Poem on Eid in Hindi

आओ मिलकर ईद मनाए | Poem on Eid in Hindi

आओ मिलकर ईद मनाए

( Aao milkar eid manaye ) 

 

कौन दुखी हैं

कौन सुखी है

किधर है रोना

किधर खुशी है

कोई भूखा सो ना जाए,

आओ मिलकर ईद मनाएं।

 

एक बने हम

नेक बने हम

सच्चे मन से

प्रेम करे हम

आओ सबको गले लगाएं,

आओ मिलकर ईद मनाएं।

 

हर भूखे को

हर प्यासे को

पास बैठाओ

हर छोटे को

हर रिस्ता अनमोल बनाएं,

आओ मिलकर ईद मनाएं।

 

त्योहार प्रीति का

रीति नीति का

सौहार्द भरा यह

गीत मीत का

मिल जीवन खुशहाल बनाएं,

आओ मिलकर ईद मनाएं।

 

रचनाकार रामबृक्ष बहादुरपुरी

( अम्बेडकरनगर )

यह भी पढ़ें :-

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *