात्विक आभा, धर्म कर्म स्नेहिल स्पर्शन । आत्मिक संबंध पराकाष्ठा, परंपरा संस्कार अनूप दर्शन । सघन तिमिर मूल विलोपन, सर्वत्र दर्शन दीप्ति बहार । मिट्टी के दीयों में, सुख समृद्धि मंगलता अपार ।। मृदा रज रज…

  • बिना सोचे समझे | Kavita Bina Soche Samjhe

    बिना सोचे समझे ( Bina soche samjhe )    कहां जा रहे हो किधर को चलें हो बिन सोंचे समझे बढ़े जा रहे हो।   कहीं लक्ष्य से ना भटक तो गये हो ! फिर शान्त के क्यों यहां हम खड़े हो!   न पथ का पता है न मंजिल है मालुम दिक् भर्मित होके…

  • यह गोल-गप्पे | Gol-gappe

    यह गोल-गप्पे ( Yah gol-gappe )    गोलगप्पे का नाम सुनकर ये मुॅंह में पानी आ जाता, चाहें राजा हो या रंक मन की कलियां खिल जाता। गली-मौहल्ले चौराहों पर ये आसानी से मिल जाता, अगर घर में कोई लाए तो पटरानी ख़ुश हो जाता।।   आटा और मैदा से इसके लिए पूरियां बनाया जाता,…

  • Hindi Poetry On Life | Hindi Ghazal -सजा

    सजा ( Saza )     मेरी गलतियों की मुझको सजा दे गया, बेवफा  था   मुझे   वो   दगा   दे  गया।     क्या   बताए   हमें   क्या सजा  दे गया, मेरी खुशियों  के  सपने  जला  के गया।     आइने  सा  ये  दिल तोड कर चल दिया, इतने  टुकडे किये कि मैं गिन ना सका।  …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *