Patuk par Kavita

पातुक | Patuk par Kavita

पातुक

( Patuk ) 

 

नशें में बेसुध आदमी की बगल में पड़े बोतल पव्वों को
कचरा बिननें वाले ने
उठाकर रखा
अपनी पीठ पीछे
लदे प्लास्टिक के झोले में
तो सभी बोतल पव्वे
ठहाके लगाकर हँसने लगे
एक पव्वा कहने लगा
देखो… देखो…
ये है नशेड़ी आदमी की औकात
जिसको लांघकर व लताड़कर
निकल जाता है हर कोई आगे
मैं तो खाली होकर
गिरता हूँ गंदी नालियों व सड़क पर
खाली होकर भी हमारा
रुपया दो रुपया कुछ मोल तो है
हमारे बिकने से मिटती है भूख
कचरा सेवकों के बच्चों की
जब तक हममें
शराब भरी रहती है
हम रहते है सजकर शोकेस में
लगती है हमारें लिये
कतारें लंबी लंबी
करते है लोग मिन्नतें
हमारी एक एक घूँट के लिए
हलक से उतरती हमारी हर घूँट
उतारतीं है आदमी को आदमियत से
और बनाती है आदमी को पातुक
जो गिरता है समाज व
जीवन के हर पायदान से नीचे
इतना नीचे कि पाताल का तल भी नजर आता है तल विहीन।

 

रचनाकार : शांतिलाल सोनी
ग्राम कोटड़ी सिमारला
तहसील श्रीमाधोपुर
जिला सीकर ( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

पीक चित्रकार | Kavita Pik Chitrakar

Similar Posts

  • काव्य मिलन | Kavita Kavya Milan

    काव्य मिलन ( Kavya Milan )   माँ-बाप से बढ़कर, हमें करता कोई प्यार नहीं, उनसे ही वजूद हमारा उनके बिना संसार नहीं, हाथ पकड़कर चलना वो ही हमें सिखलाते हैं, उनसे ज़्यादा इस दुनिया में और मददगार नहीं, जब-जब चोट हमें लगती मरहम वो बन जाते, तबीब भी कोई उनके जैसा है तर्जुबेकार नहीं,…

  • घूंघट न होता तो कुछ भी न होता

    घूंघट न होता तो कुछ भी न होता   न सृष्टि ही रचती न संचार होता। घूंघट न होता तो कुछ भी न होता। ये धरती गगन चांद सूरज सितारे, घूंघट के अन्दर ही रहते हैं सारे, कली भी न खिलती न श्रृंगार होता।। घूंघट ० घटायें न बनती न पानी बरसता, उर्ध्व मुखी पपिहा…

  • तैराकी | Tairaki

    तैराकी ( Tairaki )   डुबाती है तैराकी आपकी या गहराई पानी की लहरे तो हैं दोषी यूं ही जो लाती हैं किनारे त वीसीक… समझे नही देखे नही उतर गए प्रवाह मे! होती है शर्त परिणाम की फूल बिछे नही राह मे… तर गए जो तैर गैरी जोखिम भी उठाए धैर्य भी रखे जुनून…

  • करवा चौथ | Karwa Chauth kavita

    करवा चौथ ( Karwa Chauth ) ( 3 )  मेरे जीवन की चांदनी, तुझको लगता हूं चंद्र प्रिये। रोम रोम में स्नेह रश्मियां, भीगी सुधारस रंध्र प्रिये। दिल से दिल के तार जुड़े, सुरों का संगम भावन हो। मैं मनमौजी बादल हूं, तुम मधुर बरसता सावन हो। सौम्य सुधा सुधाकर पाओ, करती हो उपवास प्रिये।…

  • काश वो भी याद करें | Kaash Shayari in Hindi

    काश वो भी याद करें ( Kash wo bhi yaad kare )   अक्सर वो सपनों में रहते उनसे हम फरियाद करे। दिल तक दस्तक देने वाले काश वो भी याद करें।   हम तो उनके चाहने वाले मधुर सुहानी बात करें। आ जाए वो भी महफ़िल में मस्तानी प्रभात करें।   यादों में सौम्य…

  • गुरु ज्ञान की ज्योत | Guru Gyan ki Jyoti

    गुरु ज्ञान की ज्योत ( Guru Gyan ki Jyoti ) हे गुरुवर तू मेरे देश में ज्ञान की ज्योत जगा दे ! बल बुद्धि विद्या वैभव से अंधकार को दूर भगा दे । मोह माया की सुरा को पीकर सोया है जो राष्ट्र छेड़ ज्ञान की तान यहां तू भ्रष्टाचार मिटा दे ।। हे गुरुवर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *