न्यूज़ के नाम पर कुछ भी ?

न्यूज़ के नाम पर कुछ भी | News par kavita

न्यूज़ के नाम पर कुछ भी ?

( News ke naam par kuch bhi ) 

 

‘बिंदास बोल’ के बहाने कुछ भी नहीं दिखा सकते,
स्वतंत्रता का अनुचित लाभ नहीं उठा सकते।
नफरती न्यूज पर सर्वोच्च न्यायालय की गाज गिरी है,
सुदर्शन टीवी के कार्यक्रम प्रसारण को- अनुमति नहीं मिली है।
नफ़रत फैलाने वाले किसी भी प्रयास की- अब यही गति होगी।
बेलगाम को लगाम लगाने हेतु कमिटी गठित होगी;
मामले की पुनः सुनवाई 17 सितंबर को होगी।
कार्यक्रम में कई तथ्यात्मक गलतियां हैं,
यूपीएससी में मुसलमानों के लिए-
आयुसीमा 35 और
ज्यादा मौके का दावा गलत है!
भ्रामक है और तथ्य से परे है,
न्यूज़ के नाम आपने अनाप-शनाप भरे हैं।
मुसलमानों को निशाना बनाया जा रहा है,
पूरे समुदाय को कटघरे में लाया जा रहा है।
किसी विदेशी संगठन की साज़िश पर- कार्यक्रम बनाया अलग बात है,
पर यह तो देश के साथ ही मजाक है।
भारतीयों को भारतीयों के विरूद्ध ही भड़काया जा रहा है!
मन में एक दूसरे के प्रति नफ़रत बिठाया जा रहा है।
सर्वोच्च न्यायालय ने,
मीडिया की भूमिका में सुधार हेतु-
पांच सदस्यीय समिति बनाने पर जोर दिया,
जिसकी अध्यक्षता
एससी के पूर्व जज या
उच्च न्यायालय के पूर्व चीफ जस्टिस करें,
समिति के रिपोर्ट पर आगे कार्रवाई हम करें।
ताकि भविष्य में
चैनल वाले भारत के भविष्य के साथ खिलवाड़ न कर सके,
सभी समुदाय मिलजुल आपस में रहें।
कल ही सरकार ने संसद में स्वीकारा-
फेंक न्यूज के चलते मजदूरों की जान गई,
कोरोना काल में लाॅकडाउन पर तथ्य से परे खबरें दिखाई गईं!
जिससे न जाने कितने मजदूरों की जान गई,
सरकार के पास इसका रिकार्ड भी नहीं।
वरना मुआवजा देते,
अब सांत्वना के सिवा कुछ नहीं दे सकते!
17 सितंबर को क्या होता है?
देखना दिलचस्प होगा,
मीडिया पर कुछ न कुछ लगाम तो लगेगा!
सर्वोच्च न्यायालय ने-
सुदर्शन न्यूज़ के इस कार्यक्रम को,
विषैला और समाज को बांटने वाला कहा,
जबकि चैनल के वकील ने खोजी पत्रकारिता कहा।
मीडिया स्वतंत्रता के नाम पर बेलगाम नहीं हो सकती,
जरूरी है सख्ती;
इसके लिए नियम बनाए जाने हैं जरूरी।
तभी बात बनेगी,
कमिटी जो सुझाव देगी।
सरकार सख्ती से उसे लागू करेगी,
तभी समाज में नफ़रत नहीं फैलेगी ।
जरूरी भाईचारा और देश की शक्ति-
बनी रहेगी।

 

 

नवाब मंजूर

लेखक– मो.मंजूर आलम उर्फ नवाब मंजूर

सलेमपुर, छपरा, बिहार ।

यह भी पढ़ें :

आओ एक बेहतर कल बनाएं | Prerna Kavita In Hindi

Similar Posts

  • श्रमिक | Shramik

    श्रमिक ( Shramik )  पाँव में घाव सिर पर बोझ कुछ ऐसी गिरानी लिख। पसीने में डुबोकर लेखनी मेरी कहानी लिख।। उदर में मुझको रख के माँ ईंट गारे उठाती थी, जरा सी देर होने में मालकिन कहर ढाती थी, लगी जो चोट गिरने से अभी तक है निशानी लिख। पसीने ० ग़रीबी ने कहर…

  • ये मोहब्बत की दुनिया | Ye mohabbat ki duniya

    ये मोहब्बत की दुनिया ( Ye mohabbat ki duniya )   सोनू रब से मुझे कुछ भी नहीं बस तेरी मोहब्बत चाहिए मेरे बुझे हुए  दिल में तुमने मोहब्बत के दीप को जलाया भावनाओं को भरकर अपनी मोहब्बत का जादू चलाया मोहब्बत में मैंने सब हारना चाहा मगर सब कुछ है पाया   तुम मोहब्बत…

  • ऐ चांद | Aye Chand

    ऐ चांद ( Aye Chand ) ऐ चांद तुम जल्दी से आ जाना भूखी प्यासी दिनभर की मैं बेकरारछलनी से करूंगी साजन का मैं दीदारशर्म से लाल होंगे तब मेरे गालपिया मिलन में देर न लगा जाना।ऐ चांद तुम जल्दी से आ जाना। मेहंदी रचे हाथ, सजे कंगन के साथपूजा की थाल लिए, करवा हाथमांगूंगी…

  • बचपन वाली ड्रेस | Bachpan wali Dress

    बचपन वाली ड्रेस ( Bachpan wali dress )    मेरे बचपन की वो नीली ड्रेस मेरे सबसे खास है, आज भी सहेजे हुए वो अलमारी में मम्मी के पास है। उससे जुड़ी कई बचपन की यादें हैं, बहुत ही हसीन वो झूले पर उससे जुड़ी बातें है। देखता हूं आज भी मां को जब उसे…

  • रिश्ते-आम कह दूॅ क्या?

    रिश्ते-आम कह दूॅ क्या? सुनहरी याद को जाम कह दूँ क्या? इस ह्दय को शमशान कह दूँ क्या ।।1। अब प्रतीक्षा सीमा से ज्यादा हो गई, अवतार कल्कि समान कह दूँ क्या ।।2। रोग पुराना होकर भी पुराना कहाँ? दवा तारीफ की सरेआम कह दूँ क्या ।।3। रास्ते भी मंजिल से खूबसूरत बन जाते, प्रेमी…

  • जगाने कौन आया है | Geet

    जगाने कौन आया है ( Jagane kaun aaya hai )   भरी बरसात में मुझको जगाने कौन आया है, अंधेरी रात में दीपक जलाने कौन आया है।   ये कैसा कहर कुदरत का ये कैसा शहर मुर्दों का, खुशियों से कहीं ज्यादा लगे प्रभाव दर्दों का।   जगाओ चेतना अब तो बढ़ चलो आमरण सब…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *