Kavita Pik Chitrakar

पीक चित्रकार | Kavita Pik Chitrakar

पीक चित्रकार

( Pik chitrakar )

 

कुछ सीढ़ियाँ
चढ़नें के बाद
मुँह में जमा
जर्दा व गुटखे का
मिश्रित पीक
बेचैन हो उठता है
एक कोनें को देखकर
जो कभी हुआ करता था
साफ सुथरा सफेद कैनवास
जिस पर पीक भरी कूँची से
किसी चित्रकार ने
शुरू किया था चित्र उकेरना
फिर एक से एक काबिल
चित्रकार आते
उकेरते व भरते रहे रंग
बिना किसी पेंसिल,
रंग व तूलिका के
इस अदभुत चित्र में
जो बदलता है दिन में
बार बार अपना
रूप रंग और स्वरूप

आड़ी और सीधी दीवार का
मिलन स्थल ये कोना
पीक चित्रकारों का
तीर्थ स्थल है
जहाँ हर जाति धर्म के चित्रकार
बिना भेदभाव के
अपनी कला का
प्रदर्शन करते है
अगर कोई कला संस्थान
इस अदभुत पेंटिंग को
चुनले किसी पुरस्कार के लिये
तो भी इसका श्रेय लेने को
नहीं होगा कभी झगड़ा
इन मानवतावादी
चित्रकारों में।

 

रचनाकार : शांतिलाल सोनी
ग्राम कोटड़ी सिमारला
तहसील श्रीमाधोपुर
जिला सीकर ( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

विश्व कैंसर दिवस | Vishv Cancer Diwas par Kavita

Similar Posts

  • मनमोहन | Manmohan

    मनमोहन मन को जिसने मोहाजिसकी कार्य रही महान,माॅं भारती की तुम संतानहे मनमोहन तुम्हें बारम्बार प्रणाम। अर्थशास्त्र के डॉक्टर बनेआरबीआई का गवर्नर,भारत सरकार में वित्त मंत्री बनेप्रधानमंत्री भी रहे डट कर। अयोग्यता नहीं तुम्हारे अंदरनहीं रहा कोई दोष व्यक्तिगत,कोयले की खान में बने रहे हिराचमकते रहे जिवन पर्यंत। थे दूरदर्शी तुम्हारी योजनाओं नेजन का कल्याण…

  • पानी पूरी | Kavita Pani Puri

    पानी पूरी ( Pani Puri ) देखते ही जी ललचाए मुंह में पानी गजब आए तीखी , खट्टी ,चटपटी सी मीठी मीठी चटनी के साथ खाए बिन रहा ना जाए ।। भूख में और लगती ये स्वादिष्ठ आलू मसाला डालकर फुटकी झट से भूख को मिटाने वाली पानी – पूरी यह कहलाती है ।। जगह…

  • युवा राजनेता श्री राजीव गांधी | Shri Rajiv Gandhi

    युवा राजनेता श्री राजीव गांधी ( Yuva Rajneta Shri Rajiv Gandhi )    देश के युवा राज नेताओं में राजीव गांधी थें एक, केवल ४० वर्ष की उम्र में वे प्रधानमंत्री बनें नेंक। अद्भुत क्षमता उच्च तकनीक आधुनिक थी सोच, लोकप्रिय वो नेता जिनके चाहनें वालें थें अनेंक।। सहनशील और निर्मल था जिनका ऐसा स्वभाव,…

  • मौसम क्यों बदलता है

    मौसम क्यों बदलता है कभी-कभी ख्याल आता है मौसम क्यों बदल जाता है फागुन का सुहाना मौसम भी जेठ में क्यों जल जाता हैl जमाना बदलता है हर रोज ठिकाने बदल जाते हैं मौसम बदलता है जब कभी दीवाने बदल जाते हैं। जो याद करते हैं कभी वह कभी याद आते हैं कौन अपना कौन…

  • गणपत लाल उदय की कविताएं | Ganpat Lal Uday Poetry

    मां नील सरस्वती का प्रतीक बहुत निराली और रहस्यमयी है जिसकी ये कहानी,समुद्र मंथन से प्रकट हुआ सुना बुजुर्गो की ज़ुबानी।उन 14 रत्नों में से एक है ऐसा कहते समस्त ज्ञानी,हरसिंगार पारिजात शेफाली कहते कोई रातरानी।। कल्पवृक्ष भी कहते इसको जो रोपा गया इन्द्रलोक,संपूर्ण रात सुगंध बिखेरता फूल जिसका इन्द्रलोक।आमतौर पर यह देर शाम अथवा…

  • नदिया | Kavita Nadiya

    नदिया ( Nadiya )   नदिया बही जा रही धीरे धीरे दरिया की ओर बढ़ी जा रही धीरे धीरे लगी है भीड़ नहाने की देखो कोई डूब रहा कोई डूबा रहा देखो चली ये कैसी हवा धीरे धीरे जहर हि दवा बनी धीरे धीरे बचना नहीं है किसी को नदी से चली आ रही हकीकत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *