Pati dhadkano ki

पाती धड़कनों की | Pati Dhadkano ki

पाती धड़कनों की

( Pati dhadkano ki ) 

 

दिल की स्याही में
पिरो- पिरो कर
जज़्बातों का रस
घोल- घोल कर –
भाषा का मधु उड़ेल कर
मोती जड़े अक्षरों का
जादू बिखेर कर-
छलकती- महकती जब
पहुंँचती थी चिठिया
पाने वाला इस रंगीन जादू से
तरबतर हो जाता था
खुद महकता-
परिवेश को
भी महकाता था।

प्रतीक्षारत आंँखें
उत्सुकता से द्वार पर
ठहरा करती थीं –
डाकिए के इंतजार पर
और आतुरता -आकुलता की
इस धारा में
जब पाती मिलती-
तो बह पड़ती थी
स्वागत- सत्कार को देखकर-
कि परिशुद्ध था शब्दों का-
भावों से मिलन
काग़ज़ी कैनवास पर
नेह की थिरकन औ चित्रांकन
कि लिखने वाला हर कोई कवि-
था कलाकार या शिल्पकार!

अब तो टाइप होता है
और वह भी ग़लत कमाल का!
न जज़्बातों का उपहार
न ही दिल से दिल का तार !
न ही पढ़ने से मधुर झंकार होती है
एक औपचारिकता है
सो पूरी की जाती है
तकनीक लिखेगी तो,
हाथों की खुशबू कहांँ !
स्पंदन तो होगा की बोर्ड में
तेरी -मेरी धड़कन कहांँ धड़केगी।

 

@अनुपमा अनुश्री

( साहित्यकार, कवयित्री, रेडियो-टीवी एंकर, समाजसेवी )

भोपाल, मध्य प्रदेश

 aarambhanushree576@gmail.com

यह भी पढ़ें :-

अनिंद्य सुंदरी | Anindh Sundari

 

Similar Posts

  • राम दरबार | Kavita

    राम दरबार ( Ram darbar )   अमरावती  पृथ्वी  पे  जैसे, इन्द्र का दरबार। अद्भुत सुहाना सरस हो, श्रीराम का दरबार।   भवहीन तन आनंद मन,सौन्दर्य नयनभिराम, श्रीराम का मन्दिर जहाँ, मन जाए बारम्बार।   साकेत दमके पुनः पथ, दर्पण का हो एहसास। श्रीराम जी आए है जैसै, तन में थम गयी सांस।   तोरण…

  • सावन में नहीं आए भरतार | Sawan mein Nahin Aaye Bhartar

    सावन में नहीं आए भरतार ( Sawan mein nahin aaye bhartar )   राह तक रही ये अंखियाॅं जो प्रेम दीवानी तेरी, साजन के बिन है अधूरी प्यारी सजनी ये तेरी। तेरे बिना साजन ये सावन लग रहा सूना-सूना, कब आओगे हमें बतादो तड़पे ये चाॅंदनी तेरी।। विरह में ऐसे तड़प रहें जैसे नही बदन…

  • योग

    योग ( दोहा आधार छंदगीत ) श्वास और प्रश्वास से, समता भाव निखार।।योग मिलन है मुक्ति है, योग ही शाश्वत सार। समय निकालो योग का, करिए प्राणायाम।स्वस्थ्य शरीर रहे सदा, चित्त वृत्ति परिणाम।।ध्यान धारणा यम-नियम, आसन प्रत्याहार।योग मिलन है मुक्ति है, योग ही शाश्वत सार। चित्तवृत्ति को साधकर, स्थिर करता योग।आसन विविध प्रकार के, रखते…

  • उठो पार्थ | Geeta Saar Kavita

    उठो पार्थ ( Utho parth : Geeta Saar ) उठो पार्थ अब बाण उठाओ,पापी का संघार करो। धर्म धार कर कुन्ती नन्दन, पुनः धर्म आधार धरो।   चढा प्रत्यचा गाण्डीव पे तुम,रक्त बीज निसताप करो, मोह त्याग कर शस्त्र उठाओ,भारत का संताप हरो।   याद करो तुम द्रुपद सुता के,खुले केश अंगार नयन। वस्त्रहरण का…

  • रेशमी जुल्फें | Kavita Reshmi zulfein

    रेशमी जुल्फें ( Reshmi zulfein )    रेशमी जुल्फों का नशा मदहोशी सी छा रही है काली घटाएं उमड़कर बूंद बूंद बरसा रही है बदरिया सी छा जाती काली जुल्फे हो घनी नयनों के तीर चलते पहरा देती आंखें तनी गोरे गुलाबी गालों पे लहरे रेशमी जुल्फों की लटाएं चेहरे की रौनक बढ़ जाती मस्त…

  • कवयित्री सुभद्रा कुमारी चौहान | Kavitri Subhadra Kumari par Kavita

    कवयित्री सुभद्रा कुमारी चौहान ( Kavitri subhadra kumari chauhan )    हिंदी की सुप्रसिद्ध कवियित्री व लेखिका थी आप, स्वाधीनता संग्राम में बहुत बार जेल भी गई आप। ढ़ेर यातनाएं सहकर कहानी का स्वरुप दिए आप, असहयोग आन्दोलन में पहली महिला रही आप।। बचपन से ही रुचि थी उनको लिखने में ये कविता, राष्ट्रवाद में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *