Nari shakti ki kavita

वो एक अकेली शेरनी | Nari shakti ki kavita

वो एक अकेली शेरनी

( Wo ek akeli sherni ) 

 

 

उस वक्त लगा लेना चाहिए उस नारी का अंदाजा,

निकाह या विवाह हो कितने लोग लेनें को जाता।

अपनें ही व्यवहार से सबकें दिल में जगह बनाती,

वो एक अकेली शेरनी कुटुंब छोड़कर संग आती।।

 

अगर न होती ये पाॅंचो लक्ष्मी रुपणी इस धरा पर,

तो यह दुनियां नहीं चलती और आगें नहीं बढ़ती।

अपनी मेहनत व लगन से घर को स्वर्ग बना देती,

ईश्वर को भी गर्भ में रखने की ताक़त यह रखती।।

 

सबसे बड़ी दौलत समझती वह अपनें सुहाग को,

और सम्पत्ति समझती अपने स्वस्थ परिवार को।

हर-रूपों में नारी एक अनोखी कहानी है तुम्हारी,

दुर्गा सरस्वती बनकर बदल देती है इतिहास को।।

 

तुम्हारे बिना अधूरा रहता जीवन सभी पुरुषों का,

नहीं किसी पुरुष के बस का करना चूल्हा चोका।

पुरुष तो केवल चाबी है उसका ताला आप होती,

बिंदियाॅं सिंदूर लगाती है पत्नी पति के नाम का।।

 

यह मानव जीवन का सार है नारी नर से महान है,

भूत भविष्य वर्तमान है आपसे हमारी पहचान है।

एक घर की राजदुलारी तो दूसरे घर की लक्ष्मी है,

कभी धधकती आग है किचन क़लम तेरे हाथ है।।

 

 

रचनाकार :गणपत लाल उदय
अजमेर ( राजस्थान )

Similar Posts

  • बोतल | Kavita Botal

    बोतल ( Botal ) ता-ता थैया करती बोतल लाती है बाहर l उसकी ताकधीना-धिन पर नाच रहा संसार l बोतल में है समाया सारे जग का सार l करता है गुलामी बोतल की संसार l बिन बोतल के सूना है संसार बिना बोतल नहीं नहीं है मनुज का उद्धार। बोतल के दम पर आज बच्चा…

  • ज़मीर | Poem zameer

    ज़मीर ( Zameer )   आज फिर से ज़मीर का इक सवाल उठाती हूं मंचासीन के कानों तक ये आवाज़ पहुंचाती हूं   उनके स्वार्थ से बुझ गए हैं कुछ दीप खुशियों के ज़रा ठहरो कि पहले उनकी ज्योत जलाती हूं।   बना कर कुटुम्ब विशाल फिर क्यूँ आपस में लड़ते हो जिम्मेदारियाँ निभाने की…

  • रोम-रोम में बसे हो भगवान जगन्नाथ | Bhagwan Jagannath par kavita

    रोम-रोम में बसे हो भगवान जगन्नाथ ( Rom-rom mein base ho Bhagwan Jagannath )   हमारे रोम-रोम में बसे हो भगवान आप जगन्नाथ, हिंदुओं के चारधाम में एक माना जाता जगन्नाथ। ना कागज़‌ क़िताब फिर भी रखतें सबका हिसाब, मुझको भी अपने धाम बुलालो पुरी श्री जगन्नाथ।।   भारत के उड़िशा में है आपका भव्य…

  • हमनवा | Humnava par kavita

    हमनवा (  Humnava )   तुम प्रेरणा हो मेरी मैं संगिनी तुम्हारी तुम प्रियवर हो मेरे मैं प्रियतमा तुम्हारी तुम कविता हो मेरी मैं कलम तुम्हारी तुम श्रंगार हो मेरे मैं संगिनी तुम्हारी तुम जीवन हो मेरे मैं धड़कन तुम्हारी तुम प्राणश्वर हो मेरे मैं दामिनी तुम्हारी तुम मनमोहन हो मेरे मैं मोहिनी तुम्हारी तुम…

  • हिन्द का तिरंगा | Tiranga

    हिन्द का तिरंगा ( Hind ka tiranga )    हे ध्वज तेरा क्या बखान करूं तू लागे बड़ा चंगा, हिंदू-मुस्लिम सिख-ईसाई सबका प्यारा तिरंगा। नीले अंबर में लहराता हुआ तू लगता हमें प्यारा, सारे विश्व में गौरवान्वित करता हिंद का तिरंगा।‌। देश प्रेम का दे रहा है तू जन-जन को यह संदेश, मिल-झुलकर रहो आपस…

  • चाय

    चाय ** अच्छी मीठी फीकी ग्रीन काली लाल कड़क मसालेदार होती है, नींबू वाली, धीमी आंच वाली, दूध वाली, मलाई और बिना मलाई की, लौंग इलायची अदरक वाली भी होती है। मौसम और मूड के अनुसार- लोग फरमाइश करते हैं, तो कुछ डाक्टरों की सलाह पर- मन मारकर फीकी ही पीने को विवश हैं। यह…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *