नया संसद भवन | Naya Sansad Bhavan

नया संसद भवन

( Naya Sansad Bhavan ) 

 

नया संसद भवन, नई उम्मीदों की मंगल भोर

हिंद लोकतंत्र नूतन अध्याय,
सुषुप्त स्वप्न नव पंख ।
आशा उमंग नवल संचरण,
विकास पथ प्रेरणा शंख ।
आदर्श गणनायक कदम,
प्रतिक्षित जनभावों की ओर ।
नया संसद भवन,नई उम्मीदों की मंगल भोर ।।

यथार्थ सार्थक मुद्दों पर,
नित तार्किक चर्चा बहस ।
प्रयुक्त मर्यादित संप्रेषण शैली,
निज संस्कृति सम्मान सहस ।
राष्ट्र प्रगति विकास चक्र ,
अब समता समानता सराबोर ।
नया संसद भवन,नई उम्मीदों की मंगल भोर ।।

सामाजिक न्याय शीर्ष ध्येय ,
मानवता वंदन अभिनंदन ।
वेद संग विज्ञान स्तुति,
संपूर्ण देश एक शिक्षा मंडन ।
सर्व धर्म समभाव सर्वत्र ,
अनूप स्पंदन देश प्रेम छोर ।
नया संसद भवन, नई उम्मीदों की मंगल भोर ।।

निम्न उच्च सदन कार्य प्रणाली,
परिपूर्ण लोकतंत्र अभिलाषा ।
पक्ष विपक्ष सक्रिय भूमिका,
राष्ट्रीयता श्रृंगारित भाषा ।
अति सुशोभित हिंद छवि,
सतत समग्र प्रयास पुरजोर ।
नया संसद भवन,नई उम्मीदों की मंगल भोर।।

 

महेन्द्र कुमार

नवलगढ़ (राजस्थान)

यह भी पढ़ें :-

डूंडलोद अष्ट विनायक धाम | Dundlod Ashta Vinayak Dham

Similar Posts

  • शिक्षक होते है पूजनीय | Shikshak Hote hai Poojneey

    शिक्षक होते है पूजनीय ( Shikshak hote hai poojneey )    चलों मनायें हम सब मिलकर आज शिक्षक दिवस, पाॅंच सितम्बर को आता है यह पावन दिन हर वर्ष। सभी को ज्ञान देते यह शिक्षक यही मिटाते अज्ञान, डाॅ सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी है इनके ये आदर्श।। बड़ा योगदान रहा है इनका शिक्षा एवं राजनीति में,…

  • औरों से कैसी बातें…?

    औरों से कैसी बातें…? अब आकर तुम्हीं बतादो, हम गीत कहां तक गायें। पाकर एकान्त बहे जो, वे आंसू व्यर्थ न जायें। इस भांति प्रतीक्षा में ही, बीतेगीं कब तक घड़ियां। बिखरेंगी बुझ जायेंगी, आशाओं की फुलझड़ियां। मरुथल में आ पहुंची है, बहती जीवन की धारा। तुम दयासिंधु हो स्वामी, किसका है अन्य सहारा। भौतिक…

  • शब्द प्रणय | Shabd Pranay

    शब्द प्रणय  ( Shabd Pranay )   शब्द प्रणय में,संवर रही कविताई उर भाव मृदुल मधुर, श्रृंगार अनूप नित यथार्थ । संवाद अनुपम मोहक प्रभा, साधन साध्य ध्येय परमार्थ । अथाह नैतिक तेजस्वी छवि, संस्कारी अनुपमा जनमानस छाई । शब्द प्रणय में,संवर रही कविताई ।। भव्य नवाचार अवबोधन , नवल धवल पथ प्रशस्त । निशि…

  • सहारा | Kavita Sahara

    सहारा ( Sahara )   लड़ा नही जाता अब हालातो से अब टूटते हुए सपनो के टुकड़ों को संभाला नही जाता मां की ममता का स्नेह अब बताया नही जाता अब बस दुआ वों का सहारा है मन्नतो का आसरा है वक्त के साये तले हर शक्स का बेनकाब चेहरा है अपनी तन्हाई में अब…

  • दुनिया आबाद रहे | Poem Duniya Aabad Rahe

    दुनिया आबाद रहे  ( Duniya aabad rahe )    इंसानों में चरमपंथी यहाँ भी हैं वहाँ भी, फ़रिश्ते यहाँ भी हैं और वहाँ भी। जीडीपी बढ़ रही इस मुल्क की बड़ी तेजी से, हुकूमत करनेवाले यहाँ भी हैं वहाँ भी। दुनिया आबाद रहे ऐसी है हमारी सोच, ज्ञान बाँटनेवाले यहाँ भी हैं और वहाँ भी।…

  • करूं भी तो क्या | Karoon Bhi to Kya

    करूं भी तो क्या हम सबकी जिंदगी भी एक सर्किल की तरह है,इसी में हम सब उलझें और घूमते रहते हैं हरदम।लाइन पर सीधा चलना तुम भी भूले और हम भी,अपने ही कामों में उलझे रहते हैं अब तो हरदम।। हम सबका था रंगीन जीवन अब बेरंग हो गया है,कलर प्लेट में है,या प्लेट कलर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *