Poem Rama Sugriva

राम सुग्रीव मिताई | Poem Rama Sugriva

राम सुग्रीव मिताई

( Ram Sugriva Mitai )

 

सीता माता की सुधि लेने चल पड़े राम लक्ष्मण भाई।
शबरी के मीठे मीठे बेर खाए चब चख श्री रघुराई।

 

आगे जाकर रघुवर की जब भक्त हनुमान से भेंट हुई।
सुग्रीव से जाकर करी मिताई और सभी पहचान हुई।

 

किष्किंधा का राजा बाली सुग्रीव भ्राता बड़ा बलशाली।
कही कथा श्रीराम को बंधक भ्रात भार्या को कर डाली।

 

बाली वानर मतवाला है भाई नहीं वो तीखा भाला है।
आधा बल सारा ले लेता महारथी वरदानों वाला है।

 

बोले रामचंद्र सखा सुनो मित्र धर्म निभाऊंगा‌
दुष्ट बाली दमन होगा खोया राज्य दिलाऊंगा‌

 

तुम जाओ बाली से लड़ो में वृक्षों की ओट लेता हूं।
निर्लज्ज पापी बाली के बाणों से प्राण हर लेता हूं।

 

दोनों भाई समरूप शक्ल राघव भी ना जान सके।
कौन बाली कौन सुग्रीव रघुवर भी ना पहचान सके।

 

श्रीरामचंद्र ने सुग्रीव को जब सुमन हार पहनाया।
जय सियाराम बोलो सखे बाली पुनः लड़ने आया।

 

प्रभु श्री राम ने तीर चला महाबली बाली को मारा है।
मित्रधर्म मर्यादा धर राम ने भूमि का भार उतारा है‌‌।

?

रचनाकार : रमाकांत सोनी सुदर्शन

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

स्कंदमाता | माहिया छंद

Similar Posts

  • पलके अपनी खोल प्रभु | Poem palke apni khol prabhu

    पलके अपनी खोल प्रभु ( Palke apni khol prabhu )     तुमने भेजा है धरती पे क्या होता मेरे साथ प्रभु पलके अपनी खोल जरा देखो हे मेरे नाथ प्रभु   कोई आंख दिखाता कोई मुझको धमकाता है मेहनत खून पसीने की कोई कमाई खा जाता है   मेरी हर तकलीफों का बढ़ गया…

  • फूल | Phool kavita

     फूल ( Phool kavita )   –> ये फूलों का संसार, ये फूलों का संसार || 1.फूलों का संसार बेहद रंगीन, सुंदर सुगंधित रहता है | फूलों के साथ जीना सीखो, हर फूल कुछ तो कहता है | लाल-गुलाबी-सफेद-जामुनी, कुछ सतरंगी होते हैं | कुछ तो होते बड़े सुनहरे, कुछ छोटे-छोटे होते हैं | –>…

  • पधारो प्यारा राजस्थान | Rajasthani geet

    पधारो प्यारा राजस्थान ( Padharo pyara rajasthan )   थानै पलकां प बिठाल्यां, थानै हिवड़ा म बसाल्यां। थारी घणी करां मनुवार, पधारो म्हारा राजस्थान। पधारो प्यारा राजस्थान, रंगीलो म्हारो राजस्थान।   रणवीरां री धाक घणीं, तलवारा रो गुमान घणो। राणा प्रताप री यशगाथा, माटी रो गौरवगाण घणो। मोतीड़ा मीठी बोल्यां रा, हेत बरसै हिवड़ै माही।…

  • दीप सा दिन रात मैं | Deep sa din raat main | Poem Hindi mein

    दीप सा दिन रात मैं ( Deep sa din raat main )   दीप सा दिन रात मैं, जलता रहा जलता रहा. बस अंधेरों को यही, खलता रहा खलता रहा.   चैन से बिस्तर में आकर, वो कभी सोता नहीं दूसरों को जो सदा, छलता रहा छलता रहा.   वक्त पर जो वक्त की, करता…

  • अर्थ | Arth

    अर्थ ( Arth ) अर्थ में ही अर्थ हैअर्थ के बिना सब व्यर्थ है। सत्य साधना या सत्कारसभी के लिए है यह जरूरी,जीवन का आवश्यक यह शर्त हैअर्थ के बिना सब अनर्थ है। सीधे मुॅंह कोई बात नहीं करतानजर रहती सभी की वक्र है,साज सम्मान के लिए यह जरूरीअर्थ नहीं तो यह दुनिया लगती व्यर्थ…

  • पाती प्रेम की | Paati Prem ki

    पाती प्रेम की ( Paati prem ki )   हर मुमकिन कोशिश के बाद जब पा ना सकी मैं तुम्हारा पाक प्रेम वफा के संग फरेब से परे तब बैठ एक बगिया में उदास गम की चादर बिछाए सुरज की ढलती लालिमा ओढ़े गुलमोहर की छांव तले और गहराती रात में चाँदनी के सफेद पन्नों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *