Poem jeete jee mar jana

जीते जी मर जाना | Poem jeete jee mar jana

जीते जी मर जाना

( Jeete jee mar jana )

 

मजबूरियों में ना जीना साहस तो दिखलाना।
जिंदगी के सफर में प्यारे एक मुकाम बनाना।

 

मेहनत के दम से बढ़ना हाथ ना फैलाना।
मांगन मरण समान है जीते जी मर जाना।

 

सेवा संस्कार बड़े सबका आदर सत्कार करो।
बड़ों की सेवा करके दुआओं से झोली भरो।

 

मां-बाप तीर्थ सारे कभी आंखें मत दिखलाना।
वृद्धाश्रम भेजने वालों अरें जीते जी मर जाना।

 

पुण्य कर्म परोपकार जनहित आगे बढ़ना।
दुख दर्द बांट औरों का ऊंचाईयों को चढ़ना।

 

प्यार के मोती लुटाकर तुम देखो हाथ बढ़ाना।
स्वार्थ में जीने वालों तुम जीते जी मर जाना।

 

आंधी तूफानों में चलना संघर्षों में पलना।
जीवन के अनुभवों से हर हाल में ढलना।

 

जिंदगी के सफर में जरा काम किसी के आना।
मतलबी जीवन से तो अच्छा जीते जी मर जाना।

 

बेईमानी झूठ फरेब छल छिद्रों में रखे ध्यान।
सत्य सादगी से दूर रहे करे दुर्गुणों का सम्मान।

 

अभिमान को अंगीकार कर मतलब ही जाना।
औरों का हक खाने वालों जीते जी मर जाना।

 

 ?

कवि : रमाकांत सोनी सुदर्शन

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

पुस्तके ज्ञान का भंडार | Poem pustake gyan ka bhandar

Similar Posts

  • गुरुर ब्रहमा गुरुर विष्णु | Teacher’s Day Par Kavita

    गुरुर ब्रहमा गुरुर विष्णु ( Gurur Brahma Gurur Vishnu )   जहाँ सिर श्रृद्धा से झुक जाते है अपने शिक्षक सभी याद आते हैं माँ मेरी प्रथम शिक्षिका है मेरी जीवन की वही रचियेता है पिता से धेर्य सीखा और सीखी स्थिरता चुपचाप जिम्मेदारी वहन करना और मधुरता दादी दादा नानी नाना से सीखा मिलजुल…

  • अनटोल्ड स्टोरी | Untold Story

    अनटोल्ड स्टोरी ( Untold story )    ओ मेरा सब कुछ;मैं उसकी अनटोल्ड स्टोरी अचानक मेरी जिंदगी में एक शख़्स आता है जो मेरा दोस्त भी नही,हम सफर भी नहीं,लेकिन मुझे बहुत भाता है कुछ तो है दरमियां हमारे जिससे बंधी है हम दोनों के बीच बंधन की डोरी ओ मेरा सब कुछ; मैं उसकी…

  • वो घास हैं

    वो घास हैं पाश हो या सफदर हाशमीया हो फिर भगत सिंहइन तीन नाम में छिपे हैं कई और नामडराया गयाधमकाया गयामारा गयाकोशिश की गई उनके विचारों को मिटाने कीक्या फिर भी मिट पाए ये नाम?क्या नेस्तनाबूद हुए उनके विचार ? वो तो घास हैंहर बार उग आते हैं कहीं ना कहींजो जगह कर दी…

  • कर्मफल

    कर्मफल *** कर्मफल के आधार पर ही- लेता प्राणी मानव योनि में जन्म, बड़े खुशनसीब हैं हम । पांच बरस बचपन का बीते, छह से चौदह किशोरवय हो जीते। पंद्रह से उन्नीस चढ़े जीवन की तरूणाई, फिर तो बोझ जीवन बोझ बन बोझिल हुई जाई; गृहस्थी का भार जो दबे पांव है चली आई। पहले…

  • कोमल कम्प्यूटर | Komal Computer

    कोमल कम्प्यूटर ( Komal Computer )    मैं हूॅं रामू काका नेक, नाम काल्पनिक मेरा एक। रहता नजदीक शहर के एक, लगी रहती जहां भीड़ अनेंक।। मात-पिता का लेकर आशीष, पूजा-पाठ करता सुबह ठीक। आ जाता मैं समय से दुकान, जो है ई-मित्र की दुकान ठीक।। कोमल कम्प्यूटर के नाम दुकान, इन्टरनेट एवं फोन रिचार्ज…

  • दोस्ती के नाम | Dosti ke Naam

    दोस्ती के नाम ( Dosti ke Naam )    संग फिजा के दोस्ती की महक भेजना सर पर हमेशा मुश्किल में हाथ रखना डूबते सूरज के हाथ थोड़ी रोशनी भेजना, संग चांद के थोड़ी चांदनी भेजना… कड़कती धूप में पेड़ की छाया बनना बरसती बरसात में तुम छत्री कहलाना यह दोस्ती के हर वादे को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *