मुसाफिर हैं आदमी: अहं किस बात की ?

मुसाफिर हैं आदमी: अहं किस बात की ?

मुसाफिर हैं आदमी: अहं किस बात की ?

************

न कोई हैसियत अपनी,न स्थायी मकान,
जिंदा हैं जब तलक,तभी तक है पहचान।
ढ़ाई किलो का था,जब तू आया था यहां,
बस उतना ही रह जाओगे,जब जाओगे वहां।
विश्वास न हो तो उठा लाना!
राख के उस ढ़ेर को-
जो चिता की अग्नि में जल कर बच जाती है,
धर्मकांटा पर ले जाकर तौलना-
देखना माप क्या आती है?
ठीक उसी प्रकार-
जब अस्पताल में बच्चा पैदा होते ही-
नर्स उठा लाती है,
कांटा पर चढ़ा, बताती है।
ढ़ाई किलो का है,
स्वस्थ और तगड़ा है।
सभी चैन की सांस लेते हैं,
ख़ुशी ख़ुशी घर लौट आते हैं।
फिर शुरू होती है एक नई जिंदगी,
जद्दोजेहद भरी दुनिया में रहती हैं बढ़ती।
फिर एक उम्र हैं आता,
जब पास आने से हर कोई है कतराता!
मानों न रह गया हो कोई नाता?
फिर एक दिन दीया है बुझ जाता।
और बच जाता है सिर्फ राख!
वही कोई ढ़ाई किलो के आसपास।
यही क्रम चलता रहता है,
मुसाफिर आता है जाता है;
कमाता खाता रिश्ते नाते है बनाता।
फिर एक दिन यहीं सबकुछ छोड़ जाता है,
बचता है तो सिर्फ राख?
उसे भी गंगा में प्रवाहित कर दिया है जाता-
ऐ मुसाफिर !
तू अहं क्यूं है दिखाता ?

 

?

नवाब मंजूर

लेखक-मो.मंजूर आलम उर्फ नवाब मंजूर

सलेमपुर, छपरा, बिहार ।

यह भी पढ़ें : 

खरगोश की खरीददारी

Similar Posts

  • प्रेयसी | Preyasi

    प्रेयसी ( Preyasi )    सृष्टि में  संचरित अथकित चल रही है। प्रेयसी ही ज्योति बन कर जल रही है।।   कपकपी सी तन बदन में कर गयी क्या, अरुणिमा से उषा जैसे डर गयी क्या, मेरे अंतस्थल अचल में पल रही है।। प्रेयसी०   वह बसंती पवन सिहरन मृदु चुभन सी, अलक लटकन नयन…

  • आओ हम सब मतदान करें

    मतदान करें आओ हम सब मतदान करें नव भारत का निर्माण करें दो ऐसा मत सेना का मान बढ़े था विश्व गुरु हमारा भारत देश फिर से वही गौरवमय इतिहास बनें ना बटें आपस में पाखंड के नाम पर आदेश और सर्वधर्म की रक्षा करें आओ हम सब मतदान करें नवभारत का निर्माण करें अब…

  • वो बचपन की यादें | Bachpan par kavita

    वो बचपन की यादें ( Wo bachpan ki yaddein )     याद है मुझे आज भी बचपन की वो अठखेलियाँ बारिश के पानी नाचते कूदते भीगना संग साथियाँ   सबका साथ साथ रहना खाना पीना सोना बैठना दादा दादी नाना नानी से सुनते हुए हम कहानियाँ   भाई बहनों और दोस्तों के साथ मौज…

  • आओ बेवजह बातें करें | Kavita Aao Bewajah Baat Karen

    आओ बेवजह बातें करें ( Aao Bewajah Baat Karen )   आओ बैठो बेवजह बातें करते हैं। जीवन में कुछ सुनहरे रंग भरते हैं। मुस्कुराता चेहरा चमक सा जाए। हंस हंसकर हल्का दिल करते हैं। थोड़ा तुम कहो थोड़ी सुन लो हमारी। दर्द की दास्तान कह दो पीड़ाएं सारी। अफसाने हमारे ना तुमको रुला पाए।…

  • कर्म | Karm

    कर्म ( Karm)    कर्म करो तुम हे मानव, तू क्यो संताप में डूबा हैं। फल देना है काम मेरा, तू कर जो तेरी पूजा है। मैं हर युग का नारायण जो, हर पल तेरे साथ रहा, संसय त्याग के कर्म करो, उस सा कर्म न दूजा है। मैने ही खंम्भे को फाड कर, के…

  • एहसास तेरा प्यारा | Poem Ehsaas Tera Pyar

    एहसास तेरा प्यारा ( Ehsaas Tera Pyar )   जाने क्यों दिल को लगता, एहसास तेरा प्यारा। बज उठते तार दिल के, बोले मन का इकतारा। क्यों ख्वाबों में चेहरा ये, मुस्कानों के मोती सा। नैनों में झलक आता, विश्वास दिव्य ज्योति सा। सुर संगीत की तुम मधुर, दिव्य धारा लगती हो। छेड़े वीणा के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *