Pome in Hindi on Ghar

घर होना चाहिए | Pome in Hindi on Ghar

घर होना चाहिए!

( Ghar hona chahiye ) 

 

घर चाँदी का हो या माटी का, घर होना चाहिए,
परिंदा जमीं पे रहे या आसमां,पर होना चाहिए।
जिन्दगी जहाँ नहीं मुस्काती वो बेचारे क्या करें?
वहाँ भी मुंबई के जैसा शहर होना चाहिए।

दुनिया है फानी सिर्फ पैसे के पीछे मत भागो,
करो कुछ देश के लिए, नाम अमर होना चाहिए।
ईमानदारी ख़त्म होती जा रही देखो आजकल,
दुआ तो दोगे पर उसमें असर होना चाहिए।

मत करो गलत लत वाले से बेटी की शादी,
बाँधो डोर उससे कि गुजर -बसर होना चाहिए।
कभी मत दो तालीम किसी मासूम को पीटकर,
शिक्षा लेते वक़्त बच्चे को निडर होना चाहिए।

होंठों पे हो दुआ और सेहत हो सबकी अच्छी,
जालिमों से रिश्ता तुम्हारा दूर होना चाहिए।
काँटों पे चलकर ही तब मिलती है कामयाबी,
बस आदमी के अंदर वो हुनर होना चाहिए।

बेचने पे बिक जाती है देखो शहरों में मिट्टी,
बेचने वाली के चेहरे पे थोड़ा नूर होना चाहिए।
सौ बात की एक बात जब हुस्न हो पूरे शबाब पे,
हद से ज्यादा इश्क़ को भी मगरूर होना चाहिए।

 


रामकेश एम.यादव (रायल्टी प्राप्त कवि व लेखक),मुंबई

यह भी पढ़ें :-

सारे जहाँ से अच्छा हिन्दोस्तां हमारा | Poem Sare Jahan se

 

 

Similar Posts

  • जागो! मेरे देश के युवा

    जागो! मेरे देश के युवा आओ! हम रचे नवगीत।रचे ऐसा नवगीत, शत्रु भी बन जाए मीत॥ साधु बन घूमते रावणकरने सीता का वरण।आए दिन अब हो रहा,द्रोपदी का चीर-हरण॥करे पापियों का अब नाश, हो अच्छाई की जीत।रचे ऐसा नवगीत, शत्रु भी बन जाए मीत॥ छलावी चालें चल रहेकपटी-काले मन।नित झूठे लूट रहेंसच्चाई का धन॥बन पार्थ…

  • करवा चौथ का व्रत | Karwa Chauth ka Vrat

    करवा चौथ का व्रत ( Karwa Chauth ka Vrat )    पति की लंबी आयु के लिए पत्नी करे उपवास, स्वस्थ निरोगी एवं सलामत रहे सजन का साथ। कार्तिक मास में कृष्णपक्ष की चतुर्थी को आऍं, चाॅंद देखकर ये व्रत खोलती स्त्रियाॅं करवाचौथ।। अखण्ड सौभाग्यवती होने का वर सभी चाहती, माॅं पार्वती को पूजकर सुख…

  • श्री राम जी आयेंगे | Shri Ram ji Aayenge

    श्री राम जी आयेंगे  ( Shri Ram ji Aayenge ) राम आएंगे तो पत्थर बनी अहिल्या पूछेंगी भ्रष्ट बलात्कारी इंद्र जैसे देवराज का क्या करेंगे? क्या ऐसे भ्रष्ट लोग पद पर बने रहेंगे, आखिर स्त्री कब तक, पत्थर बनकर जीवन गुजारती रहेगी, गौतम ऋषि को भी कटघड़े में खड़ा होना पड़ेगा, क्यों जीवन भर पत्थर…

  • अटल नियम | Atal Niyam

    अटल नियम ( Atal Niyam )    कौन देगा सम्मान आपको दिए नहीं जब आप किसी को समय रहा मूल्यवान आपको किया नहीं कदर और के वक्त को निभाया नहीं दिया वचन आपने रहे दिखाते उसे केवल सपने स्वप्न आपका भी पूरा होगा कैसे टूटते हैं सपने जब आपसे और के बदल देंगे क्या विधि…

  • मधु-मक्खी | Madhumakhi par kavita

    मधु-मक्खी ( Madhumakhi )   मधु-मक्खी की महानता …..| 1.सौ शहर-सौ खेत गई, सौ कलियों से मुलाकात हुई | साथ मे लाखों साथी लेकर, सौ गलियों से शुरुवात हुई | मुख मे मधुरस भरकर, पहुँच गई अपने ठिकाने मे | दिन-रात मेहनत करती, लगती हैं शहद जुटाने मे | मधु-मक्खी की महानता …..| 2.फूलों से…

  • औरत समपर्ण है | Aurat Samarpan Hai

    औरत समपर्ण है ( Aurat Samarpan Hai )   औरत को एक जन्म में समझना चाहते हो ग़लत फ़हमी में हो औरत को समझने के लिये एक जन्म नहीं, कई जन्म चाहिए औरत का दिल समन्दर की तरह है मोम की तरह है, पत्थर की तरह है औरत समपर्ण है आकर्षण है पारे जैसा दर्पण…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *