उसे पास बुलाते क्यों हो

उसे पास बुलाते क्यों हो

उसे पास बुलाते क्यों हो


टूटने है जो मरासिम वो निभाते क्यों हो
दूर जाता हो उसे पास बुलाते क्यों हो।

वक्त माकूल नहीं हो तो बिगड़ती चीज़ें
दौर-ए-तूफाॅं में चिराग़ों को जलाते क्यों हो।

तुम हमारे हो फ़कत है ये नवाज़िश हम पर
बस गिला ये है कि एहसान जताते क्यों हो।

आइना सबको दिखाकर के गिनाकर ख़ामी
दरमियां दिल के यूॅं दीवार उठाते क्यों हो।

दिल ही टूटा है बड़ी बात भला क्या इसमें
आसमाॅं रोके भला सर पे उठाते क्यों हो।

बात रखनी है ज़माने से जो भी पोशीदा
ये कहो दोस्तों से उसको बताते क्यों हो।

राह कर ली है जुदा जब तो नयन ये पूछे
सरकशी ऐसी भी क्या ख़्वाब में आते क्यों हो।

सीमा पाण्डेय ‘नयन’
देवरिया  ( उत्तर प्रदेश )

मरासिम – रिश्ता संबंध
माकूल – ठीक अनुकूल
दौर -ए- तूफां – बुरा वक्त
फ़कत – सिर्फ़, केवल
नवाजिश– कृपा
दरमियां – बीच में
पोशीदा – गोपनीय
सरकशी – अवज्ञा

यह भी पढ़ें :-

Similar Posts

  • शबाब आया नया – नया है

    शबाब आया नया – नया है शबाब आया नया -नया हैसुरूर गहरा नया- नया है करें गिले किस तरह बताओबना ये रिश्ता नया -नया है कहें तुझे कैसे अलविदा हमअभी नजारा नया- नया है पिला दे उल्फ़त के जाम साकीहुआ दिवाना नया -नया है भडक रहे हैं जिगर में शोलेउठा ये पर्दा नया- नया है…

  • हिमायत में आ गये

    हिमायत में आ गये सारे अज़ीज़ उनकी हिमायत में आ गयेमजबूर होके हम भी सियासत में आ गये हाँलाकि ख़ौफ़ सबको सितमगर का था बहुतकुछ लोग फिर भी मेरी वकालत में आ गये इतने हसीन जाल बिछाये थे आपनेहम ख़ुद शिकार होके हिरासत में आ गये सोचा नहीं नशे में हुकूमत के आपनेअहबाब इतने कैसे…

  • दिलवाले दिल के | Dil Wali Shayari

    दिल वाले दिल के ( Dilwale dil ke )    लोग मिले हैं काले दिल के किसने देखे छाले दिल के ? देखें तेरे दिल में क्या है ? खोल कभी तो ताले दिल के सोचा तुझको हरदम अपना अरमाँ यूँ भी पाले दिल के मक्कारों की इस दुनिया में हम हैं भोले भाले दिल…

  • बोलेंगे | Bolenge

    बोलेंगे ( Bolenge ) रोज़ हम इंकलाब बोलेंगे ? रोज़ ही बेहिसाब बोलेंगे ख़ूबसूरत बड़ी फ़बन इसकी देश अपना गुलाब बोलेंगे रोशनी प्यार की ही देता है देश को आफ़ताब बोलेंगे ये ही मेरी पहचान है जय हिंद जोर से ही ज़नाब बोलेंगे पूछेगा जो गवाह में जय हिंद ये ही अपना ज़वाब बोलेंगे है…

  • महफ़िल-ए-इश्क | Mehfil -E- Ishq

    महफ़िल -ए- इश्क ( Mehfil-e-Ishq )   महफिले इश्क में इसरार की मोहलत नहीं होती। जहां में यार से बढ़कर कोई दौलत नहीं होती।। वफ़ा के आब से ही जिंदगी में चैन मिलता है, अना के शजर पे ताउम्र की चाहत नहीं होती।। मरीजे इश्क मर भी जाय तो मतलब कहां उनको, ज़माने की अदाओं…

  • रुख़ से चिलमन ज़रा क्या हटा दी

    रुख़ से चिलमन ज़रा क्या हटा दी रुख़ से चिलमन ज़रा क्या हटा दी।उसने बिजली सी दिल पर गिरा दी। ख़्वाबे ग़फ़लत में खोए हुए थे।जागे-जागे से सोए हुए थे।आन में रूबरू आ के हाए।नींद उसने हमारी उड़ा दी।रुख़ से चिलमन ज़रा क्या हटा दी।उसने बिजली सी दिल पर गिरा दी। मारे-मारे से फिरते थे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *