Poem in Hindi on jeevan

जीवन ही कुछ ऐसा है | Poem in Hindi on jeevan

जीवन ही कुछ ऐसा है 

( Jeevan hi kuch aisa hai ) 

 

जीवन ही कुछ ऐसा है

 समझो दुःख के जैसा है

सोंचते हो सुख है जीवन

कभी नही यह वैसा है।

 

देख ले पापा का जीवन

जीना सुबहो शाम तक,

कैसे कैसे खोजते सुख

खेत से खलियान तक।

 

पेड़ ना फलता है पैसा

कर्म जैसा फल है वैसा

गढ़ ले अपनी जिंदगी खुद

चाहता है खुद ही जैसा।

 

मोतियों से कम नहीं है

आंसुओ का एक भी कण

सीख ले कीमत लगाना

दुःख में आते हैं जो पल।

 

भावना में बह न अपने

भूल न जीवन के सपने,

क्या करेगा लौट वापस

रोएगा फिर सबसे दुखड़ें।

 

व्यंग्य कर पूछेंगे तुमसे

क्या किया?तू कैसा है?

सोंचते हो सुख है जीवन

कभी नही यह वैसा है।

 

( अम्बेडकरनगर )

यह भी पढ़ें :-

https://thesahitya.com/prerna-dene-wali-kavita-in-hindi/

 

Similar Posts

  • फिर भी मेरा मन प्यासा | Geet mera man pyasa

    फिर भी मेरा मन प्यासा ( Phir bhi mera man pyasa )      मृगतृष्णा वासना न छूटी छूटी निज जिज्ञासा‌। कितने सरोवर मन में बसते फिर भी मेरा मन प्यासा।‌।   जीवन को ज्वाला में तपते देखा है, लज्जा को घूंघट में सिसकते देखा है, उदर में रखा दूध पिलाया बड़ा किया, उसको भी…

  • बचपन का प्यार

    बचपन का प्यार जब मैं 8 साल का था तब मुझे पहली बार प्यार हुआ।उसने मुझको मैंने उसको देखा आँखों से इकरार हुआ। बचपन में तब मैं कितना भोला कितना नादां था,इसे प्यार कहते हैं यह भी नहीं समझता था। मैं अपनी चॉकलेट उसको खाने को देता,उसकी झूठी पेस्ट्री भी बड़े शौक से लेता। उसकी…

  • खाक में न मिलाओ वतन को कोई | Khaak mein na Milao Watan ko

    खाक में न मिलाओ वतन को कोई! ( Khaak mein na milao watan ko koi )   आग कहीं पे लगाना मुनासिब नहीं, होश अपना गंवाना मुनासिब नहीं। दे के कुर्बानी किए चमन जो आजाद, ऐसी बगिया जलाना मुनासिब नहीं। तुमने जो भी किया आज देश है खफ़ा, हक़ किसी का मिटाना मुनासिब नहीं। सबकी…

  • हमारा संविधान | Kavita

    हमारा संविधान ( Hamara Samvidhan ) ***** दिया है हक हमें लड़ने का बढ़ने का डटने का सपने देखने का बोलने का समानता का अपनी मर्ज़ी से पूजन शिक्षण करने का आजादी से देश घूमने का। किसी भूभाग में आने जाने का बसने और कमाने खाने का। न कोई रोक टोक न कोई भेदभाव सभी…

  • मित्र | Kavita Dosti par

    मित्र ( Mitra )   लम्हे सुहाने हो ना हो। चाहत की बातें हो ना हो। प्यार हमेशा दिल में रहेगा, चाहे मुलाकात हो ना हो।   खुशियों में गम़ मे भी शामिल रहेगे। तुझसे अलग हो के कैसे रहेगे। बातें सभी दिल की तुमसे कहेगे। चाहे दिन खुशनुमा ये रहे ना रहे।   लम्हे…

  • अनटोल्ड स्टोरी | Untold Story

    अनटोल्ड स्टोरी ( Untold story )    ओ मेरा सब कुछ;मैं उसकी अनटोल्ड स्टोरी अचानक मेरी जिंदगी में एक शख़्स आता है जो मेरा दोस्त भी नही,हम सफर भी नहीं,लेकिन मुझे बहुत भाता है कुछ तो है दरमियां हमारे जिससे बंधी है हम दोनों के बीच बंधन की डोरी ओ मेरा सब कुछ; मैं उसकी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *