Navratri festival (Chaitra) ninth day

नवरात्रि पर्व ( चैत्र ) सप्तम दिवस

नवरात्रि पर्व ( चैत्र ) सप्तम दिवस


हिल – मिल नवरात्रि पर्व का उत्सव मनाएं ।
भुवाल – माता के सब मिल मंगल गीत गाएं।
श्रद्धा और समर्पण का ले संबल चरण बढ़ायें।
भुवाल माता के स्मरण से अध्यात्म दीप जलायें ।
सागर में लहरें ज्यों अहं भावना का विलय करें ।
आत्म – पक्ष के सही लक्ष्य को अपनायें ।
निज आत्मा की उन्नति को विकसायें ।
भवितात्म बन अपने से अपना ह्रदय अभय बनायें ।
राग – द्वेष तज हों आत्म – विजेता बन जायें।
जप , तप , ध्यान आदि से स्वयं के नेता बन जायें ।
शक्ति – स्रोत दिव्य शक्ति का संचय हों जायें ।
निज कृतत्व कुशलता को जगायें ।
उज्जवल इतिहास को बनायें ।
सही आलम्बन ले साध्य – शिखर हम पायें ।
व्यक्तिगत स्पर्धाओं को कभी नहीं अपनायें ।
सूरज चांद सितारों के गुणों को विकसायें ।
समन्दर जैसी गम्भीरता को लायें ।
जीवन को सही बनाते जायें ।
भुवाल – माता का स्मरण करते जायें ।
हिल – मिल नवरात्रि पर्व का उत्सव मनाएं ।
भुवाल – माता के सब मिल मंगल गीत गाएं।

प्रदीप छाजेड़
( बोरावड़)

यह भी पढ़ें :-

Similar Posts

  • बसंत पंचमी | Basant Panchami

    बसंत पंचमी ( Basant Panchami )   ऐसी करनी हम करते चले -2 ॥ध्रुव॥ हो जाये हमारा जीवन साकार ऐसी करनी हम करते चले -2 ॥ध्रुव॥ चहुँ और हो बसंत जैसी बहार जीवन बने सदैव सुखकार रहे निरामय हमारे विचार ऐसी करनी हम करते चले -2 ॥ध्रुव॥ निर्लिप्तता से जीवन जिये भार मुक्त हम खुद…

  • गांव की झोपड़ी | Gaon ki Jhopdi

    गांव की झोपड़ी ( Gaon ki jhopdi )    गांव की झोपड़ी हो गई आज बदहाल है। सूना हुआ आंगन सारा बदल गई चाल है। बहती बयार प्यारी सी किलकारी गूंजती। टूट गए तार सारे अब बदला सुर ताल है। लगता था जमघट जहां गांव के लोगों का। बुजुर्गों का दबदबा था इलाज हर रोगों…

  • बनारस | Banaras par Kavita

    बनारस ( Banaras )   (भाग -1)   भोले का दरबार बनारस, जीवन का है सार बनारस। विश्व मशहूर सुबह-ए-बनारस, देखो अस्सी घाट बनारस। संस्कृति का श्रृंगार बनारस, मुक्ति का है द्वार बनारस। होता है अध्यात्म का दर्शन, भक्ति का संसार बनारस। प्रथम सभ्यता का उद्गम, तीर्थों का है तीर्थ बनारस। है त्रिशूल पे टिकी काशी,…

  • जनसंख्या नियंत्रण | Jansankhya niyantran par kavita

     जनसंख्या नियंत्रण ( Jansankhya niyantran )    आज हमारा यह भारत देश है स्वतन्त्र, लेकिन हाॅं रखना जनसंख्या नियंत्रण। रखना है सभी को यें एक ही मूलमन्त्र, जनसंख्या वृद्धि रोके यें देना निमंत्रण।।   बढ़ रहा है शोर घटाऍं छा रहीं घनघोर, ठीक न होगा नयी पीढ़ी के लिए दोर। बचना व बचाना‌ अपनें हिन्दुस्तान…

  • रंग | Hindi poem rang

     “रंग”  ( Rang ) –>रंग समेटे हुए रंगीन नजारे, कितने सुंदर हैं || 1.रंगों से भरी रंगीन दुनियां, अत्यंत ही सुंदर है | जीवन मे सारे रंग भरे, लबालब भरा समंदर है | इन्द्रधनुष जो बिना रंग के, होता तो कैसा होता | ना होती रंगीन धरा तो, सोचो क्या जीवन होता | –>रंग समेटे…

  • हिंदी हिंदुस्तान | Hindi Hindustan

    हिंदी हिंदुस्तान ( Hindi Hindustan ) हिंदी हृदय गान है, मृदु गुणों की खान। आखर-आखर प्रेम है, शब्द- शब्द है ज्ञान।। बिंदिया भारत भाल की, हिंदी एक पहचान। सैर कराती विश्व की, बने किताबी यान।। प्रीत प्रेम की भूमि है, हिंदी निज अभिमान। मिला कहाँ किसको कहीं, बिन भाषा सम्मान।। वन्दन, अभिनन्दन करे, ऐसा हो…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *