खरगोश की खरीददारी

खरगोश की खरीददारी

खरगोश की खरीददारी

*******

लाए बाजार से
शशक दो
रखा नाम काॅटन और स्नो।
व्यय किए रुपए अर्द्ध सहस्र,
बच्चे दोनों से खेलने में हैं व्यस्त।
परेशान किए थे सप्ताह भर से,
रट लगाए थे- पापा ला दो न झट से।
बाजार नहीं है इसका यहां,
भटका सप्ताह भर जहां तहां।
यीष्ट मित्रों को फोन लगाया,
रिश्तेदारों के यहां नजरें दौड़ाया।
कई जगह से निराश हो लौट आया;
अचानक एक मित्र ने एक पता बताया।
सोचा कल संडे है,जाकर देख लूंगा,
मिल जाएगा तो खरीद ही लूंगा।
आज सुबह सवेरे ही निकले घर से ,
पिता पुत्र बड़ी उत्सुकता से!
एक जगह से मिली निराशा,
लगा रखी थी जहां सप्ताह भर से आशा।
पुत्र हुआ निराश,
मैंने कहा- न हो उदास;
हम दोनों कर ही रहे हैं प्रयास।
चलो दो तीन दोस्तों को फोन मिलाते है,
देखो आज वो क्या बताते हैं?
लेकिन नहीं बनी बात,
अब तो मैं भी मन ही मन हो गया निराश!
एक ही जगह से अब बंधी थी उम्मीद-
लिए चल पड़े स्कूटर,कुछ ज्यादा थी स्पीड।
वहां पहुंच कर देखा-
दर्जन भर खरहे पड़े थे पिंजरे में
पूछा क्या रखे हैं विक्रय को?
जवाब मिला हां,
दिल बहुत खुश हुआ!
पुत्र को नहीं था खुशी का ठिकाना,
पूछा देंगे कितने में जोड़ा यह बताना?
मांगा रूपए हजार,
मैंने कहा यह तो बहुत ज्यादा है यार!
कुछ कम कीजिए?
कुछ परिचय अपना उनको दिए;
तब जाकर कुछ कम किए।
छह सौ तक आए,
फिर मैंने पांच सौ का नोट उन्हें थमाए।
कहा रख लीजिए,
ये दोनों एक डब्बे में रख दीजिए।
बेचारे थे नेक इंसान,
ली मेरी बात मान।
उन्होंने डब्बा बेटे को थमाए,
बोले ज्यादा न हिलाए डुलाए;
फिर ख़ुशी ख़ुशी हम दोनों घर लौट आए।
अब जाकर दम लिया,
वरना सप्ताह भर से परेशान था कर दिया।
कुछ इस तरह खरीददारी हुई पूरी,
बिना काव्य रचना के यह कहानी रहती अधूरी!

 

?

नवाब मंजूर

लेखक-मो.मंजूर आलम उर्फ नवाब मंजूर

सलेमपुर, छपरा, बिहार ।

यह भी पढ़ें : 

सबकी इच्छा पूर्ति मुश्किल है

Similar Posts

  • गोवर्धन गिरधारी | Kavita Govardhan Girdhari

    गोवर्धन गिरधारी ( Govardhan Girdhari ) जय जय जय कृष्ण मुरारी गोवर्धन गिरधारी! पूर्णावतार प्रेमावतार रसनावतार भवतारी!! बाधा दूर करो तुम सबकी आकर के बनवारी! जय जय जय कृष्ण मुरारी गोवर्धन गिरधारी भंवर बीच में आज है भारत जिस पर तुमने जन्म लिया! आकर मुक्त करो संकट से जिसे दुष्टों ने ग्रसित किया!! मुरली मनोहर…

  • धरती की पुकार | Kavita dharti ki pukar

    धरती की पुकार ( Dharti ki pukar )   जब धरती पे काल पड़ जाए हिमपात भूकंप आए वृक्ष विहीन धरा पे बारिश कहीं नजर ना आए   ज़र्रा ज़र्रा करें चित्कार सुनो सुनो धरती की पुकार सागर व्योम तारे सुन लो सारे जग के सुनो करतार   अनाचार अत्याचार पापाचार का बढ़े पारावार संस्कार…

  • गौतम बुद्ध | Gautam Buddha

    गौतम बुद्ध ( Gautam Buddha )  ( 2 )   वैशाख मास बुद्ध पूर्णिमा, लिया  बुद्ध अवतार। श्रीहरि के नवम् अवतार रूप में, प्रगटे बुद्ध भगवान।। दुख- दर्द, जरा अवस्था,  देखी न जाती थी। अर्थी  देखी जब बालक ने, नाना प्रश्न मन उपजे  थे।। उत्तर समाधान कारक, नहीं मिल पाया बालक को।  झंझावात विचारों के…

  • मैं माटी का दीपक हूँ

    मैं माटी का दीपक हूँ जन्म हो या हो मरणयुद्धभूमि में हो कोई आक्रमणसरण के अग्निकुण्ड का हो समर्पणया पवित्र गंगा मे हो अस्थियों का विसर्जनमैं जलाया जाता हूँमाटी का दीपक हूँ ….अंत में इसी रजकण मे मिल जाता हूँमैं माटी का दीपक हूँमाना की नहीं हैसूर्य किरणों सी आभा मुझमेचंद्र सी नहीं है प्रभाअसंख्य…

  • अंधी दौड़ | Kavita andhi daud

    अंधी दौड़ ( Andhi daud )   नशा और उन्माद यह सर्द रात कैसा दौर आज नशा और उन्माद संस्कृति का विनाश प्रश्न पूछने पर बड़े बेतुके जवाब चुप रह जाते आप बिगड़ रहा समाज अंधी दौड़ कैसी भागमभाग बेकाबू गाड़ियां बेखौफ सवार अंधकार चहु ओर नीरसता सन्नाटा मौत का तांडव कहीं कोई दिखाता  …

  • मैं और चाय | Main aur chai

    ” मैं और चाय “ ( Main aur chai )   ले चाय की चुस्की लगाते थे, दोस्तों के साथ महफिल हम जमाते थे। लंबी-लंबी छोड़ कर गप्पे हम लड़ाते थे, चाय की टपरी पे आधी ज़िंदगी बिताते थे। टांग खींच कर दोस्तों की खूब मस्ती करते थे , पता ही नहीं चलता कब घंटों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *