प्रार्थना 

प्रार्थना 

प्रार्थना 

हो दया का दान प्रभु , विनती यही है आप से 

हम बने इस योग्य प्रभु , बचते रहें हर पाप से। 

जो मिला जीवन हमें ,प्रभु एक ही आधार हो 

कर  सकें  नेकी  बदी , ऐसा मेरा व्यवहार हो

हो  बुराई  दूर  खुद , हे! प्रभु  तेरे  प्रताप  से, 

हो दया का दान प्रभु ,विनती यही है आप से। 

हम  रहें  बढ़ते  सदा, सृजन के उन्नति राह पे 

लोकहित  में  कार्य  को ,करते रहें उत्साह से

स्वार्थ  से  हों  दूर  हम , हों दूर दुर्जन ताप से, 

हो दया का दान प्रभु ,विनती यही है आप से। 

दीन  हों  या  हीन हों , सबके लिए उपकार हो

प्रेम  की  गंगा  बहे , कुछ  ऐसा  ही संसार हो 

कर दिखाएं हम सभी निज कर्म के विश्वास से,

हो  दया  का दान प्रभु ,विनती यही है आप से। 

काम  आए  देश  के,कण कण लहू सम्मान में 

भक्ति  का  हो भाव प्रभु,इस देश का ईमान में 

हो  सुबह  का काम प्रभु, शुरुआत तेरे नाम से, 

हो  दया  का दान प्रभु ,विनती यही है आप से। 

रचनाकार : रामबृक्ष बहादुरपुरी

अम्बेडकरनगर उत्तर प्रदेश

यह भी पढ़ें :-

Similar Posts

  • स्वास्तिक | Swastika

    स्वास्तिक ( Swastika )    स्वास्तिक शुभता का परिचायक मृदु मृदुल अंतर श्रृंगार, सुख समृद्धि वैभव कामना । धर्म कर्म जीवन पर्याय , परम शीर्ष भाव आराधना । सुसंस्कार भव्य बीजारोपण, निज संस्कृति गुणगायक । स्वास्तिक शुभता का परिचायक ।। अभिवंदित पुरुषार्थ पथ, सौभाग्य दिव्य जागरण । विघ्न दुःख दर्द हरण, आनंदिता स्पर्शन आवरण ।…

  • शेखावाटी उत्सव | Shekhawati Utsav

    शेखावाटी उत्सव ( Shekhawati Utsav )   सांस्कृतिक अनुपमा,शेखावाटी उत्सव में वीर भूमि शेखावाटी उत्संग, अति शोभित नवलगढ़ नगरी । ठाकुर नवलसिंह संस्थापक, उपमा धन धान्य वैभव गगरी । मोहक रोहक पुरात्तन दीर्घा, आकर्षक हवेलियां घनत्व में । सांस्कृतिक अनुपमा,शेखावाटी उत्सव में ।। अद्भुत भित्ति चित्र स्वर्ण शहर, मारवाड़ी समुदाय अवतरण स्थली । छियालीस ग्राम…

  • सनातन वैभव | Sanatan Vaibhav

    सनातन वैभव ( Sanatan vaibhav )   धीरे धीरे ही बदल रही, यह और बदलती जाएगी। धूमिल थी जो गौरव गरिमा, वो और निखरती जाएगी। जो सदियों से त्रासदी झेली, निर्ममता का व्यवहार सहा, अब दिन बदला है भारत का, इतिहास पुनः दोहरायेगी। वैदिक रीति और ज्ञान ध्यान, ना जाने कैसे लोप हुआ। गुरूकुल छूटा…

  • मॉं शारदे, विद्या, विवेक मान दो

    मॉं शारदे, विद्या, विवेक मान दो माँ शारदे, विद्या विवेक मान दो,मुझे सुर साम्राज्ञी जैसी तान दो।मेरा वाचन दिव्यमयी हितकारी हो,माँ शारदे, ब्रह्माणी ये वरदान दो।टेक। मेरे सिर-माथे वरद हस्त रख दो,सुमन शब्द-अक्षर ज्ञान-मख दो।प्रतिभा स्वयं,पर अल्पज्ञ मूरख हूँमाँ-कल्याणकारी शुभम कर दो ।पूजा अर्चन करूॅ तेरी आराधना,नारियाँ हों सशक्त,स्वाभिमान दो।माँ शारदे विद्या विवेक मान दो,मुझे…

  • भानुप्रिया देवी की कविताएँ

    भगवान बुद्ध में भगवान बुद्ध में दया,करुणा कूट-कूट कर भरा हुआ था। सबके लिए उमड़ती चिंता मन में, सभी के कष्ट को अपना कष्ट। इसलिए तो मृत,रोगी,वृद्ध देख मन हुए दर्वित,दु:खी,उदासी । मनुष्य को इतना दुर्दशा है, पता नहीं कब किया होगा , क्यों ना हम जन्म के मूल मातृत्व का चक्कर बंधन से ही…

  • शिद्दत | Shiddat

    शिद्दत ( Shiddat )    मजबूरी में दिलों को श्मशान होते देखा है, शिद्दत की चाहतों को गुमनाम होते देखा है, देखा है बड़े गौर से तड़पती हुई निगाहों को, प्रेम में वफा को भी बदनाम होते देखा है। लगे प्रीत जिन नैनों से उन्हें भुलाया नहीं जाता, जिस दिल को हो इश्क उसे समझाया…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *