Nasha mukti par kavita

नशा मुक्त अपना भारत बनाएं | Nasha mukti par kavita

नशा मुक्त अपना भारत बनाएं

( Nasha mukt apna bharat banaen )

 

आओ मिलकर ऐसा समाज बनाएं,

नशा मुक्त अपना भारत देश बनाएं।

छोड़ो इस नशें की आदत को यारो,

आहिस्ता ही सही पर बदलाव लाएं।।

 

छोड़े हर‌ किस्म की नशें की आदत,

नशा मुक्त बनाऍं अपना यह भारत।

स्वस्थ तंदरुस्त रखो अपना जीवन,

नशा करके ‌कोई न करे महाभारत।।

 

आदतें जो है ‌बुरी इन्हें आज छोड़ो,

करना है तो नशा ये पढ़नें का करो।

बेहतरीन बनें एवं बुरे दिनों से लड़ो,

एक सभ्य और अच्छे इन्सान बनो।।

 

देशी ठररा बीयर रम एवं ये ‌वि‌स्की,

साथ ना देती यह कभी किसी की।

चाहें पिओ गाॅंजा भाॅंग डोडा पोस्त,

चाय कहवा काॅफ़ी सभी है रिस्की।

 

नहीं थकना और कभी नहीं रुकना,

हिम्मत और हौसला हमेंशा रखना।

अगर कुछ बनकर तुझे है दिखाना,

तो कर्म पथ पर चलतें ही है जाना।।

रचनाकार :गणपत लाल उदय
अजमेर ( राजस्थान )

Similar Posts

  • अनुभूति | Anubhooti

    अनुभूति ( Anubhooti )   निशा थी नीरव था आकाश नयन कब से अलसाये थे। जान कर सोता हुआ मुझे चले सपनों में आये थे। हुई जो कुछ भी तुमसे बात, उसे कब जान सकी थी रात, गया था सारी सुधबुध भूल हृदय को इतना भाये थे। रहे थे जो अनगाये गीत तुम्हें अर्पित कर…

  • मुर्दे की अभिलाषा | Kavita Murde ki Abhilasha

    मुर्दे की अभिलाषा ( Murde Ki Abhilasha )   लगी ढ़ेर है लाशों की टूट चुकी उन सांसों की लगी है लंबी कतार, बारी अपनी कब आएगी? कब खत्म होगा इंतजार? जीवन भर तो लगे ही लाईन में, अब लगे हैं श्मशान में। हे ईश्वर! मानव जीवन कितना कष्टमय है? जीवन तो जीवन मृत्यु पर…

  • सुमा मण्डल की कविताएं | Suma Mandal Poetry

    हमें संग ले जाइए आपसे दूर और रहा न जाए।दर्द कितना होवे कहा न जाए।हे दयासागर! आ जाइए।हमको सदा के लिए संग ले जाइए।। श्री चरणों से दूर प्रयोजन नहीं कहीं हमारा।निष्प्राण देह यह विरह का मारा।परमानंद की ज्योति जगाइए।हे दयासागर! आ जाइए।हमको सदा के लिए संग ले जाइए ।। कितनी बहाएंगी और आंसू अंखियां।ताना…

  • मस्ती | Masti

     मस्ती  ( Masti )   रहा नहीं वह दौर अब कि आकार पूछेंगे कुछ आपसे आप बैठे रहे यूं ही हो गए हैं वह घोड़े रेस के सलाह लेने की आदत नहीं देने के फितरत है उनकी पढ़ी होंगी आप किताबें वो माहिर हैं डिजिटल के सिमट रही खबर आपकी अखबार के पन्नों में हो…

  • पाठक तुम कब आओगे | Geet pathak tum kab aaoge

    पाठक तुम कब आओगे ( Pathak tum kab aaoge )   पड़ी किताबें पूछ रही है पाठक तुम कब आओगे पुस्तकालय सूना लगता कब पुस्तक पढ़ पाओगे   कब होगी हाथों में पुस्तक पन्ने पलट पढ़ो जरा शब्द शब्द मोती संजोये पोथियों में ज्ञान भरा   आखर आखर पढ़ देखो किस्मत बदल पाओगे पुस्तकों से…

  • हिंदी भाषा | Poem Hindi bhasha

    हिंदी भाषा ( Hindi bhasha )   हिंदी वह भाषा जिसमें हंसते गाते तुम l हिंदी वह भाषा जिसमें सहज सुगमता पाते तुमl हिंदी वह भाषा जिसमें सुख समृद्धि पाते तुमl हिंदी वह भाषा है जिसमें संतों गुरुओं का आशीष पाते तुमl हिंदी भाषा से जुड़कर ज्ञान विज्ञान पाते तुम l हिंदी वह भाषा है…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *