नमन | Naman

नमन

( Naman )

 

भारत की प्राचीनता ही उसकी महानता है
बहुआयामी शोध मे ही उसकी परिपक्वता है
चंद्रयान का चांद पर उतरना नव आरंभ है
गतिशीलता इसमें पुरातन से ही प्रारंभ है..

चौदह लोकों तक भ्रमण वर्णित है शास्त्रों मे
नभ से पताल तक सब अंकित है शब्दों मे
यह तो नव प्रभात का नव सृजन है अभी
देखेगी दुनिया आश्चर्य चकित हो अचंभी..

शर्त है बस एक यही,साथ चलें सब मिलकर
जात पात,ऊंच नीच ,भेद भाव सब भूलकर
शिक्षा भी साथ हो,कुछ सनातन की तर्ज पर
औषधि है भारत मे पूर्ण विश्व की मर्ज पर..

होगा तैयार जल्द आदित्य और गगन यान
धीरे धीरे ही स्पष्ट होगा कैसे है भारत महान
सौ सौ बार नमन है,हर वैज्ञानिक जन को
संस्कृति,सभ्यता,अखंडता के नव सृजन को..

 

मोहन तिवारी

 ( मुंबई )

यह भी पढ़ें :-

चंद्रयान तीन | Poem in Hindi on Chandrayaan 3

Similar Posts

  • हादसे | Kavita Hadse

    हादसे ( Hadse ) आस्था या अंधविश्वास भक्ति या भीड़ बदहवास भगदड़ में छूटते अपनों के हाथ कदमों से कुचलता हर सांस माथा टेकने का तृष्ण कौन भगवान कौन भक्त मेहरानगढ़ यां हाथरस भयभीत बच्चों के शव असीमित चीखें अस्त व्यस्त ह्रदय विदारक दृश्य अनेकों दीपक हुए अस्त कैसी विडम्बना है ये वत्स रुकता नहीं…

  • भारत चांद पर छाया है | Bharat Chand par

    भारत चांद पर छाया है ( Bharat chand par chaya hai )     माना के तू चाँद है भारत में सिवान सोमनाथ है विक्रम राह से भटका था तू तनिक हाथ से छिटका था   ऑर्बिटर से घिरा है तू कैसा सरफिरा है तू ? विक्रम फिर से जुड़ जायेगा तू कहीं और ना…

  • गजानन गणेश स्तुति | Gajanan Ganesh Stuti

    गजानन गणेश स्तुति ( Gajanan Ganesh Stuti ) आओ आओ गजानन पधारो आकर घर अंगना मेरा सवारों रिद्धि सिद्धि के तुम हो स्वामी अपने भक्तों को कष्टों से उबारों। भादो मास की चतुर्थी आई शिव गौरी के लाल गजानन पधारो। लड्डू और मोदक का भोग लगायें सजाया है दरबार गजानन पधारो। लाल फूलों संग दूर्वा…

  • औरत | Aurat

    औरत ( Aurat )  ( 2 ) औरत फूलों की तरह….नाज़ुक सी होती है, मगर…काँटों को भी पलकों से वो चुनती है, उसके चरित्र की धज्जियां दुनिया उड़ाती है, फिर भी.मोहब्बतों से इसको वो सजाती है, रखी है जिसके पैरों के नीचे ख़ुदा ने जन्नत, उठाके चरित्र पे उँगली भेजते उसपे लानत, चलते हैं उसके…

  • बिहार में पुल बह रहे हैं | Kavita Bihar mein

    बिहार में पुल बह रहे हैं! ( Bihar mein pul bah rahe hain )  बिहार में विकास की गंगा नहीं पुल बह रहे हैं, नेता प्रतिपक्ष तो यही कह रहे हैं। बाढ़ से नवनिर्मित पुलों का ढ़हना जारी है, ढ़हने में अबकी इसने हैट्रिक मारी है। पहले सत्तरघाट- फिर किशनगंज और अब अररिया, के पुल…

  • खूबसूरत | Khoobsurati ki Tareef par Kavita

    खूबसूरत ( Khoobsurat )    खूबसूरत नज़र आती हो, अदाओं से भी लुभाती हो, आती हो जब भी सामने सच में कयामत ढाती हो। माथे पर बिंदी सजाती हो, आँखों में कजरा लगाती हो, महकाती हो बालों में गजरा सच में कयामत ढाती हो। हाथों में मेहंदी रचाती हो, चूड़ी कंगना खनकाती हो, ओढ़ती हो…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *