नाम जिंदा तो रहेगा

Hindi Kavita | Hindi Poem | Hindi Poetry -नाम जिंदा तो रहेगा

नाम जिंदा तो रहेगा

( Naam Jinda To Rahega )

 

मनोरम  शब्द  तेरे  सच कहूँ तो तू रथि है।
निःशब्द तेरे भाव है पर सच कहूँ तो यति है।
अब  देखना है भाव तेरे सामने आयेगे कैसे,
पर  सच  है  ये  की  सिर्फ तू ही इक बलि है।

 

तडपती  पुण्य  भूमि  फिर  मेरा  गौरव बढेगा।
वही  सम्मान  मेरा  इस जगत मे फिर मिलेगा।
कमल  के  पुष्प  का  अर्पण पुनः सम्मान देगा,
ये भगवा ध्वँजा गगन मे लहलहता फिर मिलेगा।

 

हिमालय फिर तेरा गौरव गगन के सिर चढेगा।
तो गंगा स्वच्छ निर्मल मान उसको फिर मिलेगा।
चमकता  सूर्य  ना  बन  पायेगा  ये शेर तो क्या,
मेरी  कविता  अमर  है  नाम  जिन्दा तो रहेगा।

 

✍?

कवि :  शेर सिंह हुंकार

देवरिया ( उत्तर प्रदेश )

यह भी पढ़ें : 

Saraswati Vandana | सरस्वती वन्दना

Similar Posts

  • एक्स रे और फोटो | X-Rays aur Photos

    एक्स रे और फोटो ( X-rays aur photos )   सुंदर छवि आकर्षक मोहक मन को लगती प्यारी। एक एक्स रे बतला देता देह भीतर की हो बीमारी। अंतर्मन में छुपे राज को अब जान नहीं कोई पाया। क्या फोटो क्या करें एक्स-रे प्रभु कैसी तेरी माया। छल कपट मद लोभ भर गया घट घट…

  • मुकेश बिस्सा की कविताएं | Mukesh Bissa Hindi Poetry

    फिर सुबह आएगी अंधेरों की बिसात पर, थकी हुई ये रात है,मगर ये अंत तो नहीं, बस वक्त की एक बात है।दिए की लौ जो बुझ गई, तो गम न कर तू ऐ मुसाफिर,क्षितिज पे फिर उगेगा सूरज, ये कुदरत की सौगात है।जो काँटों भरी राहों में, कदम तेरे डगमगाए हैं,जो गर्दिशों के बादलों ने,…

  • कशिश | Kavita

    कशिश ( Kashish )   एक कशिश सी होती है तेरे सामने जब मैं आता हूं दिलवालों की मधुर बातें लबों से कह नहीं पाता हूं   मन में कशिश रहने लगी ज्यों कुदरत मुझे बुलाती है वर्तमान में हाल बैठकर दिल के मुझे सुनाती है   प्रकृति प्रेमी बनकर मैं हंसकर पेड़ लगाता हूं…

  • तेरा इंतज़ार | Poem tera intezaar

    तेरा इंतज़ार ( Tera intezaar )   आ गया मधुमास सुहाना, चलने लगी बयार। मोती बरसे प्रेम के, उमड़ रही रसधार। आ जाओ प्रियतम प्यारे, कुदरत ने किया श्रंगार। हमें तेरा इंतजार, हमें तेरा इंतजार।   दमक उठा मन का कोना, हृदय उमड़ता प्यार। फागुन का महीना आया, प्रीत भरा इजहार। होली के रंगों में…

  • मतलबी | Kavita Matlabi

    मतलबी ( Matlabi ) मतलबी म+तलबी मत+लबी मतल+बी म त ल बी । म=मैं त=तुम ल=लगन बी=बीतना अर्थात मेरा या तुम्हारा किसी लगन में बीत जाना खरच हो जाना क्या ग़लत है किसी का मतलबी हो जाना।। डॉ. जगदीप शर्मा राही नरवाणा, हरियाणा। यह भी पढ़ें :- गुरु ज्ञान की ज्योत | Guru Gyan ki…

  • मीरा की कृष्ण भक्ति | Meera ki Krishan Bhakti

    मीरा की कृष्ण भक्ति ( Meera ki krishan bhakti )   मीरा की कृष्ण भक्ति,माधुर्य का सरित प्रवाह राठौड़ वंश अति शोभित, मीरा अप्रतिम अवतरण । प्रस्फुटित उपासना भाव, पुनीत पावन अंतःकरण । विष पात्र सहर्ष स्वीकार, भान कर अमृत अथाह । मीरा की कृष्ण भक्ति,माधुर्य का सरित प्रवाह ।। राणा रतन सिंह दिव्य सुता…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *