नग्नता | Nagnata

नग्नता

( Nagnata ) 

 

नग्नता का विरोध तो सभी करते हैं
किंतु,
अपने ही घर से उभरती नग्नता को
रोक नही पाते
मां और बाबूजी के स्थान पर
मॉम और डैड सुनने से
स्वाभिमान गौरवान्वित होता है…..

यहां आओ बेटा ,बैठ जाओ
खड़े हो जाओ की जगह
कम कम , सिट हियर, या
स्टैंड अप से ही
शिक्षा साफलीभूत होती है…

शुभ की शुभता को नकारकर
शुभ संध्या ,शुभ प्रभात नही
गुड मॉर्निंग ,गुड नाईट मे
सभ्यता अधिक झलकती है…..

शिक्षा ज्ञान की जगह केवल
जानकारी और समझने की योग्यता ही देती है
ज्ञान तो
अनुभव ,संस्कार ,और सदसंगत से ही प्राप्त होता है !

बदलाव बाहर से नही
भीतर से होना जरूरी है.

 

मोहन तिवारी

 ( मुंबई )

यह भी पढ़ें :-

जवाब क्या दोगे | Jawab Kya Doge

Similar Posts

  • रक्षाबंधन | Raksha Bandhan Kavita in Hindi

    रक्षाबंधन ( Raksha Bandhan )    बहन इक भाई के जीवन में रिश्ते कई निभाती है, बन के साया मां की तरह हर विपदा से बचाती है, कभी हमराज़ बन उसके राज़ दिल में छिपाती है, जुगनू बनके अंधेरों में सफ़र आसां बनाती है !! बहन जब भाई के हाथों में राखी बांधती है तो,…

  • सीखो | Kavita Seekho

    सीखो! ( Seekho )    कुदरत से संवरना सीखो, दीपक जैसा जलना सीखो। नहीं बनों तू नील गगन तो, बनकर मेघ बरसना सीखो। आदमी से इंसान बनों तुम, औरों का बोझ उठाना सीखो। काटो नहीं उन हरे वृक्षों को, नई पौध लगाना सीखो। कद्र करो तू छोटे-बड़े का, फूल के जैसे खिलना सीखो। हुनर,जमीं,आसमां अपना…

  • महात्मा ज्योतिबा फुले | Jyotiba Phule par Kavita

    महात्मा ज्योतिबा फुले ( Mahatma Jyotiba Phule )  ( 2 )  शिक्षा की मशाल जलाए महात्मा फुले, सुख-समृद्धि की राह दिखाए महात्मा फुले। सत्य शोधक समाज का वो किए तब गठन, क्रान्तिकारी विचार भी लाए महात्मा फुले। संत कबीर, संत तुकाराम से थे वो प्रभावित, गुर्बत में फूल खिलाए महात्मा फुले। महिलाओं को दिलाये शिक्षा…

  • वनिता सुरभि, पारिजात ललांत सी

    वनिता सुरभि,पारिजात ललांत सी   कोमल निर्मल सरस भाव, अंतर प्रवाह विमल सरिता । त्याग समर्पण प्रतिमूर्ति, अनंता अत्युत्तम कविता । सृजन उत्थान पथ पर, महिमा मंडित सुकांत सी । वनिता सुरभि, पारिजात ललांत सी ।। स्नेहगार ,दया उद्गम स्थल, अप्रतिम श्रृंगार सृष्टि का । पूजनीय कमनीय शील युत, नैतिक अवलंब दृष्टि का । उमा…

  • प्रथम पूज्य आराध्य गजानन | Kavita

    प्रथम पूज्य आराध्य गजानन ( Pratham pujy aradhy gajanan )   आओ मिल करते अभिनंदन। देव अग्रज गणपति को वंदन।।   ज्ञान के दाता बुद्धि विधाता, चौड़ा मस्तक हमें सिखाता, दर्शन दो प्रभु द्वार खड़े हैं, पार्वती शिव के हो नंदन। देव अग्रज गणपति को वंदन।।   गज सा बदन लिए हो भारी। मूषक पर…

  • इतिश्री | Kavita itishree

    इतिश्री ( Itishree )   धीरे धीरे खत्म हो रहा, प्यार का मीठा झरना। उष्ण हो रही मरूभूमि सा दिल का मेरा कोना।   प्रीत के पतवारो ने छोडा,प्रेम मिलन का रोना। अब ना दिल में हलचल करता,मिलना और बिछडना।   पत्थर सी आँखे बन बैठी, प्रीत ने खाया धोखा। याद तो आती है उसकी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *