Namumkin hai

नामुमकिन है | Namumkin hai

नामुमकिन है

( Namumkin hai ) 

 

काजल की कालिख हर ले काजल, नामुमकिन है।

नफ़रत का नफ़रत से निकले हल, नामुमकिन है।

हम जैसा बोएँगे, वैसा ही तो काटेंगे,

दुष्कर्मों का निकले शुभ प्रतिफल, नामुमकिन है।

दुख-दर्दों, संघर्षों के कटु अनुभव भी देगा,

जीवन सुख उपजाएगा अविरल, नामुमकिन है।

उनके आश्वासन का मित्रो कोई अर्थ नहीं,

उपवन को आश्रय देगा मरुथल, नामुमकिन है।

जाग्रत रहना ऊबड़-खाबड़ पथ भी आएगा,

रस्ता दूर तलक होगा समतल, नामुमकिन है।

वृत्ति सुनिश्चित अल्पज्ञों में ढोंग-दिखावों की,

बिन छलके जाए ‘गगरी अधजल’, नामुमकिन है।

सपना अपना भी होगा साकार ‘अकेला’ जी,

हो जाए हर यत्न सखे, निष्फल, नामुमकिन है।

 

कवि व शायर: वीरेन्द्र खरे ‘अकेला

छतरपुर ( मध्य प्रदेश )

 

यह भी पढ़ें:-

दुष्यंत त्यागी हो गए | Dushyant Tyagi ho Gaye

Similar Posts

  • रूप चतुर्दशी | नरक चतुर्दशी

    रूप चतुर्दशी/नरक चतुर्दशी ( Naraka Chaturdashi )   दिवाली के एक दिन पहले आती छोटी दिवाली, रूप चतुर्दशी नर्क चतुर्दशी कहते चौदस काली। नरका पूजा के नाम से भी जानते है हम इसको, चौमुखा दीप रोली गुड़ खीर से सजाते है थाली।। इस दिन सायं के समय चारों तरफ़ दीप जलाते, विधि विधान से कृष्ण…

  • मै राही संघर्ष का | Mai Rahi Sangharsh ka

    मै राही संघर्ष का ( Mai Rahi Sangharsh ka ) मै राही संघर्ष का, नित पथ में बढ़ता जाता हूं। हर आंधी तूफानों से, फौलादी सा टकराता हूं। मैं राही संघर्ष का तीर सहे तलवार सहे, शब्दों के हर तीखे वार सहे। हौसलों से दुश्चक्र मिटाए, जिंदा तन मन प्राण रहे। जोश जज्बा हृदय में…

  • 24+ Desh Bhakti Kavita in Hindi देश भक्ति कविता हिंदी में

    यह विद्वानों और उत्कृष्ट कवियों द्वारा लिखित हिंदी में सर्वश्रेष्ठ देशभक्ति कविताओं (desh bhakti kavita in hindi) का संग्रह है। हर साल 26 जनवरी को भारत अपने गणतंत्र दिवस पूरे उत्साह के साथ मनाता है। इस दिन, सेना परेड शुरू करती है, एयर शो प्रदर्शित करती है, और सैनिकों और योग्य उम्मीदवारों को बहादुरी पुरस्कार…

  • हरियाणा दिवस | Haryana Divas

    हरियाणा दिवस ( Haryana divas )    गौरवशाली है हरियाणा सद्भावो की बहती धारा। जहां प्रीत की सरिता बहती वो हरियाणा प्यारा। वीर जुझारू जन्मे जहां सीमा खड़े सेनानी वीर। यदुवंशियों की पावन धरा दुग्ध गंगा मीठा नीर। हरियाणा हरियाली भरा खेती बाड़ी करें किसान। हल की नोक लिए लिखते हल ही कृषक निशान। पशुपालन…

  • आई लव यू में | I Love you Mein

    आई लव यू में ( I Love you Mein ) प्रेम जप तप लगन , तन मन मुदित भाव । निहार अक्स आकर्षण, जीवन सौम्य शीतल छांव । शब्द अर्थ अभिव्यंजना , हृदय श्रोत मधुरता अथाह । आई लव यू में,अपनत्व का सरित प्रवाह।। अंतराल विलोप पथ, मैत्री चाहना परिवेश । हर पल आनंद जन्य,…

  • उन्वान | Unwan

    उन्वान ( Unwan )    वो पन्ना किताब का सोचा था मुकम्मल हो गया चंद लफ्ज़ों की कमी थी उसकी बस तकमील को लम्हों की स्याही ऐसी कुछ बिखरी पन्ना नया अल्फाज़ वही मगर उन्वान ही बदल गया.. लेखिका :- Suneet Sood Grover अमृतसर ( पंजाब ) यह भी पढ़ें :- बिन तुम्हारे | Bin Tumhare

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *