नई सुबह

नई सुबह | Nayi Subah

नई सुबह

( Nayi Subah )

रात की चादर में लिपटा एक सपना है,
तेरी राह तकता ये मन बेचैन अपना है।
हर बीते पल में तेरा ही ख्याल है,
सुनो दिकु, बिना तुम्हारे ये जीवन जंजाल है।

तुम बिन ये सवेरा भी अधूरा सा लगता है,
उजालों में भी जैसे दिल में अंधेरा बसता है।
तेरी हँसी की किरन से फिर ये जगमगाएगा,
तुम आओगी तो ये जहाँ भी फिर मुस्कुराएगा।

नई सुबह की पहली किरण में तेरा नाम हो,
मेरी हर धड़कन में तेरा ही पैगाम हो।
तेरी आवाज़ से हर दिन की शुरुआत हो,
तुमसे मिलकर ही पूरी ये मेरी कायनात हो।

तेरी खुशबू से हवा महकने लगेगी,
तेरे संग हर धड़कन बहकने लगेगी।
सुनो दिकु, मेरी दुआओं में हरपल बसी हो तुम,
नई सुबह में मेरे ख्वाबों की रुह से सजी हो तुम।

तुम साथ हो, तो हर अंधेरा भी रौशन हो जाएगा,
तेरे आने से ये आलम भी सजीला हो जाएगा।
नई सुबह का ये इंतजार है,
तेरी मोहब्बत का प्रेम को आज भी ऐतबार है।

तुम्हारे संग हर दिन है नया उजाला,
तेरे बिना ये जीवन बेमानी, विराना और है काला।

कवि : प्रेम ठक्कर “दिकुप्रेमी”
सुरत, गुजरात

यह भी पढ़ें :

Similar Posts

  • जिंदगी | Kavita

    जिंदगी ( Zindagi )   मेरी जिंदगी से पूछा मैंने एक रोज जीने का वह तरीका जो घुटन पीड़ा और दर्द से हो बिल्कुल अछूता जिंदगी के पास नहीं था कोई जवाब मुस्कुराकर वह बोली बताती हूं तुझे सलीका बहुत जिया अपने लिए जीवन जी कर देखो जीवन पराया दो कदम बढ़ाओ तुम किसी निर्बल…

  • स्मृतियाँ | Kavita Smritiyan

    स्मृतियाँ ( Smritiyan ) स्मृतियों के घने बादल फिर से घिरकर आयें हैं सांध्य आकाश में सांध्य बेला में तारे छिप रहें हैं कभी तों कभी झिलमिला रहें हैं स्मृतियों के घने बादल फिर से घिर रहें हैं घनघोर होगीं फिर वर्षा आसार नजर आ रहें हैं पग चिन्ह हैं तुम्हारे जानें के जो लौटकर…

  • सोलह श्रृंगार | Kavita Solah Shringar

    सोलह श्रृंगार ( Solah Shringar ) मैं तो सुहाग सिंदूर मांग सजाऊँ, मैं तो कंगन ,चूड़ी खन – खन खनकाऊँ, मैं तो पायलियाँ छन – छन छनकाऊँ , होता नहीं भाग्य में लिखा सबका सोलह श्रृंगार, चाहिए इसके लिए प्रभु जी की कृपा अपार। मैं तो मेंहदी हाथ रचाऊँ, मैं तो महावर पांव लगाऊँ, काजल…

  • हिंदी दिवस | Hindi diwas par poem

    हिंदी दिवस ( Hindi diwas ) मनहरण घनाक्षरी     हिंदी गौरव गान है, देश का अभिमान है। दिलों में बसने वाली, गुणगान गाइए।   सुर लय तान हिंदी, साज स्वर गान हिंदी। गीतों की झंकार हिंदी, होठों पे सजाइए।   राष्ट्र का उत्थान हिंदी, वीरों का सम्मान हिंदी। यश गाथा बांकूरो की, हूंकार लगाइए।…

  • बनारस | Banaras par Kavita

    बनारस ( Banaras )   (भाग -1)   भोले का दरबार बनारस, जीवन का है सार बनारस। विश्व मशहूर सुबह-ए-बनारस, देखो अस्सी घाट बनारस। संस्कृति का श्रृंगार बनारस, मुक्ति का है द्वार बनारस। होता है अध्यात्म का दर्शन, भक्ति का संसार बनारस। प्रथम सभ्यता का उद्गम, तीर्थों का है तीर्थ बनारस। है त्रिशूल पे टिकी काशी,…

  • जमीर | Jameer kavita

    जमीर ( Jameer )   गिरा जो अपना 1रुपया तो पश्चाताप बार-बार करते हो, दूसरों का ले हजारों किए हो जो गमन, जरा सोचो उस पर क्या बीती होगी? स्वार्थ का पर्दा लगाए हो जो जमीर में मेरा सच का आइना लो देखो तो जरा, ईमान खुद बोल देगा जमीर बचाओ यारों, किसी का तुम…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *