Nivatiya ke Haiku

निवातिया के हाइकु | Nivatiya ke Haiku

निवातिया के हाइकु

( Nivatiya ke haiku )

विद्या : माहिया

(१)

मैं कलि हूँ खिलने को
घूंघट तब खोलूं
जब आओ मिलने को !!

(२)
इतना क्यों तरसाया,
ये तो बतलाओ,
क्यों हमको तड़पाया !!

(३)
हर-पल मुझको छेड़े,
चलती जब पुरवा,
उजड़े मन के खेड़े !!

(४)
किस विध मैं समझाऊं,
इस मन की पीड़ा,
किस को मैं दिखलाऊँ !!

(५)
तू तोता, मैं मैना,
जब से बिछड़े हम,
रो – रो हारे नैना !!

—*—

वोट की चोट,
लोकतंत्र की शक्ति,
ज्यों अखरोट !!

*

मत का दान,
वतन की खातिर
है महादान !!

*

भाई-बहिन,
मतदान जरुरी
दादा कहिन !!

*

स्याही निशान,
मत की पहचान,
देश की जान !!

*

वोट का कर्म,
कर्तव्य, अधिकार,
दोनों है धर्म !!

*

दरख़्त झुके,
हिम अगवानी में,
पवन रुके !!

*

हिम चादर,
तानकर है लेटा,
पार्क में बेंच !!

*

सर्दी का भूत,
हिम राहों पे घूमें,
बनके दूत !!

*

लेन में खड़े,
बर्फ में नहाते है,
चीड़ के पेड़ !!

*

बर्फ मुस्तैद,
घर बने पिंजरे,
इंसान कैद !!

डी के निवातिया

डी के निवातिया

यह भी पढ़ें:-

माहिया | Mahiya

Similar Posts

  • नववर्ष (हाइकु)

    नववर्ष (हाइकु) ******* १. सब अच्छा हो इस नववर्ष में- करें प्रार्थना । २. थका दिया है वर्ष बीस ने हमें- आस इक्कीस । ३. शांति समृद्धि जीवन में सबके- लाए इक्कीस । ४. शत्रु विनाशे जग शीष विराजे- अपना देश । ५. नया विहान नववर्ष का लाए- सुख सम्मान । ६. कालचक्र में जिन…

  • बसंत हाइकु | Basant par Haiku

    बसंत हाइकु ( Basant Haiku )    १. कोयल गायें, सरसों लहलायें बसंत आये !! २. सरसों छाये, ओढ़े पीली चादर, खेत मुस्काये !! 3. बागों में शोर लदने लगे जब, आमों पे बौर !! ४. नई डालियाँ, बसंत ने खिलाई नई कलियाँ !! ५. बसंत कवी, मीठी धूप सृजन कराये रवि !! डी के…

  • आज़म नैय्यर हाइकु

    आज़म नैय्यर हाइकु 1 जीवन में ख़ुश रहो दूर ग़म को करो प्यार से हंसो 2   नफ़रत नहीं प्यार करो सबसें हमेशा आओ गले लगो 3 दो भुला बेवफ़ा को यूं आहें मत भरो यूं ग़म में मत जलो 4 बात मेरी जरा सुनो यूं न फेरकर मुंह चलो दोस्ती में वफ़ा करो 5…

  • भाषा है हिंदी | Bhasha hai Hindi

    भाषा है हिंदी ( Bhasha hai hindi ) करो वंदन~मातृ भाषा हिंदी काअभिनंदन•हिंदी दिवस~विश्व पटल परफैले सुयश•माथे की बिंदी~देवनागरी लिपिभाषा है हिंदी•प्रभु भजन~लोरी शेरो शायरीहिंदी गज़ल•हिंदी पे नाज़~हर दिल अज़ीजसिर का ताज़•जगाती प्रीत~सप्त सुरों में गूँजेगीत-संगीत•हिंदी है शान~हिंदुस्तानियों का हैये अभिमान•शुभकामना~हिंदी हो राष्ट्र भाषायही भावना• निर्मल जैन ‘नीर’ऋषभदेव/राजस्थान यह भी पढ़ें :-

  • तेरी ये बातें

    तेरी ये बातें ( हाइकु )   1 तेरी ये बातें है झुठे सनम ये तेरे वो वादे   2   देखी है रोज़ मैंनें तो ए  सनम तेरी ही राहें   3   दिया है दग़ा प्यार में ही निकली दिल से आहें   4   गुम कहीं वो ढूंढ़ती है उसको रात दिन…

  • दर्द ग़म

    दर्द ग़म (हाइकु )   1 दिल मेरा बेज़ार है जिंदगी से ही ख़ुशी आजकल दरकार है    2 नींद लूटी इश्क़ ने ऐसी मेरी देखिए  आंखें अब  बेदार है   3 थी जहां हर रोज बस प्यार की बातें ही प्यार अब वो खार है 4   फूलों की मानिंद हर पल मुस्काता  था…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *