Poem in Hindi on Nari

Poem in Hindi on Nari | नारी

नारी

( Nari ) 

( 2 ) 

हर युग को झेला है जिसने
हार नहीं पर मानी वह नारी।

स्वाभिमान को गया दबाया
सिर नहीं झुका वह है नारी।

जीवन के दो पहलू कहलाते
फिर भी इक ऊँचा इक नीचा।

विष के प्याले पी पी कर भी
अमृत से जग को नित सींचा।

कंटक पथ के चुन चुन काँटे
चली हमेशा आगे ही नारी।

शक्तिमान के हाथों में सत्ता
सदा विजय फिर भी पायी।

कैद रही जो युगों युगों तक
उसने ही इतिहास बनायी।

जननी है वह सृष्टि की सारे
जगजननी कहलाती नारी।

देव झुकें जिसके चरणों में
माता का वह रूप निराला।

फिर भी लोग समझ न पाये
उसके ही हिस्से आती हाला।

अँधियारे में कर दे उजियारा
नाम है उसका जग में नारी।

कांटों पर चलकर भी जो है
परहित पुष्प संजोती रहती।

आँच न आने देती अपनों पे
खुद पर हजार दुख है सहती।

सुन्दरतम दिल से तन से भी
अनुपम सी वह कृति है नारी।

जगती का है सम्मान उसी से
नारायणी कहलाती है नारी।।

डाॅ सरला सिंह ‘स्निग्धा’
दिल्ली

( 1 ) 

नारी प्यासी प्रेम की, वो चाहे सबका मान
रूखी सूखी से संतुष्ट है,मांगे बस सम्मान

पूरे घर का भर उठाए,जूझे दिन और रात
रहे न थकान तब,जब सुनती मीठी बात

करुणा,दया,क्षमा और,है ममता की खान
नारी प्रथम पूज्य है,झुके शीश भगवान

कुछ नर पापी अधम नीच,खींचे नारी चीर
डूबे मद आपने,समझ रहे केवल एक शरीर

भोग्या बन नारी जग मे, नर से भोगी जाय
नर की दात्री नारी, नर से कैसे लाज बचाय

तात, भ्रात, नात सब,तब भी नारी अबला क्यों
पुरुष प्रधान यदि जगत मे,तब नारी निर्बला क्यों

मोहन तिवारी

( मुंबई )

यह भी पढ़ें :-

अंतर | Antar

Similar Posts

  • महागौरी मां | Mahagauri Maa

    महागौरी मां ( Mahagauri Maa )    अलौकिक सिद्धियों की वृष्टि, मां महागौरी श्री वंदन से सनातन धर्म परम पद, दुर्गाष्टमी पुनीत महापर्व । नवरात्र आध्यात्म उजास, सृष्टि रज रज क्षेत्र सर्व । जगदंबें नव रूप अति हर्षित , मां श्वेतवर्णी आभा मंथन से । अलौकिक सिद्धियों की वृष्टि, मां महागौरी श्री वंदन से ।।…

  • देश आखिर है क्या बला?

    देश आखिर है क्या बला? कुछ जाहिलों के लिए जमीन का टुकड़ाकुछ गोबर गणेशों के लिए उनके आकाकुछ सिरफिरों के लिए उसमें बसे लोगकुछ घाघ लोगों के लिए बिजनेस का अड्डाजिन्होंने खोद दिया गरीबों के लिए खड्डा आका घाघ लोगों से मिलकर –जाहिल और गोबर गणेशों को रोज घास चराता हैटीवी पर हर वक्त पीपली…

  • क्या खोया क्या पाया | Kya Khoya Kya Paya

    क्या खोया क्या पाया ( Kya Khoya Kya Paya )   उन गलियों से जब भी गुजरी आँखों मे अश्रुधार लिये सोच रही थी चलते-चलते कि—- यहाँ मैंने क्या खोया, क्या पाया है। पाकर सब कुछ फिर सब कुछ खोना क्या यही जिंदगी का फ़लसफ़ा है जब है फिर ये खोना या फिर पाना तो…

  • दीपक की महिमा

    दीपक की महिमा दीपावली का त्यौहार हैखुशियों की बाहर लाया। दीपों की सजी कतार हैजगमगा रहा पूरा संसार हैं। अंधकार पर प्रकाश की विजय लायासुख समृद्धि भाईचारे का संदेश लाया। किसानों के चेहरे पर खुशी की लाली आईसभी की आंखों में अलग ही चमक आई मां लक्ष्मी घर घर पधार रही हैचारों ओर खुशियों की…

  • चुनाव परिणाम बिहार का!

    चुनाव परिणाम बिहार का! ******* चुनाव परिणाम बिहार का रूला रहा है थका रहा है हंसा रहा है धीरे धीरे आ रहा है काफी वक्त लगा रहा है टीवी वाला अपना टीआरपी बढ़ा रहा है उनको मजा भी बहुत आ रहा है चाहते हैं कुछ और लंबा खींचे गणना ताकि उनकी आमदनी होती रहे चुनाव…

  • भारत की बेटी ” हिंदी ” हमारी

    भारत की बेटी ” हिंदी ” हमारी साहित्य की फुलवारी lलगती सबसे न्यारी llडंका बजा कोने – कोने में lएक ही आवाज गूँजी हर मन में llप्रतिष्ठा की है , अधिकारी lहिंदुस्तान की है , बोली प्यारी llबोलो कश्मीर से कन्याकुमारी lबने राष्ट्रभाषा हिंदी हमारी ll संस्कृत से जन्मी हिंदी हमारी lसंस्कार से अलंकृत हिंदी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *