Poem khoj

खोज | Poem khoj

खोज

( Khoj )

 

जिस सूरत को खोजने,दर दर भटके पाँव ।
किन्तु नहीं पाया उसे,कहीं किसी भी ठाँव ।।

 

शहर गाँव में हरतरफ, देख लिया सबओर ।
जाने पहचाने सभी ,पाया ओर न छोर ।।

 

चहल पहल का हरजगह,था विस्तृत संसार ।
शायद कोई बता दे , मेरा वांछित द्वार ।।

 

लेकिन किस से पूछता, उस चेहरे का नाम ।
जबवह मुझसे ही रहा,था अबतक गुमनाम ।।

 

ना तो कोई नाम था, ना कोई पहचान ।
बस चेहरा ही याद था,खोज न थी आसान ।।

 

मन में था विक्षोभ और, थके हुए थे पाँव ।
लगता था ज्यों द्यूत में, हार गया हर दाँव ।।

 

भग्न ह्रदय था लौटता, वापस अपने ठौर ।
सोच रहा बीता हुआ,भटकन का हर दौर ।।

 

बस्ती के ही छोर पर,‌ थी अमराई शान्त ।
सोचा थोड़ी देर को,ठहर जाय मन क्लान्त ।।

 

भली लग रही थी वहाँ,बिखरी शीतल छाँव ।
वह चेहरा हँसता हुआ, था अपने ही गाँव ।।

?

Manohar Chube

कवि : मनोहर चौबे “आकाश”

19 / A पावन भूमि ,
शक्ति नगर , जबलपुर .

482 001

( मध्य प्रदेश )

 

यह भी पढ़ें :-

24+ Desh Bhakti Kavita in Hindi देश भक्ति कविता हिंदी में

 

Similar Posts

  • कीमत | Keemat par Kavita

    कीमत ( Keemat )    बीस साल की कीमत उससे पूछो- जिसनें पूरी नौकरी अकेंले रहकर निकाल दिया। पन्द्रह साल की कीमत उससे पूछो- जिसने एक ही रैंक में नौकरी निकाल दिया हो ।। दस साल की कीमत उससे पूछो- जिसके अब तक बच्चा-बच्ची नही हुआ हो। पाँच साल की कीमत उससे पूछो- जिसके पास…

  • ठहराव |Thaharaav

    ठहराव ( Thaharaav )   मुझे तो चलना ही होगा आप चले या ना चलें आपके खातिर मैं रुक नहीं सकता हालांकि आपको छोड़ना भी नहीं चाहता सफर दूर का है फासला बहुत है भरोसा नहीं कल के फजर का मगरिब से पहले पहुंचना है मुकाम तक चलना है मुझे इसी जिद्दी से भरम पालकर…

  • नादान | Nadan

    नादान ( Nadan )    धूप से गुजरकर ही पहुंचा हूं यहांतक हमने देखी ही अपनी परछाई इसीलिए रहता हूं हरदम औकात मे अपनी और,कुछ लोग इसी से मुझे नादान भी कहते हैं ,…. अक्सर चेहरे पर बदलते रंग और हर रंग पर बदलते चेहरे से वाकिफ रहा हूं मैं देखे हैं उनके हस्र भी…

  • नवरात्रि (दिकु के इंतज़ार में)

    नवरात्रि (दिकु के इंतज़ार में) तेरे चरणों में माँ, सारा जहाँ झुका है,तेरी ममता से जीवन, हर खुशी से भरा है।अब तेरे आशीर्वाद से, हर दुख दूर करा दे,और कुछ नहीं चाहिए माँ, मेरी बस यही बिगड़ी बना दे। नवरात्रि की हर रात, चलती है माँ तेरे नाम पर,दिकु का इंतजार है, इस दिल के…

  • 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस | World Environment Day Poem In Hindi

    5 जून विश्व पर्यावरण दिवस ( 5 June World Environment Day Poem In Hindi )     स्कॉटलैंड में उत्पन्न हुआ विश्व में छाया विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून 1972 में आया 50 बर्षों में 100 से अधिक देशों में समाया पृथ्वी के परित जीवन सुन्दर सजग बनाया   पृथ्वी मेरी मातृभूमि है अब पूजन…

  • घड़ी | Bal kavita

    घड़ी ( Ghadi )   टिक टिक टिक कर यह घड़ी बोलती इसके भीतर अलग-अलग तीन छड़ी घूमतीं सेकेंड, मिनट, घंटे से जो समय तोलतीं टिक टिक टिक कर यह घड़ी बोलती । बच्चों झटपट हो जाओ तुम सब तैयार मात-पिता, बड़ों को करो नमस्कार जल्दी पहुँचो स्कूल-तुमसे ये घड़ी बोलती शिक्षा ही सबकी उन्नति…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *