Nafrat Nahi

नफरत नही | Nafrat Nahi

नफरत नही

( Nafrat nahi ) 

 

नफरत नही हमे
किसी धर्म,पंथ या मजहब से
हमे नफरत है तो बस
अमानवीय कृत्यों से
उनके विचारों से सोच से
दरिंदगी भरे कामों से….

आतंकी उनकी विचारधारा से
हमे नफरत है
बहन बेटियों की इज्जत से
करते खिलवाड़ से
गला घोटने से टुकड़ों तक मे बांटने से
आगजनी ,पत्थरबाजी से….

नफरत है ,पाशविक प्रवृत्ति से
गलत मानसिकता से
विश्वासघात,दगाबाजी से
किसी ,व्यक्ति विशेष , जाति विशेष से कोई दुराव नही
हमे नफरत नही किसी से….

क्यों पाले बैठे हैं अलगाव
क्यों बेचकर जमीर मानवता का
बांट रहे इंसानों को
करे रहे क्यों बाध्य
अपनी ही मानसिकता की ओर
स्वच्छंद जीवन और खुले विचारों के
अपनेपन से क्या आपत्ति है
मिलजुलकर रहने ,साथी
सहयोगी पन से
क्यों प्रेम की भावना जोड़ नही पाते….

सीमा की भी एक हद्द होती है
बर्दास्त और सहनशीलता के बाहर
कुछ भी क्षम्य नही हो पाता
फिर ,जीवन का मूल्य ही समाप्त हो जाता है
और तब,
शेष बचता है सिर्फ विध्वंस
या तू नही या फिर मैं नही
मरी हुई मानवता मे
तब मानव ,मानव रहता ही
कहां है

 

मोहन तिवारी

( मुंबई )

यह भी पढ़ें :-

आग | Aag

Similar Posts

  • बापू से गुहार | Bapu se Guhar

    बापू से गुहार ( Bapu se guhar ) प्यारे बापू आज अगर तुम इस युग में जिंदा होते।हम जैसे निष्क्रिय लोगों के बीच में तुम जिंदा होते ।देख के सारी चाल कुचालें तुम बापू,निश्चय ही हम सब से तुम शर्मिंदा होते । 1 आओ बापू अब फिर से तुम भारत में आओ।आज के नेताओं को…

  • सवाल करेंगे | Poem sawal karenge

    सवाल करेंगे ( Sawal karenge )    सुनो……! एक दिन तुम्हारे बच्चे तुम्हीं से सवाल करेंगे कि आपने कभी किसी से प्यार किया है…..? क्या जिससे प्यार किया था उसका नाम अपने होंठों पर ला पाएंगे…..? नहीं..ना…! आप नजरें झुकाने के अलावा कोई जवाब नहीं दे पाएंगे तुम बच्चों की नज़रों में उसी पल गिर…

  • मानव तन पाकर भजा न प्रभु को

    मानव तन पाकर भजा न प्रभु को मानव तन पा करके, भजा न प्रभु को जो। यह अनमोल जीवन अपना, वृथा ही दिया उसने खो। मानव तन पा करके, भजा न प्रभु को जो। गया ठगा द्वारा ठगिनी माया के। झूठा रंग चढ़ाया अपनी काया पे। छोड़ फूल बीज कांटे का, लिया बो जो। यह…

  • भारतीय वायु सेना दिवस | Poem in Hindi on Indian Air Force Day

    भारतीय वायु सेना दिवस   हिंद की रज रज से,नभम स्पर्शम दीप्तम वंदन चतुर्थ वृहत सैन्य रूप, उत्साह साहस पर्याय । सदा रक्षित राष्ट्र स्वाभिमान, लिख कीर्तिमानी नव अध्याय । इक्कानवीं शुभ वात्सिकी, हर नागरिक अनंत अभिनंदन । हिंद की रज रज से,नभम स्पर्शम दीप्तम वंदन ।। चतुर्दश शतम अतुल्य विमान, एक्य लक्ष सप्तति सहस्त्रम…

  • धीरे धीरे | Dheere Dheere

    धीरे धीरे ( Dheere dheere )    होता है प्यार ,मगर धीरे धीरे उठती है नजर,मगर धीरे धीरे चढ़ता है खुमार,मगर धीरे धीरे होता है इजहार,मगर धीरे धीरे…. खिलती है कली,मगर धीरे धीरे आते हैं भंवरे ,मगर धीरे धीरे होती है बेकरारी ,मगर धीरे धीरे बढ़ता है इंतजार ,मगर धीरे धीरे…. लरजते हैं होठ,मगर धीरे…

  • बचपन | Bachpan

    बचपन ( Bachpan )  ना जाने हम कब बडे होगये, माँ पकड़ के उगली चलना सिखाती थी। आज खुद ही चलने के काबिल हो गये, कल हम बच्चे थे, आज ना जाने इतने बड़े हो गये.. परिवार से दूर हो गए दोस्तो से पास हो गये, वो बचपन मेरा था बहुत ही खुबसुरत | पल…

One Comment

Leave a Reply to Naushaba Jilani Suriya Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *