प्रेरणा गीत

प्रेरणा गीत | Inspirational Song in Hindi

प्रेरणा गीत

( Prerna Geet )

 

कदम से मिलाकर कदम जो चलोगे,
सफलता कदम चूम लेगी।

डर के अंधेरों से निकलोगे बाहर,
विफलता तुम्हें छोड़ देगी।

चिंता करो न कि कैसे ये होगा,
समाधान ये न करेगी।

चिंतन करो कि करेंगे ये ऐसे,
नई राह सुबह मिलेगी।

कदम से मिलाकर कदम…..
समय ये कठिन छाया कोहरा घनेरा,
कोशिश तो करनी पड़ेगी।

बढ़ेगे हम थोड़ा जरा डगमगाते,
पास मंजिल हमें फिर दिखेगी।

कदम से मिलाकर कदम…..
आंधी के झोंकों से हिल जाएं जो हम,
ऐसे भी हल्के नहीं हैं।

सीखेंगे हम भी नया कुछ हमेशा,
हम पत्थर पे लिखने खड़े हैं।

कदम से मिलाकर कदम…..
हिम्मत जुटाकर सतत बढ़ते जाओ,
कहानी नई हम लिखेंगे।

जानोगे मानोगे कुछ नहीं है मुश्किल,
कठिनता को हम जीत लेंगें।
कदम से मिलाकर कदम…..

रचना – सीमा मिश्रा ( शिक्षिका व कवयित्री )
स्वतंत्र लेखिका व स्तंभकार
उ.प्रा. वि.काजीखेड़ा, खजुहा, फतेहपुर

यह भी पढ़ें :

20+ Motivational Poem in Hindi मोटिवेशनल कविता हिंदी में

 

 

Similar Posts

  • खूब रोता मन | Geet Khub Rota Man

    खूब रोता मन ( Khub Rota Man )   कभी जब याद तुम आते, दृगों को घेर लेते घन । अकेले में छुपाकर तन, सिसकता खूब रोता मन ।। न कुछ अच्छा लगे जी में, उदासी का रहे पहरा । तुम्हारी पीर अंतर् में, चलाए तीर अब गहरा ।। गए जब छोड़ प्रिय तब से,…

  • जल दिवस | Geet Jal Divas

    जल दिवस ( Jal Divas ) जल ही जीवन जानते हो फिर भी तुम ना मानते हो व्यर्थ बहने देते हो जल व्यर्थ बहने देते हो कपड़े बर्तन धोते समय नल नहीं बंद करते हो हाथ मुंह धोते समय नल नहीं बंद करते हो सब्जियां फल धोके पानी पेड़ों में नहीं डालते हो व्यर्थ बहने…

  • जब जठराग्नि बोलती है | Geet Jab Jatharagni Bolti hai

    जब जठराग्नि बोलती है (Jab jatharagni bolti hai ) धरने प्रदर्शन होती हड़तालें सारी कुर्सियां डोलती है टूट जाता है बांध सब्र का जब जठराग्नि बोलती है जन जन जब लाचार होता कोई नहीं सहारा होता भुखमरी का मारा होता सबने किया किनारा होता वर्षों तक ना बोल सके वो बात जुबानें बोलती है झूठे…

  • भूलना अच्छा लगता है | Geet Bhulna Acha Lagta Hai

    भूलना अच्छा लगता है ( Bhulna Acha Lagta Hai )   वो काली अंधियारी रातें, अपनों की तीरों सी बातें। रह रहकर दर्द दे जाए, संकट में ना साथ निभाते। भूलना अच्छा लगता है बीत गई जो दुख की घड़ियां, यादें चैन नहीं दे पाती। चिंता चिता स्वाहा करके, जिंदगी को आग लगाती। अपमान ईर्ष्या…

  • गुरु चरणों में | Geet Guru Charano Mein

    गुरु चरणों में ( Guru Charano Mein ) गुरुदेव मेरे, गुरुदेव मेरे, चरणों में अपने, हमको बैठा लो। सेवा में अपनी, हमको लगा लो, गुरुदेव मेरे, गुरुदेव मेरे। मुझको अपने भक्तो की, दो सेवादारी। आयेंगे सत संघ सुनने , जो भी नर नारी। मैं उनका सत्कार करूँगा, वंदन बारम्बार करूँगा।। गुरुदेव मेरे, गुरुदेव मेरे, चरणों…

  • कौन है उस पार | Kaun hai Us Paar

    कौन है उस पार ( Kaun hai us paar )   मांझी थाम रे पतवार मांझी थाम रे पतवार। लहरें उठती मन रे भीतर कौन है उस पार। मांझी थाम जरा पतवार कल कल करती सरिता बहती भावों की रसधार। जीवन नैया पार लगा दे हमको जाना है उस पार। दिल की धड़कनें गीत गाए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *