Navratri festival (Chaitra) ninth day

नवरात्रि पर्व ( चैत्र) नवम दिवस

नवरात्रि पर्व ( चैत्र) नवम दिवस

 

भुवाल माता पर सदा विश्वास
अक्षय कोष शक्ति का भीतर है ।
एक बार उसको जो पहचान जाता
है वह शिव पथ गामी बन जाता है ।
कर्मों की गति से जीवन में
बार – बार दुर्दिन देखा है
बार – बार चोटे खाई है ।
असफलता , अपमान , पराजय
पीड़ा पर पीड़ा जीवन में आई है
आघातों – प्रत्याघातों को घातक ,
क्रूर प्रहार आदि न मानो बल्कि
भुवाल माता पर विश्वास रखो
जो भीतर में छिपा शक्ति का
अक्षय कोष है जो सदा
विजयी कराता है ।
जो निराश होकर रोता है
प्रकृति उसे रुलाती है इसके
विपरीत भुवाल माता पर
विश्वास रख जो तूफानो
से लड़ने की हिम्मत जैसे
आगे बढ़ता है उसको
जीत का स्वाद मिलता है ।
जो इस धरती पर आ जाता है
उसको लड़ना ही पड़ता है
हर सरिता को चट्टानों से
निशदिन भिड़ना ही पड़ता है
अन्धकार के बिना ज्योति का
होता है संसार न मानो ।
भुवाल माता पर सदा विश्वास
रख भीतर छिपे अक्षय कोष
शक्ति को पहचानो ।
एक बार उसको जो पहचान जाता
है वह शिव पथ गामी बन जाता है।

प्रदीप छाजेड़
( बोरावड़)

यह भी पढ़ें :-

नवरात्रि पर्व (चैत्र) अष्टम दिवस | Chaitra Navratri

Similar Posts

  • सादा जीवन उच्च विचार | Sada Jeevan ucch Vichar

    सादा जीवन उच्च विचार ( Sada jeevan ucch vichar )    आओ मिलकर नया समाज बनाऍं, आज ऐसा ये एक इतिहास रचाऍं। अपनाऍं सादा जीवन, उच्च विचार, इस जीवन का रखें ये मूल आधार।। रहन- सहन रखों साधारण ढ़ंग का, मानव सुखी तब रहेगा हर घर का। महात्मा और महापुरूष का जीवन, था महान सॅंत…

  • हे कवि | Hey Kavi

    हे! कवि  ( Hay kavi )      हे कवि! कविता कुछ खास लिखो अंतर्मन का विश्वास लिखो रुक रुक कर कलम चलाओ ना खुल कर अपनी हर बात लिखो   तुम कवि तुमको अधिकार मिला कलमों जैसा हथियार मिला धिक्कार है तेरी कलमों को यदि सच का ना इतिहास लिखा।   श्रृंगार वीरता लिखते…

  • कल भी था कल भी रहेगा | Kal bhi Tha Kal bhi Rahega

    कल भी था कल भी रहेगा ( Kal bhi tha kal bhi rahega )    धन औ धरती का झमेला ,कल भी था ; कल भी रहेगा। प्रेम – पत्री का बवेला , कल भी था ; कल भी रहेगा।।   संबंध चाहे जो बनाले इस जगत में जीव आके , चाँद – सूरज सा…

  • जिंदगी | Hindi Kavita Zindagi par

    जिंदगी ( Zindagi )    जिंदगी एक शोरूम की तरह है जहां खरीदते हैं लोग वस्त्र  अपने मनोभाव की तरह जिसमें झलकता है उनका अंतर्मन जो पता चलते हैं उसके कपड़ों को देखकर। कोई छोटी सोच के साथ छोटे कपड़ों में किसी का सादगी भरा लिबास कोई चेहरे पर चेहरा लिए किसी का जीवन एक…

  • बाबा रामदेव अवतारी | Avatari Baba Ramdev

    बाबा रामदेव अवतारी ( Baba Ramdev Avatari )    राजा अजमाल जी के घर-द्वार, द्वारिका-धीश ने लिया अवतार। बड़े बीरमदेव और छोटे रामदेव, लीला दिखाएं हो घोड़े असवार।। सन १४४२ भादवेसुदी दूज को, बनकर आए वे मैणादे के लाल। बचपन से दिखाएं लीला अपार, जैसे आयो फिर से नन्दगोपाल।। खुशियां मनावे गावे मंगलाचार, पोखरण के…

  • टीआरपी का खेल!

    टीआरपी का खेल! ( व्यंग्य ) ***** टीआरपी के खेल में अबकी धरे गए हैं भैया, देखना है अब कैसे उन्हें बचाते हैं सैंया? चिल्ला चिल्ला कर तीन माह से- बांट रहे थे इंसाफ! हाईकोर्ट ने पल में मिला दिया उसे खाक। कह दिया रिया ‘ड्रग सिंडिकेट’ का हिस्सा नहीं, बनाओ स्वामी कहानी कोई और…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *