Poem main Pyar Bunta Hoon

मैं प्रीत बुनता हूं मैं प्यार बुनता हूं | Poem main Pyar Bunta Hoon

मैं प्रीत बुनता हूं मैं प्यार बुनता हूं

( Main preet bunta hoon main pyar bunta hoon ) 

 

मैं प्रीत बुनता हूं मैं प्यार बुनता हूं।
गीतो भरे तराने रसधार बुनता हूं।

महकती हवाएं मस्त बहार चुनता हूं।
सदाबहार बोल सुरीले गीत सुनता हूं।

लोकतंत्र का स्तंभ उम्मीदवार चुनता हूं
सच्चाई पे खरे मिले बुनियाद बुनता हूं।

लेखनी की धार से शब्द मोती चुनता हूं।
भावो की रसधार बहे कविता बुनता हूं।

मैं प्रीत भरी बयार हूं मैं प्यार बुनता हूं।
दिलों को जोड़ें दिलों के तार बुनता हूं।

मुस्कानों के मोती ले दिलदार चुनता हूं।
प्रेम बहती गंगा उमड़ता प्यार बुनता हूं।

 

कवि : रमाकांत सोनी

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

आ रहे श्रीराम हमारे | Geet Aa Rahe Shri Ram Hamare

Similar Posts

  • आदमी को आदमी का साथ देना चाहिए | Aadmi ko Aadmi ka Sath

    आदमी को आदमी का साथ देना चाहिए ( Aadmi ko Aadmi ka Sath Dena Chahiye )   गिर पड़े लाचार कोई हमें हाथ देना चाहिए। आदमी को आदमी का साथ देना चाहिए। महक जाए महफिल सारी देख मुस्कान को। खुशियां झोली में सबकी नाथ देना चाहिए। झर झर मीठी वाणी है अघरों से रसधार बहे।…

  • लगाव | Lagaav

    लगाव ( Lagaav )   यदि आप अपनी श्रेष्ठता को सिद्ध करते हुए किसी पर अपना अधिकार जमाना चाहते हैं या रुआब में उसे दबाना चाहते हैं तो निश्चय ही वह झुक जाएगा कर देगा स्वीकार्य आपको किंतु आपको अपनापन नहीं दे पाएगा लगाव की डोर से बंध नहीं पाएगा सम्मान खरीद कर मांग कर…

  • माता वैष्णो देवी का धाम | Mata Vaishno Devi

    माता वैष्णो देवी का धाम ( Mata Vaishno Devi ka dham )    त्रिकुटा की पहाड़ियों पर एक गुफ़ा में है ऐसा स्थान, काली सरस्वती लक्ष्मी माता वहाॅं पर है विराजमान। करीब ७०० वर्ष पहले बनवाया यें मंदिर आलीशान, पं श्रीधर ऐसे भक्त हुये थें नहीं कोई जिनके समान।। है विश्व प्रसिद्ध मन्दिर यह माता…

  • आगे से | Kavita Aage Se

    आगे से ( Aage Se ) वचन लिया हमने भइया से, कच्चे सूत के धागे से, करो हमारी रक्षा भईया, बढ़कर तुम ही आगे से, देखो डिग ना जाना भाई, तुम अपने इस वादे से, इल्ज़ाम न लेना सिर कोई, वचन निभाना आगे से, भाई-बहना के बीच भले, तकरार कोई भी हो जाए, अहंकार मत…

  • रखें इस पर्यावरण का ध्यान | Paryavaran ka Dhyan

    रखें इस पर्यावरण का ध्यान ( Rakhen is paryavaran ka dhyan )   चाहें पेड़-पौधे, जीव-जन्तु अथवा हो कोई इंसान, इस प्रकृति से हम है और हमसे ही इसकी शान। साफ़-स्वच्छ इसको रखो इससे जीवन खुशहाल, इसके प्रदूषण से जाती देश में हजारों की जान।। आओ मिलकर सब रखें इस पर्यावरण का ध्यान, पेड़ पौधे…

  • नींबू | Kavita Nibu

    नींबू ( Nibu )   गैस एसिडिटी और पेट दर्द पलभर में दूर करता, जिसके स्वाद एवं खुश्बू से हमें ताज़गी मिलता। कहते है यह मृत-व्यक्ति को भी जिन्दा कर देता, अगर उसके अन्दर एक भी ये बीज नही होता।। ये पीले रंग का होता लगता झाड़-काॅंटों के बीच, मसूड़ों से ख़ून आने वाली समस्या…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *