Prem ke geet

हम जाएं कहीं महक साथ होगी | Prem ke geet

हम जाएं कहीं महक साथ होगी

( Hum jaen kahin mehak sath hogi ) 

 

हम जाएं कहीं महक साथ होगी
वो कितनी हसीं मुलाकात होगी
चमन सा महकता ये मन मेरा
भावों में अद्भुत कोई बात होगी

 

कुंदन सा महके भावो का सितारा
हुआ है असर शुभ कर्मों का सारा
परख लो कसौटी पर खरा हूं
महकता सा दमकता सितारा
हमसे मिलो तुम कुछ बात होगी
मधुर तरानों की बरसात होगी
हम जाएं कहीं महक साथ होगी
जज्बातों की नई सौगात होगी
हम जाएं कहीं महक साथ होगी

 

महका आंगन चेहरा खिला सा
शब्दों का जादू लब पे मिला था
दिलों की बातें गीतों में आए
हिमालय कहीं कोई हिला था
भावों की गंगा हम बहाने चले हैं
किनारों पे सुहानी बरसात होगी
प्रित के मोती रिश्तो में बरसे
जगमग दिवाली सी रात होगी
हम जाएं कहीं महक साथ होगी

 

हिम्मत हमारी हौसला हमारा
साथ सदा ही देता है सारा
मौसम सुहाना वो राहें सुहानी
डूबे को आखिर मिलता किनारा
सागर की लहरें उठी मेरे मन में
कविता की कहीं कोई बात होगी
कलम ने उकेरा प्यारा सा तराना
शब्द सुधारस की बरसात होगी
हम जाएं कहीं महक साथ होगी

 

 

रचनाकार : रमाकांत सोनी सुदर्शन

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

खुशियों की फुलझड़ी जलाओ | Deepawali ke geet

Similar Posts

  • सच मानो उस पल | Sach Maano uss Pal

    सच मानो उस पल ( Sach maano uss pal )    सच मानो उस पल आँखों में, केवल चित्र हमारा होगा । प्रेम कथाओं के पृष्ठों को, तुमने जहाँ निहारा होगा ।। कभी याद तो करके देखो ,भूले बिसरे चौराहों को । कान लगा कर सुनो कभी तुम ,अपने अंतर की चाहों को । कभी…

  • दरस दिखाओ मेरे कान्हा

    दरस दिखाओ मेरे कान्हा दरस दिखाओ मेरे कान्हा, छेड़ो तुम मुरली की तान।हिया बावरा तुमको चाहे, जागे कितने हैं अरमान।। तेरी जोगन तुझसे पूछे,तेरा उर है क्यों पाषाण?पथ में कंटक और अंधेरा, लगता राह नहीं आसान।।द्वार निहारूं कब आओगे, सुनो सांवरे दे दो भानदरस दिखाओ मेरे कान्हा, छेड़ो अब मुरली की तान।। भोर मनोरम साँझ…

  • रंग रूप और गुण | Geet Rang Roop aur Gun

    रंग रूप और गुण ( Rang roop aur gun )    रंग रूप और गुण मिले जुड़े हैं दिलों के तार। अपनापन अनमोल मिले हृदय उमड़ता प्यार। धरती अंबर जब मिले बहती भावों की रसधार। उतरे चांद जमीन पे चांदनी खुशियों की फुहार। हृदय उमड़ता प्यार रंग मिले रोशन हो चेहरे, रुप मिले निखार आए।…

  • यह आग अभी

    यह आग अभी यह आग अभी तक जलती है ,मेरे आलिंगन में।स्वर मिला सका न कभी कोई ,श्वासों के क्रंदन में ।। जब छुई किसी ने अनायास ,भावुक मन की रेखा ।दृग-मधुपों ने खुलता स्वप्नों, का शीशमहल देखा।खिल उठे पुष्प कब पता नहीं ,सारे ही मधुवन में।।यह आग अभी—- दीपक कोई कब बन पाया ,साथी…

  • बहुत मुश्किल है जिंदगी में | Geet Bahut Mushkil hai

    बहुत मुश्किल है जिंदगी में ( Bahut Mushkil hai Zindagi Mein ) नैया लेकर चल रहे हैं, धार में छोड़ कर जाएंगे क्या भरोसा इनका है कि डूबते को पार लगायेंगे । अपना दाना पानी इनका किसी बहाने चलता है कोई फटे वस्त्र में रोता इनका वस्त्र बदलता है मांझी से पूछेगा कौन क्या घर,-…

  • अगर तुम कहो | Nagma Agar Tum Kaho

    अगर तुम कहो ( Agar Tum Kaho ) गुल वफ़ा के लुटा दूं अगर तुम कहो। राह में दिल बिछा दूं अगर तुम कहो। आओ तो इस तरफ़ जाने जानां कभी। कर दूं क़ुर्बान तुम पर मैं यह ज़िन्दगी। ताज की क्या ह़क़ीक़त है जाने अदा। ताज मैं भी बना दूं अगर तुम कहो। राह…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *