Poem in Hindi on Indian Air Force Day

भारतीय वायु सेना दिवस | Poem in Hindi on Indian Air Force Day

भारतीय वायु सेना दिवस

 

हिंद की रज रज से,नभम स्पर्शम दीप्तम वंदन

चतुर्थ वृहत सैन्य रूप,
उत्साह साहस पर्याय ।
सदा रक्षित राष्ट्र स्वाभिमान,
लिख कीर्तिमानी नव अध्याय ।
इक्कानवीं शुभ वात्सिकी,
हर नागरिक अनंत अभिनंदन ।
हिंद की रज रज से,नभम स्पर्शम दीप्तम वंदन ।।

चतुर्दश शतम अतुल्य विमान,
एक्य लक्ष सप्तति सहस्त्रम जांबाज ।
सुदृढ़ देश रक्षा प्रणाली,
बुलंद कर तिरंगी आवाज ।
अहम अनुग्रह सेतू भू सेना,
नजाकत भारत महिमा मंडन ।
हिंद की रज रज से, नभम स्पर्शम दीप्तम वंदन ।।

आठ अक्टूबर उन्नीस सौ बत्तीस,
अनूप अनुपम स्थापना दिवस ।
उन्नीस सौ तैतीस प्रथम अप्रेल,
यथार्थ अस्तित्व भाव पियस।
जोश उमंगी संघर्ष अथाह,
चीन पाक युद्ध विजय स्पंदन ।
हिंद की रज रज से,नभम स्पर्शम दीप्तम वंदन ।।

ऑपरेशन मेघदूत,गुजरात चक्रवात,
प्रतिभाग सुनामी,कश्मीर युद्ध ।
अदम्य अभियान पूमलाई, कैक्टस,
भाव मातृभूमि सेवा शुद्ध ।
कारगिल,बालाकोट एयर स्ट्राइक,
पद अभिजीत कर शत्रु भंजन ।
हिंद की रज रज से,नभम स्पर्शम दीप्तम वंदन ।।

 

महेन्द्र कुमार

नवलगढ़ (राजस्थान)

यह भी पढ़ें :-

स्वास्तिक | Swastika

Similar Posts

  • साथी हाथ बढ़ाना | Geet sathi haath badhana

    साथी हाथ बढ़ाना ( Sathi haath badhana )   प्रीत तुम्हारी मन को भाती, प्रीत जरा निभाना। साथी हाथ बढ़ाना, साथी हाथ बढ़ाना।   वृंदावन सा हृदय हो गया, गोकुल सा अफसाना। आंधी तूफां मुश्किलों का, सुख सागर बन जाना। बजे बांसुरी जब मोहन की, झूम झूमकर गाना। साथी हाथ बढ़ाना, साथी हाथ बढ़ाना।  …

  • जगरगुंडा कुण्डेर बेदरे | Jagargunda par Kavita

    जगरगुंडा कुण्डेर बेदरे ( Jagragunda Kunder Bedre )   अच्छे-अच्छो के छूट जाते है केवल नाम से पसीने, नक्सलियों का गढ़ है ये जगरगुंडा कुण्डेर व बेदरे। घना यह जंगल एवं जंगली जानवर चीते शेर पेंथरे, हर कदम‌ ख़तरा रहता है नक्सली रचते नये पेतरे।। न सड़क है न बिजली ना स्कूल नेटवर्क अस्पताल, रेंगते…

  • प्रगति का रस्ता | Pragati ka Rasta

    प्रगति का रस्ता ( Pragati ka rasta )    मैं कभी नहीं मुड़ूंगा पीछे हमेशा चलता रहूंगा अपने पथ पर बिना किसी परवाह किए मैं अपने सभी गम को भुलाते हुए भूख प्यास को भुलाते हुए तन पर फटे कपड़े सजाते हुए आगे बढूंगा और मैं इस दुनिया में अपना नाम रोशन करूगा जब मैं…

  • समाज संगठन

    समाज संगठन समाज संगठन का महत्व बहुत अधिक है,यह हमारे समाज को मजबूत बनाता है।यह हमें एकजुट करता है,और हमारे समाज को आगे बढ़ाता है।यह हमारे समाज को संगठित करता है। समाज संगठन के बिना हमारा समाज कमजोर होगा,यह हमारे समाज को विभाजित करेगा।यह हमारे समाज को पीछे ले जाएगा,और हमारे समाज को कमजोर बनाएगा।यह…

  • दादाजी | Kavita Dada Ji

    दादाजी ( Dada Ji ) दादाजी बड़े विद्वान चलते सीना तान l हाथ में छाता उनकी पहचान l मुछे रखते तान सुबह सैर सपाटे में जाते l बैठ पेड़ की छांव आराम फरमाते l छतरी के गुणों का करे बखान l छतरी में गुण तीन धूप से बचाए बारिश से बचाए l उचका लुचा, कुत्ता…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *