नववर्ष (हाइकु)

नववर्ष (हाइकु)

नववर्ष (हाइकु)

*******

१.
सब अच्छा हो
इस नववर्ष में-
करें प्रार्थना ।

२.
थका दिया है
वर्ष बीस ने हमें-
आस इक्कीस ।

३.
शांति समृद्धि
जीवन में सबके-
लाए इक्कीस ।

४.
शत्रु विनाशे
जग शीष विराजे-
अपना देश ।

५.
नया विहान
नववर्ष का लाए-
सुख सम्मान ।

६.

कालचक्र में
जिन प्राण गंवाए-
शीष नवाएं ।

७.
कोरोना जैसी
घातक बीमारी से-
बचाएं प्रभू ।

८.
कभी न छोड़ें
ईश्वर से मांगना-
है देता वही ।

९.
नववर्ष में
लें सेवा का संकल्प-
उचित यही ।

१०.
दीन हीन के
होठों पर मुस्कान-
लाए इक्कीस ।

११.

खिले चेहरे
उनके भी जो दिखे-
तभी इक्कीस ।

नवाब मंजूर

लेखकमो.मंजूर आलम उर्फ नवाब मंजूर

सलेमपुर, छपरा, बिहार ।

यह भी पढ़ें :

नया साल : नयी आशाएं

Similar Posts

  • पास तू रहे ( हाइकु ) || Haiku Hindi

    पास तू रहे ( हाइकु ) ( Pass tu rahe )   1 पास तू  रहे हमेशा मेरे ए मां दूर न जाना 2 लौट आ तू मां घर अपनें तेरे बिन हूँ तन्हा 3 मां तेरे नहीं लगता दिल मेरा हूँ गमज़दा 4 रुला रही है तेरे यादें मां दिल लौट आ घर 5…

  • बेटियां : हाइकु

    बेटियां बेटी का धन,लक्ष्मी, विद्या, पार्वती,जैसा है मन।।१।। धान सी फलें,परिवार की जड़,फूल सी खिले ।।२।। बेटी चहके,घर आँगन ज्योंपुष्प महके ।।३।। ईश सजीव,बेटियां होती है,जग की नींव ।।४।। बिछा के मन,बेटियों बना देती,मकाँ को घर।।5।। बेटी की छाँव,जहां पड़ते पाँव,स्वर्ग सी ठाँव ।।6।। कैसा भी दौर,बिटियाँ के हाथों में,जग की डोर ।।7।। डी के…

  • माहिया | Mahiya

    माहिया ( Mahiya ) सर्दी * * * नए रंग में, जनवरी धमकी, कड़ी ठंड में!! * ठंड की धुन, बहे शीत लहर शरीर सुन्न !! * बर्फ से लदे, देवदार के पेड़ कुल्फी से लगे !! * पूस की रात, ठंडी हवाओं संग, करती बात !! * बड़ा सयाना, गले लगाए आग, जाड़ा दीवाना…

  • निवातिया के हाइकु | Nivatiya ke Haiku

    निवातिया के हाइकु ( Nivatiya ke haiku ) विद्या : माहिया (१) मैं कलि हूँ खिलने को घूंघट तब खोलूं जब आओ मिलने को !! (२) इतना क्यों तरसाया, ये तो बतलाओ, क्यों हमको तड़पाया !! (३) हर-पल मुझको छेड़े, चलती जब पुरवा, उजड़े मन के खेड़े !! (४) किस विध मैं समझाऊं, इस मन…

  • निर्मल जैन ‘नीर’ के हाइकु | Nirmal Jain ke Haiku

    विश्व जनसंख्या दिवस बदलो सोच~बढ़ती जनसंख्याधरा पे बोझ●रोज सताती~कल की चिंता हमेंखूब रूलाती●गम ही गम~घटते संसाधनआँखे है नम●बुरा प्रभाव~शिक्षा,स्वास्थ्य,खानाहुआ अभाव●भूल न जाओ~जनसंख्या अंकुशखुशियाँ पाओ● नशा सदैवध्यान रखनाधूम्रपान है निषेधकभी मतकरना●बातरखना यादतम्बाकू गुटखे सेजीवन होताबर्बाद●नशाबहुत बुराखाँसी, दमा, कैंसररहे जीवनअधूरा●नशामुक्त समाजहम सबने मिलकरलिया संकल्पआज योग दिवस योग की माया~पहला सुख होतानिरोगी काया•स्वच्छ हो मन~नियमित योगा सेस्वस्थ हो…

  • छू गई मन | Chhoo Gayi Man

    छू गई मन ( हाइकु )   छू गई मन, फ़िज़ाओ में बिखरी तेरी खुशबू !! आँखें है दंग, पढ़ी मन की चिट्ठी प्रीत के संग !! नेह धूप से, हर लेता है मीत, मन का शीत !! छोड़ के मौन, उड़ेगा ये पखेरू, ढूंढेगा कौन !! शीत का शोर, कुहासा ओढ़कर सूर्य है मौन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *