Mujhe Awaz Dena

मुझे आवाज देना | Mujhe Awaz Dena

मुझे आवाज देना 

( Mujhe awaz dena )

 

बजने लगे मन के सितार, साज सारे मचलने लगे।
मेरा नाम अधरों से जब, शब्द सारे थिरकने लगे।
मुझे आवाज देना साथी, मिल जाऊंगा मैं राहों में।
खुशियों के दीप जलाऊं, प्रिय तुम्हारी निगाहों में।
मुझे आवाज देना

थामें रखना दिल की धड़कन, वादियों बहारों में।
चांद सा दिल तुम्हारा, ढूंढता रहा मैं सितारों में।
जब चले पवन पुरवाई, तुम हवाओं से कह देना।
याद मेरी जब आई, सनम धड़कनों से कह देना।
मुझे आवाज देना

मस्त पवन का मैं झोंका, सावन की घटा बन जाऊंगा।
छूकर तेरे रोम रोम को, खुशियों की छटा बन जाऊंगा।
मुश्किलों का दौर आए, हंसकर बाधाओं को सह लेना।
प्रीत का सागर उमड़ता, तुम भी सरिता बनकर बहना।
मुझे आवाज देना

कवि : रमाकांत सोनी

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

ढलती रात | Dhalti Raat

Similar Posts

  • प्रेम धुन लागी रे | Geet Prem Dhun Lagi Re

    प्रेम धुन लागी रे ( Prem dhun lagi re )    कृष्ण कन्हैया मोहन प्यारे, मीरा तेरे दर आगी रे। तेरे भजन में झूमे गाए, प्रेम धुन लागी रे। नटखट बंसी वाला माधव, प्रेम रस का प्याला। रुनक झुनक बाजे पैजनिया, ठुमक ठुमक नंदलाला। नरसी का सांवरिया सुन ले, मीरा हो गई बड़भागी रे। जोगन…

  • तेरे मेरे दरमियां | Geet Tere Mere Darmiyaan

    तेरे मेरे दरमियां ( Tere mere darmiyaan )   कितना पावन रिश्ता है, तेरे मेरे दरमियां। प्रेम का सागर भरा है, तेरे मेरे दरमियां। खुशबू सी महकती, खिल जाती फिजाओं सी। मुस्कुराना गजब है तेरा, सावन की घटा सी। दिल के जुड़े तार सभी, रोशन हो जलता दिया। प्यार की सरिताएं बहती, तेरे मेरे दरमियां।…

  • ओढ़ करके धानी चुनरिया | Odh karke

    ओढ़ करके धानी चुनरिया ( Odh karke dhaani chunariya )  लय-बद्ध– जरा सामने तो आओ छलिए   ओढ़ करके ये धानी चुनरिया, धरती ने किया श्रृंगार है। रवि किरणों से रोशन के कण-कण, कैसा सुंदर सजा संसार है।। उमड़ घुमड़ कर बदरा छाए, अमृत रस बरसाते हैं। प्यासी धरती निर्मल जल से, खेत खड़े लहराते…

  • हलाहल का प्याला

    हलाहल का प्याला कुछ मन को इतना किया किसी ने मतवालापी गये सैकड़ों बार हलाहल का प्याला | हर डगर मोड क्या पग-पग पर था अंधियाराथा कहीं क्षितिज से दूर भाग्य का हरकाराहमने संघर्षो में कर्तव्यों को पाला ।कुछ मन को इतना किया किसी ने मतवालापी गये सैकड़ों बार हलाहल का प्याला |। अब आदि-अन्त…

  • गुरु चरणों में | Geet Guru Charano Mein

    गुरु चरणों में ( Guru Charano Mein ) गुरुदेव मेरे, गुरुदेव मेरे, चरणों में अपने, हमको बैठा लो। सेवा में अपनी, हमको लगा लो, गुरुदेव मेरे, गुरुदेव मेरे। मुझको अपने भक्तो की, दो सेवादारी। आयेंगे सत संघ सुनने , जो भी नर नारी। मैं उनका सत्कार करूँगा, वंदन बारम्बार करूँगा।। गुरुदेव मेरे, गुरुदेव मेरे, चरणों…

  • नटखट कान्हा | Geet Natkhat Kanha

    नटखट कान्हा हाथों में बांसुरी लिए एक ग्वाला होगा ( Natkhat Kanha hathon mein bansuri liye ek gwala hoga )    अधर मुरलिया मोहनी मूरत सांवरी सूरत वाला होगा। नटखट कान्हा हाथों में बांसुरी लिए एक ग्वाला होगा।   चक्र सुदर्शनधारी माधव सखा सुदामा है घनश्याम। नंगे पांव प्रभु दौड़े आते दीनबंधु मीरा के श्री…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *