Poem on Taranga in Hindi

तिरंगा | Poem on Tiranga

तिरंगा

( Tiranga ) 

 

फहर फ़हर फहराए तिरंगा
भारत की शान बढ़ाए तिरंगा
वतन का गौरव गान तिरंगा
हम सबका अभिमान तिरंगा

अमर शहीदों का बलिदान तिरंगा
वीर सपूतों का स्वाभिमान तिरंगा
वतन की आन बान शान तिरंगा
जन गण मन का है जान तिरंगा

राष्ट्र धर्म का मेरे सम्मान तिरंगा
उज्वल भविष्य की पहचान तिरंगा
सर्व धर्म समभाव का गान तिरंगा
सत्य पथ पर है गतिमान तिरंगा

जीवन तुझ पर है कुर्बान तिरंगा
इन सांसों की अंतिम सांस तिरंगा
शीश न झुकने देंगे है संकल्प तिरंगा
होगा सबसे ऊंचा तेरा भाल तिरंगा

 

मोहन तिवारी

( मुंबई )

यह भी पढ़ें :-

मेरी माटी मेरा देश | Meri Maati mera Desh

Similar Posts

  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी | Prime Minister Narendra Modi

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ( Prime Minister Narendra Modi )   मोदी एक व्यक्ति नहीं,वैश्विक विचारधारा है वर्तमान विश्व राजनैतिक पटल, हिंद प्रधानमंत्री अनूप स्थान । सोच वसुधैव कुटुंबकम् , मानव सेवा परम आह्वान । लक्ष्य स्वच्छ स्वस्थ शासन तंत्र, राष्ट्रीयता अभिवंदन दिव्य नारा है । मोदी एक व्यक्ति नहीं,वैश्विक विचारधारा है ।। निर्धन कृषक श्रमिक…

  • धनतेरस | Dhanteras par kavita

    धनतेरस ( Dhanteras ) धन की देवी लक्ष्मी, सुख समृद्धि भंडार। यश कीर्ति वैभव दे, महालक्ष्मी ध्याइये। नागर पान ले करें, धूप दीप से पूजन। दीप जला आरती हो, रमा गुण गाइए। रिद्धि सिद्धि शुभ लाभ, सब सद्गुण की दाता। खुशियां बरसे घर, दीपक जलाइए। रोली मोली अक्षत ले, पूजन थाल सजाएं। मन वचन कर्म…

  • Ghazal | कैसा दौर जमाने आया

    कैसा दौर जमाने आया ( Kaisa Daur Jamane Aya )   कैसा   दौर   जमाने   आया। लालच है हर दिल पे छाया।।   बात  कहां  वो अपनेपन की। सब कुछ लगता आज पराया।।   कोई  सच्ची  बात  न  सुनता। झूठ सभी के मन को भाया।।   कौन किसी से कमतर बोलो। रौब  जमाते  सब  को  पाया।।…

  • हमारे अटल जी

    हमारे अटल जी जो अटल रहा,अटल है उसका क्या बखान लिखूं,जिसे अमरत्व प्राप्त हो उसका जीवनदान लिखूं।जिसने भारतीय भाषाओं को जग में मान देकर,प्रति करूं खुद को समर्पित थोड़ा सा ज्ञान लिखूं।। अटल जी की प्रतिभाओं को सारा जग जानता है,कोई ऐसा लाल नहीं,जो इस लाल को न पहचानता है।जिसने पूरे ब्रह्मांड को अपना ही…

  • देखते है | Dekhte Hain

    ( ऐसे तो कितने ही सारे अतुल सुभाष है जिन्हें कोई जानते नहीं है, उनमें से कुछ दुनिया में आज भी मौजूद है कुछ इस दुनिया से जा चुके हैं!! ) देखते है देखते है अब कौन हो हल्ला करेगा।देखते है अब कौन कैंडल जलाएगा। निर्दोष पुरुष बेमौत मरा है यह देखो,कौन जो खिलाफ आवाज़…

  • राज़ | Kavita Raaj

    राज़ ( Raaj ) दिवाली की रात आने वाली है, पर दिवाली ही क्यों? रोजमर्रा की जरूरत गरीबी ,लाचारी, सुरसा के मुंह की तरह मुंह खोल खड़ी है। जाने क्या गज़ब ढाने गई है वो? लौट के जब आएगी, चंद तोहफ़े लायेगी। भूख ,प्यास से, बिलख रही है उससे जुड़ी जि़दगीयां अचानक अचंभा हुआ—— कुछ…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *