मनमोहन

मिस्टर मनमोहन जो थे सबको भाने वाले थे

मिस्टर मनमोहन जो थे सबको भाने वाले थे

मिस्टर मनमोहन जो थे, सबको भाने वाले थे,
सोचा भी नहीं था कल तक, वो भी जाने वाले थे।

ध्रुव तारा सा, आसमान में , चमकेंगे, इस कारण भी,
अर्थशास्त्र में, ऊंची-ऊंची, डिग्री पाने वाले थे।

संकट में भी मुल्क को जब साहस की पड़ी ज़रूरत थी,
मौनी बाबा बनकर वो उसका भी हल लाने वाले थे।

विश्व गुरु का तमगा पहने, कई अभी तक ज़िंदा हैं,
वो विश्व गुरु से ऊपर उठकर, माने जाने वाले थे।

घूम घूम कर, कुछ ने रुतबा, अब तक पाया ही नहीं,
देश में रहकर भी वो, दुनिया में छाने वाले थे।

कभी विचारों में गहरे थे, कभी बहुत सख्त थे,
चापलूसी से कभी किसी को नहीं रिझाने वाले थे।

मुल्क को नई ऊंचाई तक, ले जाना था जिसको,
हर ऐसे शख्स को, अपने साथ चलाने वाले थे।

उनकी नीति याद रहेगी, देश के बच्चे बच्चे को,
वो सियासत को, धर्म से दूर हटाने वाले थे।

याद हमेशा किया जाएगा , उनकी नीतियों को,
ज़फ़र वो हुकूमत में कई सुधार लाने हवाले थे।

ज़फ़रुद्दीन ज़फ़र
एफ-413, कड़कड़डूमा कोर्ट,
दिल्ली -32
zzafar08@gmail.com

यह भी पढ़ें:-

Similar Posts

  • आरज़ू के फूल | Aarzoo ke Phool

    आरज़ू के फूल ( Aarzoo ke Phool ) बिखरे हैं मेरे दिल में तेरी आरज़ू के फूलआकर समेट ले ये तेरी जुस्तजू के फूल।। ख़ुशबू हमारे वस्ल की, फ़ैली है हर जगहहर जा बिछे हुए हैं, यहाँ गुफ़्तुगू के फूल महफूज़ रक्खे दिल में तेरी चाहतें जनाबऔर याद जिसने बख़्शे ग़म-ए-सुर्ख़रू के फूल दिल का…

  • मुझको पसंद करते हैं लाखों हजार लोग

    मुझको पसंद करते हैं लाखों हजार लोग   मुझको पसंद करते हैं लाखों हजार लोग । अब वाह-वाह करके लुटाते हैं प्यार लोग ।। सुनकर ग़ज़ल पसंद उसे कर रहे सभी । मेरी नई ग़ज़ल का करें इंतजार लोग ।। कुछ ख़ास लोग याद रखेंगे मुझे सदा । गिनती में कम-से-कम वो रहेंगे हजार लोग…

  • ये नफ़रत की दुनिया

    ये नफ़रत की दुनिया संभालो तुम अपनी ये नफ़रत की दुनिया।बसानी है हम को मुह़ब्बत की दुनिया। लड़ाती है भाई से भाई को अकसर।अ़जब है तुम्हारी सियासत की दुनिया। नहीं चाहिए अब , नहीं चाहिए अब।ये दहशत की दुनिया ये वहशत की दुनिया। फंसी जब से नर्ग़े में यह बातिलों के।तमाशा बनी है सदाक़त की…

  • जाने क्यों बेख़बर नहीं आती

    जाने क्यों बेख़बर नहीं आती जाने क्यों बेख़बर नहीं आतीढ़ाने मुझपर कहर नहीं आती ताकते क्यों हो तुम गली उसकीआजकल वो नजर नहीं आती मैं हूँ मजबूर आज जीने कोयाद वह इस कदर नहीं आती देखकर हार बैठा दिल जिसकोवो भी लेने ख़बर नहीं आती तू उसे खोजता है क्यों दर दरवो कभी इस डगर…

  • ग़ज़ल – हिंदी

    ग़ज़ल – हिंदी हिंदी गाँधी के सपनों का अभियान हैइसके विस्तार में सबका सम्मान है सूर तुलसी ने सींचा इसे प्यार सेजायसी और रसखान की जान है राम सीता हैं इसमें हैं राधा किशनमीरा के प्रेम का भी मधुर गान है चाहे कविता लिखो या कहानी लिखोइसकी शैली में सब कुछ ही आसान है हिंदी…

  • बाहों में जब वो आएंगे | Bahon Mein Jab

    बाहों में जब वो आएंगे ( Bahon mein jab bahon woh aayenge ) बाहों में जब वो आएंगे।ग़म ख़ुशियों में ढल जाएंगे। याद उन्हें जब आएंगे हम।मन ही मन वो मुस्काएंगे। अ़र्ज़ -ए-तमन्ना पर वो हमारी।ग़ौर कभी तो फ़रमाएंगे। रह-रह कर यूं दिल वो हमारा।देखें कब तक तड़पाएंगे। इक दिन ऐसा भी आएगा।गीत हमारे सब…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *