नरक का द्वार | Narak ka dwar | Kavita

नरक का द्वार

( Narak ka dwar )

 

नैन दिखा मां बाप को,
खोले नरक के द्वार।
अभिशापों की जिंदगी,
मत जीओ संसार।

 

कच्ची कलियां नोंचतें,
करते जो पापाचार।
नरक द्वार खोलते,
पापी वो नरनार।

 

स्वांग रचा छद्म करे,
करते जो लूटमार।
दीन दुखी की हाय ले,
जाते नरक के द्वार।

 

मिथ्या बोले छल करे,
कपट का करे व्यापार।
नरक नसीब हो उनको,
नैया डूबे मंझधार।

 

मीत होय धोखा करे,
मधुर करे व्यवहार।
हृदय झांक देखिए,
खुला नरक का द्वार।

 

अपनों से घृणा करे,
बात बात तकरार।
कलह क्लेश ही मिले,
खुले नरक के द्वार।

?

कवि : रमाकांत सोनी सुदर्शन

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :- 

समझौता जिंदगी से | Poem Samjhauta Zindagi se

Similar Posts

  • लव-कुश का दर्द | Lav Kush ka Dard

    लव-कुश का दर्द ( Lav-Kush ka dard ) पुत्र की पाती पिता के नाम   आदरणीय पिताजी, दुनिया कहती हैं, आप भगवान है, मैं भगवान का बेटा हूं, जो सबका मालिक है, जो संसार के दुःखों को हरता है, जो कण कण में समाया हुआ है, जो न्यायकारी है, मैं उन्हीं भगवान का बेटा हूं,…

  • राष्ट्रपति डॉ अब्दुल कलाम | Rashtrapati Abdul Kalam par kavita

    राष्ट्रपति डॉ अब्दुल कलाम ( President Dr Abdul Kalam )   मानवता के आप मसीहा माननीय कलाम। शत शत वंदन आपको आदाब और सलाम।   राष्ट्र हितेषी राष्ट्रपति रहे देश प्रेमी किरदार। युवाओं के प्रेरक आप नव ऊर्जा के भंडार।   मिसाइल मैन कहलाते भारत रत्न महान। राष्ट्रपति पद को सुशोभित राष्ट्र की पहचान।  …

  • कोकिला उपवन क्यों न आई

    कोकिला उपवन क्यों न आई कोकिला उपवन क्यों न आईखिली बहारें यहां रुत पतझड़ीकिसलय ने अश्रु बूंदें टपकाईकोकिला उपवन क्यों न आई काली आंखें काला वस्त्रपहन कौन तू देश गईतेरे गीतों तेरी धुनों सेसजी क्या महफिल नईकोमल – कोमल पत्ते डालीचुप थे तुझ बिन न खड़खड़ाएफाख्ता उदास अमलतास पर बैठीउसने पंख न फड़फड़ाएआम्र मंजरी रूठी…

  • हकीकत की भूल | Kavita Haqeeqat

    हकीकत की भूल ( Haqeeqat ki Bhool )    संवरती नही कभी हकीकत की भूल नुमाइश की जिंदगी कागज के फूल बंजर जमीं के नीचे व्यर्थ बीज की गुणवत्ता लोभी नेता के हाथों फली कब देश की सत्ता भरते हैं उडान हरे परिंदे सभी को आसमान नहीं मिलता और की उम्मीद पर गुल नही खिलता…

  • कृष्ण जन्माष्टमी | Krishna Janmashtami

    कृष्ण जन्माष्टमी ( Krishna Janmashtami )    काली घटा रात में छाई यमुना जब अपने तट आई उफन उफन वो पैर पड़त है देखो जन्मे कृष्ण कन्हाई ।। वासुदेव के आठवें पुत्र रूप में कृष्ण अष्टमी को प्रगट हुए मात पिता के संकट मिटाने श्री नारायण धरती पर जन्मे।। जन्म लिया पर देखो कैसी ,लीला…

  • सीता हरण | Kavita sita haran

    सीता हरण ( Sita haran )   पंचवटी में जा राघव ने नंदन कुटी बना डाली ऋषि मुनि साधु-संतों की होने लगी रखवाली सूर्पनखा रावण की बहना वन विहार करने आई राम लखन का रूप देख वो खुद को रोक नहीं पाई सुंदर रूप धरा नारी का लक्ष्मण ब्याह रचा लो तुम मेरे भी प्रियतम…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *