Poem Jaate Hue Lamhe

जाते हुए लम्हें | Poem Jaate Hue Lamhe

जाते हुए लम्हें!

( Jaate hue lamhe ) 

 

ख्वाहिशों की ये बारिश देर तक नहीं टिकती,
रितु चाहे हो कोई देर तक नहीं टिकती।
लूटो नहीं दुनिया को चार दिन का मेला है,
गिनकर दिया साँसें देर तक नहीं टिकती।

आँखें उसकी हिरनी-सी पागल कर देती है,
जवानी की ये खुशबू देर तक नहीं टिकती।
करती हैं कत्ल लड़कियाँ इल्जाम लगता नहीं,
ऐसी तलब मन में देर तक नहीं टिकती।

कभी जान होते थे उसकी हम साँसों का,
आशिक़ी की ये शमा देर तक नहीं टिकती।
साँसें टूट जाती हैं देखो चरागों की,
नींद उन सितारों की देर तक नहीं टिकती।

जाते हुए लम्हें वो लौट के नहीं आते,
कोई कली शाँखों पे देर तक नहीं टिकती।
इन सुर्ख होंठों को तू छूने से मत रोको,
पीने दो ये हाला देर तक नहीं टिकती।

खेलने दो बच्चों को दौर फिर न आएगा,
ये कच्ची उमर देखो देर तक नहीं टिकती।
सोने की रोटी को खाता नहीं कोई,
ऐसी बुलंदी भी देर तक नहीं टिकती।

 

रामकेश एम.यादव (रायल्टी प्राप्त कवि व लेखक), मुंबई

यह भी पढ़ें :-

https://thesahitya.com/poem-in-hindi-on-aashiqui/

Similar Posts

  • पतंग | Patang par kavita

    पतंग ( Patang ) *** पतली सी डोर लिए हवाओं से होड़ लिए गगन में उड़ता फर फर ऊपर नीचे करता सर सर। बालमन युवामन को यह भाए विशेषकर मकर संक्रांति जब आए। यूं तो सालों भर बिकता है पतंग, बच्चे उड़ाते होकर मलंग । लिए चलें पतंग सभी, मैदानों को जाएं, या फिर किसी…

  • दोस्ती | Dosti

    दोस्ती ( Dosti )    कुछ कही अनकही बातों की दास्तान है दोस्ती, आज के जमाने में भी इंसानियत की पहचान है दोस्ती, पहले त्याग और समर्पण की मिसाल थी दोस्ती, आज तो मतलब के रिश्तों से बदनाम है दोस्ती, सही दोस्त अगर मिल गया तो ईश्वर का दूसरा नाम है दोस्ती, वरना तो इसकी…

  • जीना मरना | Kavita Jeena Marna

    जीना मरना ( Jeena Marna )   घुट घुट कर जीने से मरना बेहत्तर घुटने टेक कर जीने से मरना बेहत्तर अकेले आये हो आज़ाद बन कर जीना ग़ुलाम बन कर जीने से मरना बेहत्तर सिर ऊंचा कर जीओ अदब एह़तराम से बेज़मीर बन कर जीने से मरना बेहत्तर पराये मह़ल से अपनी झुग्गी झौंपड़ी…

  • वाह भाई वाह | Wah Bhai Wah

    वाह भाई वाह ( Wah Bhai Wah )   बालपन से बनना चाहतें कवि-लेखक साहित्यकार, मन में थी उनके ऐसी आशा उसको किया साकार। तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो से बनाएं पहचान, शैलेश लोढ़ा नाम है जिनका सपनें किया साकार।। ९ वर्ष की उम्र में जिन्होंने बाल-कवि उपनाम पाया, ये साहित्य की प्रेरणा इन्होंने…

  • कंघी का महत्व | Kanghi par kavita

    कंघी का महत्व ( Kanghi ka mahatva )   फैशन के दीवानों को, मन के अरमानों को। सजने सवरने का, मौका जरा दीजिए।   गंजे को भी बेच सके, चीज वो कमाल की। केसों को भी संवारिए, कंघी कर लीजिए।   सजने का शौक हमें, संवरने का चाव भी। चार चांद चेहरे पे, कंघी जरा…

  • मंथन | Manthan

    मंथन ( Manthan )   पत्थरों से टकराकर भी लहरों ने कभी हार नही मानी बदल देती है उसे भी रेत के कणों मे चलती नहीं शिलाखंड की मनमानी ज्वार भाटा का होना तो नियति है अमावस और पूनम की रात होगी ही सागर की गहराई पर नाज है उन्हें हौसले में कमी लहरों ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *