Pehchan

पहचान | Kavita

पहचान

( Pehchan )

 

प्रेम के मोती लुटाओ प्रतिभा कोई दिखाओ
पहचान  जग  में  कोई  नई  बनाईए
सफलता मिल सके पर्वत भी हिंल सके
जंग  भरी  दुनिया  में  हौसला  बनाइए
लगन से मेहनत रंग जरूर लाएगी
पहचान जग में आप ऐसी बनाईए
पूर्वजों की साख में चार चांद लग जाए
कर्म  पथ  पर  अपनी  साख  बनाइए
सद्भाव प्रेम बांट दिलों में उतर जाना
खुशहाली प्यार भरा माहौल बनाइए
यश कीर्ति जग मिले करो वही व्यवहार
छवि  हो  जग  में  वो  पहचान बनाइए
अपने ही दम पर बना सको पहचान
जीवन में काम ऐसा खुद अपनाइए
दूसरों के भरोसे जो रहते लोग आलसी
अपनी  खुद  नई  पहचान  बनाईए

?

कवि : रमाकांत सोनी

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

दीप जलाने होंगे | Kavita

Similar Posts

  • दादाजी | Kavita Dada Ji

    दादाजी ( Dada Ji ) दादाजी बड़े विद्वान चलते सीना तान l हाथ में छाता उनकी पहचान l मुछे रखते तान सुबह सैर सपाटे में जाते l बैठ पेड़ की छांव आराम फरमाते l छतरी के गुणों का करे बखान l छतरी में गुण तीन धूप से बचाए बारिश से बचाए l उचका लुचा, कुत्ता…

  • नेह | Neh

    नेह ( Neh )   अंतर हिलोरें उठ रहीं, नेह के स्पंदन में मन गंगा सा निर्मल पावन, निहार रहा धरा गगन । देख सौम्य काल धारा, निज ही निज मलंग मगन । कर सोलह श्रृंगार कामनाएं, दृढ़ संकल्पित लक्ष्य वंदन में । अंतर हिलोरें उठ रहीं ,नेह के स्पंदन में ।। नवल धवल कायिक…

  • नव वर्ष | Kavita nav varsh

    नव वर्ष ( Nav varsh )     नूतन वर्ष मंगलदायक, अभिनंदन शुभ वंदन है। उमंग उल्लास भाव भरा, नववर्ष स्वागत वंदन है।   मधुर प्रेम रसधार बनो, सद्भावों की बनकर धारा। खुशियों की बरसात करो, उमड़े उर प्रेम प्यारा।   मोहक मुस्कान बन, सबके दिल पर छा जाओ। खुशियों का खजाना, प्यार के मोती…

  • हे गगन के चंद्रमा | Poem on hey gagan ke chandrama

    हे गगन के चंद्रमा ( Hey gagan ke chandrama )   तुम हो गगन के चन्द्रमा, मै हूँ जँमी की धूल। मुझको तुमसे प्रीत है, जो  बन गयी  है शूल।   तेरे  बिन ना कटती राते, दिल  से  मैं मजबूर, हे  गगन  के  चन्द्रमा, तू आ जा बनके फूल।   रात अरू दिन के मिलन…

  • शीतला माता | Sheetla Mata par Kavita

    शीतला माता ( Sheetla Mata )   जय जय जय देवी शीतला हमारी माता, यह पर्व होली के सात दिनों बाद आता। आदि ज्योति रानी आशीर्वाद रहें हमेंशा, बासी भोजन भोग मैया आपकों भाता।। इस दिन महिलाऍं सभी उपवास रखती, चूल्हा जलाकर ग़र्म खाना नही पकाती। बासी खाना मैय्या को अर्पित वो करती, परिवार में…

  • सांता आया | Santa Aya

    सांता आया ( Santa Aya ) सांता आया सांता आया संग खिलौने लाया है पहनें टोपी रंग बिरंगी सबके मन को भाया है। हंसते गाते आता है करतब खूब दिखाता है हम बच्चों के संग खेलता हम पर प्यार लुटाता है खुद हंस कर भी हमें हंसाकर गीत खुशी का गाया है, सांता आया सांता…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *