Pyar Mein

नेह | Neh

नेह

( Neh )

 

अंतर हिलोरें उठ रहीं, नेह के स्पंदन में

मन गंगा सा निर्मल पावन,
निहार रहा धरा गगन ।
देख सौम्य काल धारा,
निज ही निज मलंग मगन ।
कर सोलह श्रृंगार कामनाएं,
दृढ़ संकल्पित लक्ष्य वंदन में ।
अंतर हिलोरें उठ रहीं ,नेह के स्पंदन में ।।

नवल धवल कायिक आभा,
स्नेहिल मृगनयनी दृष्टि ।
प्रसूनी बहार परिवेश उत्संग,
असीम स्नेह ज्योत्सना वृष्टि ।
मंत्रमुग्ध अंतरतम भावनाएं,
दिव्य मिलन स्वप्न अभिनंदन में।
अंतर हिलोरें उठ रहीं ,नेह के स्पंदन में ।।

आशा उत्साह जोश उमंग,
अंतर्मन अथाह संचरण ।
चाह अनुबंधित पथ गमन,
खुशियां अनंत अवतरण।
अतरंगी तिमिर अवसानित,
प्रकाश बिंब अनुपम मंडन में ।
अंतर हिलोरें उठ रहीं,नेह के स्पंदन में ।।

विखंडित वैमनस्य वैर भाव ,
अखंड यशस्वी प्रेम पथ ।
प्रणय उपमित अनुभूति,
आनंद पर्याय जीवन रथ ।
घट सुरभित स्वर लहरी,
हाव भाव सम प्रियल रंजन में ।
अंतर हिलोरें उठ रहीं,नेह के स्पंदन में।

महेन्द्र कुमार

नवलगढ़ (राजस्थान)

यह भी पढ़ें:-

जानकी अनुपमा | Janki Anupma

Similar Posts

  • महामहिम द्रोपदी मुर्मू | Rashtrapati Draupadi Murmu par kavita

     महामहिम द्रोपदी मुर्मू ( Mahamahim draupadi murmu )      अपनें अनुभवों और कार्यो से पाया आपनें मुकाम, शिक्षक समाजसेवी राजनीति में किऍं बहुत काम। अभिनन्दन और अभिवादन है‌ आपका महामहिम, माननीया श्रीमती द्रोपदी मुर्मू है जिनका यह नाम।।   एक बार फिर से रच दिया है आपनें ऐसा इतिहास, महिलाओं का मान बढ़ाया जिसका…

  • चंद्रशेखर आजाद | Kavita Chandrashekhar Azad

    चंद्रशेखर आजाद ( Chandrashekhar Azad ) आजादी का दीवाना चंद्र उसने सौगंध खाई थी अंग्रेजी हुकूमत की जिसने सारी जड़े हिलाई थी   क्रांति काल में क्रांतिवीर गोला बारूद में चलते थे आजादी के दीवाने जब बांधे कफन निकलते थे   चंद्रशेखर आजाद भगतसिंह राजगुरु से लाल हुए राष्ट्रधारा में देशभक्त वो क्रांतिकारी कमाल हुए…

  • एक शादी ऐसा भी | Ek Shadi Aisa Bhi

    एक शादी ऐसा भी ( Ek Shadi Aisa Bhi ) अनंत-राधिका की शाही शादी को देखा, करोड़ों की कुबेर में लिपटते हुए देखा , हालीवुड,वालीवुड को थिरकते हुए देखा, राजनयिकों,राजाओं की अगुवाई को देखा, योग के शलाकपुरूष का योगाभ्यास को देखा, काशी विश्वनाथ के मठाधीशों को देखा, गरीब-गुरबे ,भूखों की आहट को न सुना ।…

  • सपनों की उड़ान | Sapno ki Udaan

    सपनों की उड़ान ( Sapno Ki Udaan ) सपनों की उड़ान,छू लेती ,आसमान ।करती पूरे ,अरमान ।लाती है ,ये मुस्कान ।भर देती , दिल में जान ।अलग है , इसकी शान ।अद्भुत है ,ये उड़ान ।वाह ,सपनों की उड़ान । श्रीमती प्रगति दत्तअलीगढ़ उत्तर प्रदेश यह भी पढ़ें :

  • मैं एक खिलौना हूं | Main ek Khilona Hoon

    मैं एक खिलौना हूं ( Main ek khilona hoon )    चाभी से चलने वाला एक खिलौना हूं किसी की खुशियों की खातिर घूमनेवाला खिलौना हूं मैं एक खिलौना हूं…… मैं ,इंसानों सा जीनेवाला नही मेरा कोई जीवन नही रिवाजों के सांचे मे कैद हूं संस्कारों की सीख का पुतला हूं अच्छाई या बुराई का…

  • और झनकन | Kavita jhanakan

    और झनकन ( Aur jhanakan )   तार वीणा के शिथिल इतनी स्पंदन और झनकन। बिना कंगन असह्य खनकन और झनकन।। शांत अन्तस्थल में कल कल की निनाद। चिरन्तन से अद्यतन तक वही संवाद। इतीक्षक कब होगा दरपन जैसा ये मन और झनकन।। बिना कंगन० करुण क्रंदन चीख बहती अश्रुधारा। जब विभू था सम्प्रभू था…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *